Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
Panduranga Swamy temple: भारत मंदिरों के कई रहस्य ऐसे हैं जिन्हें वैज्ञानिक भी पूरी तरह समझ नहीं पाए हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों में ऐसे मंदिर मिलते हैं जहां अलग-अलग तरह की परंपराएं निभाई जाती हैं. कहीं देवी-देवताओं को शराब का भोग चढ़ाया जाता है, तो कहीं ऐसी भी मान्यता है कि सिर्फ भगवान के दर्शन से ही शराब की लत छूट जाती है.इसी तरह का एक अनोखा मंदिर आंध्र प्रदेश में भी है.
शराब की लत से परेशान? इस मंदिर में माला पहनते ही लोग छोड़ देते हैं नशा
Panduranga Swamy temple Anantapur: शराब की लत सिर्फ पीने वाले व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार को परेशान कर देती है. यह आदत धीरे-धीरे सेहत, पैसे और रिश्तों-तीनों पर बुरा असर डालती है. कई लोग इस लत से छुटकारा पाने के लिए नशामुक्ति केंद्रों का सहारा लेते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें सफलता नहीं मिल पाती. ऐसे में आंध्र प्रदेश का एक मंदिर इन दिनों चर्चा में है, जहां लोगों का दावा है कि यहां की एक खास परंपरा अपनाने से शराब की आदत छोड़ना आसान हो जाता है.
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में स्थित एक मंदिर धीरे-धीरे आध्यात्मिक नशामुक्ति केंद्र के रूप में पहचान बना रहा है. यहां आने वाले लोग भगवान के सामने संकल्प लेते हैं और तुलसी की माला धारण करते हैं. स्थानीय मान्यता के अनुसार, इस माला को पहनने के बाद व्यक्ति धीरे-धीरे शराब से दूरी बना लेता है.इस मंदिर से जुड़ी मान्यताएं काफी दिलचस्प मानी जाती हैं. स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का विश्वास है कि जो व्यक्ति सच्चे मन से यहां भगवान के दर्शन करता है और प्रार्थना करता है, उसकी शराब पीने की आदत धीरे-धीरे खत्म हो जाती है.
अनंतपुर जिले के बोम्मनहाल मंडल के उन्थाकल्लू गांव में साल 2005 में ‘पांडुरंगा स्वामी मंदिर’ का निर्माण किया गया था. समय के साथ-साथ इस जगह की एक खास मान्यता लोगों के बीच फैलने लगी. कहा जाता है कि जो व्यक्ति यहां आकर श्रद्धा से तुलसी की माला धारण करता है, उसकी शराब पीने की आदत धीरे-धीरे खत्म हो जाती है.हर एकादशी के दिन शराब की लत से परेशान लगभग दो हजार लोग इस दिन मंदिर में आकर भगवान के सामने माला धारण करते हैं और दीक्षा लेते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि माला पहनने के बाद लोगों के मन में यह भावना रहती है कि अगर वे दोबारा शराब को छुएंगे तो यह भगवान के प्रति किए गए वचन को तोड़ने जैसा होगा. यही सोच उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करती है.
माला धारण करने के बाद व्यक्ति को 41 दिनों की विशेष दीक्षा का पालन करना होता है. इस अवधि में जीवनशैली को पूरी तरह बदलने वाले कुछ नियम अपनाने पड़ते हैं.
जो लोग इस दीक्षा का पालन करते हैं, उनका कहना है कि इन 41 दिनों में धीरे-धीरे शराब पीने की इच्छा कम होने लगती है. अनुशासित दिनचर्या और आध्यात्मिक माहौल मन को मजबूत बनाते हैं, जिससे व्यक्ति खुद को नशे से दूर रखने में सफल हो पाता है.
स्थानीय लोगों के अनुसार, कई ऐसे उदाहरण सामने आए हैं जिनमें लोगों ने 41 दिन की दीक्षा पूरी करने के बाद भी शराब से दूरी बनाए रखी. इससे भक्तों का विश्वास और भी मजबूत होता जा रहा है.धीरे-धीरे यह छोटा सा गांव और यहां स्थित ‘पांडुरंगा स्वामी मंदिर’ एक आध्यात्मिक नशामुक्ति केंद्र के रूप में जाना जाने लगा है. श्रद्धालुओं का मानना है कि यहां की आस्था, अनुशासन और संकल्प ही लोगों को शराब जैसी बुरी आदत से बाहर निकलने की ताकत देते हैं.
क्या आप जानते हैं कि कीवी फल का सेवन आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद…
Joke of The Day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…
Amroha Crime News: अमरोहा में द केरल स्टोरी की कहानी से मिलती-जुलती एक घटना सामने…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चलती हुई BMW कार की छत पर एक महिला का नाचते…
Silver Rate Today 28 May 2026: गुरुवार (28 मई, 2026) को चांदी के दामों में…
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में सबसे…