<
Categories: खेल

Commonwealth Games 2030: अहमदाबाद होगा कॉमनवेल्थ गेम्स का नया घर, 15 साल बाद फिर करेगा मेज़बानी

India to Host Commonwealth Games 2030: ग्लासगो में हुए ऐतिहासिक फैसले के बाद भारत को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी मिल गई है, जिसका मुख्य केंद्र होगा अहमदाबाद का भव्य सरदार पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव.

Ahmedabad: ग्लासगो, स्कॉटलैंड में हुई मीटिंग में 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी भारत के अहमदाबाद को आधिकारिक तौर पर मिल गई. 2030 वाले गेम्स कॉमनवेल्थ गेम्स के 100 साल पूरे होने का खास मौका होंगे. इसलिए इस फैसले को ऐतिहासिक माना जा रहा है. भारत के प्रस्ताव की थीम थी – ‘New Age Games for a New Century’ जिसमें फोकस रहा इंक्लूसिविटी, सस्टेनेबिलिटी और टेक्नोलॉजी पर. गेम्स का मुख्य केंद्र होगा सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव, साथ में गुजरात पुलिस अकादमी और वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी प्रमुख स्थान होंगे.

Ahmedabad to Host Commonwealth Games 2030

मुख्यमंत्री ने जताई खुशी

हमारे साथ Exclusive बातचीत में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भारत को मिलने पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि यह भारत के स्पोर्ट्स सेक्टर, इंफ्रास्ट्रक्चर और अंतरराष्ट्रीय क्षमता की बड़ी पहचान है और गुजरात में इसका आयोजन हमारे लिए गर्व की बात है.

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों के लिए बेहतरीन वातावरण तैयार हुआ है. गुजरात भी इसी दिशा में तेजी से काम कर रहा है – खेल सुविधाओं में बड़ा निवेश, आधुनिक स्टेडियम और ट्रेनिंग सेंटर, युवाओं के लिए रोजगार और अंतरराष्ट्रीय अवसर.

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि कॉमनवेल्थ गेम्स से गुजरात और पूरे देश के खिलाड़ियों को नई उड़ान मिलेगी.

15 साल बाद मिला मौका

भारत में आख़िरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स 15 साल पहले वर्ष 2010 में दिल्ली में हुए थे, और अब 2030 में दोबारा इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय इवेंट की मेज़बानी मिलना भारत के खेल इतिहास में एक बड़ा माइलस्टोन माना जा रहा है.

यह फैसला भारत की 2036 ओलंपिक बोली को भी बड़ा बल देगा, क्योंकि 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी से देश एक बार फिर दुनिया के सामने अपने खेल इंफ्रास्ट्रक्चर, मैनेजमेंट और आयोजन क्षमता का मजबूत प्रदर्शन करेगा.

Mohd. Sharim Ansari

Recent Posts

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST

MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पति-पत्नी और 13 वर्षीय बेटी की मौत, ट्रक चालक फरार

मध्य प्रदेश के बदनवार जिले के नयागांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:14 IST

Madras Regiment में सेंधमारी! पूर्व हवलदार ने सेना के 3 जवानों के साथ मिलकर चुराए हथियार, ऐसे हुआ ‘मास्टरमाइंड’ का पर्दाफाश

Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…

Last Updated: October 4, 2026 13:26:26 IST