<

Adar Poonawalla: आईपीएल शुरू होने से पहले RCB को लेकर बड़ी हलचल, बिक जाएगी विराट कोहली की टीम! क्या अदार पूनावाला खरीदेंगे?

Adar Poonawalla On RCB: आरसीबी टीम के कई बार बिकने की खबर आई है, जो अब तक गलत साबित हुई है. लेकिन, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ और मशहूर उद्योगपति अदार पूनावाला ने आरसीबी को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है, जिससे एक बार फिर से चर्चा तेज है.

अदार पूनावाला: आईपीएल 2026 के शुरू होने में लगभग दो महीने रह गए हैं. इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. चर्चा है कि पिछले साल की चैंपियन आरसीबी टीम का मालिक बदल सकता है. इस बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ और मशहूर उद्योगपति अदार पूनावाला ने आरसीबी को खरीदने में दिलचस्पी सार्वजनिक रूप से दिखाई है. 

गुरुवार को अदार पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आने वाले कुछ महीनों में आरसीबी के लिए एक मजबूत और प्रतिस्पर्धी बोली लगाने की तैयारी कर रहा हूं. यह आईपीएल की सबसे बेहतरीन टीमों में से एक है.”

गौरतलब है कि आईपीएल 2025 में टीम के चैंपियन बनने और सेलिब्रेशन के दौरान हुए हादसे के बाद फ्रेंचाइजी के बिकने की चर्चाएं होती रही हैं. यही नहीं उससे पहले भी कई बार आरसीबी के बिकने की खबर आई है, जो अब तक गलत साबित हुई है.

आरसीबी को खरीदने की दौड़ में कौन-कौन शामिल?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अदार पूनावाला के अलावा, विजय किरागंदूर की कंपनी होम्बले फिल्म्स भी आरसीबी को खरीदने की दौड़ में शामिल मानी जा रही है. होम्बले फिल्म्स ‘केजीएफ’ और ‘कांतारा’ जैसी सुपरहिट फिल्मों की निर्माता है.

बता दें कि आरसीबी ने 18वें सीजन में पहली बार खिताब जीता था. रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी ने फाइनल में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार आईपीएल की चैंपियन बनी थी.

इसके बाद पिछले साल चार जून को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम प्रबंधन, खिलाड़ी और फैंस जश्न मनाने के लिए जुटे थे. करीब तीन लाख लोग जीत का जश्न मनाने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचे थे, जो प्रशासन की उम्मीद से ज्यादा थी. 

स्टेडियम के बाहर 11 लोगों की हो गई थी मौत

इस दौरान स्टेडियम के बाहर बेकाबू हुई भीड़ की वजह से भगदड़ मची और 11 लोगों की इसमें जान चली गई थी और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. इससे टीम की छवि को बड़ा झटका पहुंचा था.

यहां आपको बता दें कि विराट कोहली इसी टीम के साथ शुरू से जुड़े हैं. ऐसे में उनका इस टीम से इमोशनल कनेक्शन भी है, जो कई मौकों पर दिखा भी है.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

बीच सड़क बना कत्लगाह! पहले बेरहमी से पत्नी को पीटा, फिर SUV से कुचल… खौफनाक वारदात सुन कांप उठेगा कलेजा

Karnataka Crime News: कर्नाटक से सामने आई एक और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना…

Last Updated: March 26, 2026 23:35:35 IST

नए लेबर कोड से आपकी सैलेरी पर क्या पड़ेगा असर? वेतन, PF और ग्रेच्युटी से इनकम में होगा बदलाव

1 अप्रैल से बहुत से नियमों में बदलाव होने वाला है. इसी तरह से 1…

Last Updated: March 26, 2026 23:14:46 IST

KBC में 50 लाख जीतकर कमाया नाम, अब जेल पहुंचीं अमिता सिंह तोमर, जानें क्या है मामला

मध्य प्रदेश के श्योपुर में चर्चित महिला तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन…

Last Updated: March 26, 2026 22:35:34 IST

दुनिया की एक ऐसी टी20 लीग, जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कोई नहीं देख सकता, इंडिया में क्यों है बैन?

टी20 लीग्स का आनंद अब पूरी दुनिया में आसानी से उपलब्ध है. भारत में आप…

Last Updated: March 26, 2026 22:16:11 IST

Viral Video: बाइक छुड़वाने आई महिला पर अचानक आई देवी! नाची ऐसा की पुलिस ने चढ़ा दिया 50 रुपये का चढ़ावा

Navratri viral video: वीडियो में एक महिला को लयबद्ध तरीके से नाचते और झूमते हुए देखा…

Last Updated: March 26, 2026 22:19:03 IST

Indian Railway GK: क्या है PNR का फुल फॉर्म, ट्रेन में सफर करने से पहले जानें राज

अगर आपने ट्रेन में सफर किया है, तो कभी न कभी ऑनलाइन या काउंटर पर…

Last Updated: March 26, 2026 21:13:05 IST