<
Categories: देश

Bihar:’मर जाऊंगा नीतीश कुमार को दिल्ली नहीं जाने दूंगा…’,सीएम हाउस के बाहर जेडीयू महासचिव का धरना, मचा हड़कप

Bihar Politics: अमरेंद्र दास त्रिलोक शुक्रवार को पटना में मुख्यमंत्री आवास के सामने धरने पर बैठ गए हैं. उन्होंने कहा कि वे आमरण अनशन करेंगे और जब तक नीतीश कुमार दिल्ली जाने का फैसला वापस नहीं लेते तब तक वहां से नहीं हटेंगे

Bihar Politics:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के ऐलान से जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता सदमे में हैं. 5 मार्च को पूरे बिहार में जेडीयू कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर अपना गुस्सा जाहिर किया था. जेडीयू के प्रदेश ऑफिस में तोड़फोड़ की गई थी.गुस्सा आज भी शांत नहीं हुआ है. अब जेडीयू के प्रदेश महासचिव अमरेंद्र दास त्रिलोक मुख्यमंत्री आवास के बाहर आमरण अनशन पर बैठ गए हैं. हाथ में बैनर लेकर वे सीएम नीतीश कुमार से बिहार न छोड़ने की गुहार लगा रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम किसी भी हालत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिल्ली नहीं जाने देंगे. अमरेंद्र दास त्रिलोक ने चेतावनी दी कि अगर जरूरत पड़ी तो वे अपनी जान भी दे देंगे, लेकिन मुख्यमंत्री को दिल्ली नहीं जाने देंगे.

सीएम हाउस के सामने धरने पर बैठे अमरेंद्र दास

धरने के दौरान उन्होंने कहा,“हम प्राण दे देंगे लेकिन नीतीश कुमार को दिल्ली नहीं जाने देंगे. उन्होंने बिहार का विकास किया है और उन्हें किसी दबाव में दिल्ली ले जाया जा रहा है.”

प्रतिबंधित क्षेत्र होने के कारण पहुंची पुलिस

सीएम हाउस का इलाका प्रतिबंधित क्षेत्र (Prohibited Area) माना जाता है, जहां किसी भी प्रकार का धरना या प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं होती. इसी कारण अमरेंद्र दास को हटाने के लिए पटना पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की.

पटना में लगे पोस्टर, फैसला बदलने की मांग

इस बीच पटना शहर में कई जगह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर पोस्टर भी लगाए गए हैं. इन पोस्टरों में उनसे दिल्ली जाने का फैसला बदलने की अपील की गई है. पोस्टरों को जेडीयू सेवक की ओर से लगाया गया बताया जा रहा है. इनमें एक पोस्टकार्ड अभियान (Postcard Campaign) शुरू करने की बात भी लिखी गई है, जिसके जरिए मुख्यमंत्री से अपना निर्णय बदलने की मांग की जा रही है.

सियासी हलकों में चर्चा तेज

नीतीश कुमार के दिल्ली जाने की चर्चा के बीच जेडीयू नेता का इस तरह धरने पर बैठना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है. अब देखना होगा कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में आगे क्या कदम उठाते हैं.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Banda River Tragedy: एक को बचाने के लिए नदी में कूदे दोनों भाई, फिर दिवाली के दिन बुझ गए घर के दो चिराग; तीसरे की तलाश जारी

Banda River Tragedy: बांदा में दीपावली के दिन बागे नदी में नहाने गए तीन युवक…

Last Updated: November 9, 2026 09:15:38 IST

Air Pollution: दिवाली के बाद जहरीली हुई देश की हवा, 1258 पहुंचा AQI; दिल्ली नहीं ये शहर बना प्रदूषण में नंबर-1

Air Pollution: पंजाब का बठिंडा 1258 के एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के साथ देश के…

Last Updated: November 9, 2026 09:07:54 IST

क्या खतरे में है दुनिया के बड़े अरबपति की कुर्सी? Nvidia CEO Jensen Huang की बढ़ी मुश्किलें

Nvidia CEO Jensen Huang पर विदेशी खुफिया एजेंसी से जुड़े मामले की जांच शुरू हुई…

Last Updated: November 9, 2026 09:19:42 IST

Caught On CCTV: पेट्रोल के पैसे मांगे तो 1 KM तक घसीटा, लखनऊ में कार सवारों की खौफनाक करतूत; CCTV वीडियो देखकर कांप उठेंगे

Lucknow Petrol Pump Viral Video: लखनऊ में ₹4,000 का पेट्रोल भरवाकर भाग रहे कार सवारों…

Last Updated: November 9, 2026 08:51:22 IST

Diwali Accident: दिल्ली में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा, 10 साल के बच्चे के पेट में लगा रॉकेट; मौत से पसरा मातम

Diwali Accident: हादसे के बाद परिवार बच्चे को नरेला के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले गया. वहां…

Last Updated: November 9, 2026 08:48:52 IST

Diwali Rituals: दिवाली के बाद पूजा की चौकी हटाने में न करें जल्दबाजी, जानें फूल, चावल और कलश के पानी का क्या करें

Diwali Rituals: दिवाली की पूजा पूरी होने के बाद, लोग अक्सर सोचते हैं कि पूजा…

Last Updated: November 9, 2026 08:36:12 IST