<

वनडे विश्व कप में मोहम्मद शमी की वापसी! पूर्व क्रिकेटर ने अपनी टीम में दी जगह, जानें स्क्वाड में और कौन?

ODI World Cup 2027: भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने विश्व कप 2027 के लिए अपनी संभावित टीम चुनी है. इस टीम में कार्तिक ने शमी और भुवी को जगह दी है, जो लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं.

ODI World Cup 2027: ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. हाल ही में पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने विश्व कप के लिए अपनी टीम बनाई थी. अब पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भी वर्ल्ड कप के लिए एक संभावित टीम चुनी है. दिनेश कार्तिक की इस स्क्वाड में 2 ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जो लंबे समय से टीम इंडिया से दूर चल रहे हैं. इनमें मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार का नाम शामिल है. मोहम्मद शमी को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से टीम इंडिया में मौका नहीं मिला है. वहीं, भुवनेश्वर कुमार साल 2022 के बाद से ही टीम में वापसी नहीं कर पाए हैं.

दिनेश कार्तिक की संभावित स्क्वाड

दिनेश कार्तिक ने कहा, ‘साउथ अफ्रीका दौरे पर शमी का होना बहुत जरूरी है. उनके बिना भारतीय गेंदबाजों की बुरी तरह पिटाई होगी और उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. आईसीसी इवेंट्स में आप अपने सबसे अच्छे गेंदबाज को कैसे नजरअंदाज कर सकते हैं? उन्होंने पहले भारत के लिए लगातार विकेट लिए हैं. उनकी सीम पोजिशन शानदार है, वे गेंद को जबरदस्त तरीके से स्विंग करा सकते हैं और उनमें अभी भी अच्छी रफ्तार है, लेकिन अफसोस की बात है कि इस भारतीय टीम में उनके लिए कोई जगह नहीं है.’

शमी के अलावा कार्तिक ने भुवी को भी अपनी स्क्वाड में जगह दी है, जो 4 सालों से टीम इंडिया से दूर चल रहे हैं. इस दौरान भुवी ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके चलते कार्तिक ने उन्हें 2027 विश्व कप की अपनी टीम में शामिल किया है.

बल्लेबाजों में किसे दी स्क्वाड में जगह?

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने वनडे विश्व कप की स्क्वाड में शुभमन गिल और रोहित शर्मा को ओपनर के तौर पर शामिल किया है. वहीं, यशस्वी जायसवाल को बैकअप ओपनर के तौर पर रखा गया है. इसके अलावा मेन विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल हैं, जबकि ईशान किशन बैकअप विकेटकीपर बल्लेबाज हैं.

2027 विश्व कप के लिए दिनेश कार्तिक की चुनी गई स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहलीश्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

IND vs PAK Final: अद्भुत! वाशिंगटन का ‘सुंदर’ कैच, बॉउंड्री पर ऐसे पकड़ा गेंद कि सब रह गए हैरान; आप भी देखें VIDEO

Washington Sundar Catch Video: नागोया में खेले गए एशियाई खेल 2026 के इस हाई-वोल्टेज मैच…

Last Updated: October 3, 2026 14:03:07 IST

Bihar News: रजिस्ट्रेशन के लिए प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा को बुलाया ऑफिस, फिर कर दी ऐसी हरकत…, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बांका के एक स्कूल में प्रिंसिपल ने एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन-उत्पीड़न करने की…

Last Updated: October 3, 2026 13:51:35 IST

UP News: मोहब्बत में मेहताब बनी ममता; जागेश संग लिए सात फेरे, दिलचस्प है कहानी

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली मेहताब ममता बन गईं. उन्होंने अपने…

Last Updated: October 3, 2026 13:50:21 IST

IND VS PAK: भारतीय ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान को चटाई धूल

IND VS PAK:शिवम दुबे ने अंतिम ओवर डाला, जिसकी आखिरी गेंद पर उन्होंने हसन नवाज…

Last Updated: October 3, 2026 13:43:49 IST