नागपुर में 17 साल की उभरती क्रिकेटर अदिति मोरेश्वर चौखंडे ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) की टीम में चयन नहीं होने से बेहद परेशान थीं.
सेलेक्शन नहीं हुआ तो ले ली जान.
नागपुर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. 17 साल के उभरती क्रिकेटर अदिति मोरेश्वर चौखंडे ने कथित तौर पर अपने घर में आत्महत्या कर ली. शुरुआती पुलिस जांच के अनुसार, वह हाल ही में विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) की चयन प्रक्रिया में जगह नहीं मिलने से काफी परेशान थीं. अदिति मूल रूप से महाराष्ट्र के अकोला की रहने वाली थीं और पिछले दो वर्षों से अपनी मां के साथ नागपुर में रहकर क्रिकेट की तैयारी कर रही थीं. उनका सपना पेशेवर क्रिकेटर बनने का था और इसके लिए वह लगातार मेहनत कर रही थीं.
अदिति सुरवे क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण ले रही थीं. उनके परिवार का क्रिकेट से भी गहरा जुड़ाव था, क्योंकि उनके भाई भी क्रिकेट खेलते हैं. पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे नागपुर के लक्ष्मीनगर स्थित जैन मंदिर के पास उनके घर में यह घटना हुई. उनकी मां ने सुबह उन्हें फंदे से लटका देखा और तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचीं, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और जांच शुरू की गई.
घटनास्थल से मिला कथित सुसाइड नोट
पुलिस जांच के दौरान घटनास्थल से एक कथित सुसाइड नोट बरामद हुआ है. पुलिस के मुताबिक, नोट में अदिति ने लिखा था कि उनका वीसीए टीम में चयन नहीं हुआ, जिससे वह बेहद निराश थीं. उन्होंने अपने भाई के नाम लिखे संदेश में कहा कि, “मेरा चयन नहीं हुआ, लेकिन तुम्हारा हो गया है. तुम अच्छा खेलना, मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगी.” पुलिस इस नोट की भी जांच कर रही है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है.
पुलिस ने क्या कहा?
बजाज नगर पुलिस थाना के पुलिस निरीक्षक चेतन चौहान ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि अदिति पिछले दो वर्षों से क्रिकेट में चयन के लिए लगातार मेहनत कर रही थीं. वहीं उनके भाई का हाल ही में वीसीए में चयन हो गया था. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में चयन नहीं होने की निराशा एक प्रमुख कारण के रूप में सामने आई है. हालांकि, मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
Hasan Nawaz Controversial Statement: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत से मिली हार के…
Priyanka Kakkar: आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शनिवार को अपनी पार्टी…
पौड़ी गढ़वाल में एक नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच के दौरान गर्भवती होने का पता…
अमृतसर में एक पांच वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर एक महिला ने छह बार…
IND vs PAK | Washington Sundar Catch Video: नागोया में खेले गए एशियाई खेल 2026…
Ashok Kumar First Rap Song: आज के समय में रैप गाने काफी सुने जाते हैं.…