<

Sanju Samson: संजू सैमसन पर संकट! अजिंक्य रहाणे ने गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव से की बड़ी अपील

Sanju Samson: इन दिनों भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी 20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज में अभी तक संजू सैमसन ने कुछ खास कमाल नहीं किया है. ये भारत के लिए एक चिंता का विषय बन गया है. अब संजू सैमसन को लेकर अजिंक्य रहाणे ने बड़ी बात कह दी है. जानिए उन्होंने क्या बोला.

Ajinkya Rahane On Sanju Samson: अगले महीने यानी कि फरवरी से टी 20 वर्ल्डकप शुरू होने वाला है. इसलिए भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों पर पैनी नजर है. भारत-न्यूजीलैंड के बीच चल रहे टी 20 में कई खिलाड़ी अपने फॉर्म में वापस आ रहे हैं. वहीं कुछ खिलाड़ी अपने फॉर्म को लेकर संघर्ष करते दिख रहे हैं. संजू सैमसन को भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में शीर्ष क्रम पर फिर से शामिल किया गया है, लेकिन प्लेइंग इलेवन में उनकी वापसी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है. अब अंजिक्य रहाणे ने गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव से संजू सैमसन को लेकर अपील की है. 

अजिंक्य रहाणे ने तिलक वर्मा की वापसी पर क्या बोला?

तिलक वर्मा को T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए फिट घोषित कर दिया गया है. ये खबर संजू सैमसन के लिए किसी खतरे से कम नहीं है. इस पर अजिंक्य रहाणे ने कहा, ‘जब तिलक वर्मा वापसी करेंगे, तो मेरी नजर में ईशान किशन बाहर बैठेंगे. संजू सैमसन को मैं अगले दो T20I में रन न बनाने पर भी सपोर्ट करूंगा. उन्हें बस खुद पर भरोसा करने की जरूरत है. उनके पास गेम और काबिलियत है. कभी-कभी इस फॉर्मेट में आपका खेल खराब दिख सकता है, लेकिन कोई बात नहीं.’

संजू सैमसन को सपोर्ट करने को कहा

अजिंक्य रहाणे ने कहा कि मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की संजू सैमसन को अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म हासिल करने में मदद करने में बड़ी भूमिका है. टीम प्रबंधन उनकी मदद करे. उन्होंने न्यूज 18 से बोला, ‘संजू सैमसन पर यह दबाव होगा क्योंकि वह मूल रूप से अभिषेक शर्मा की बराबरी करने की कोशिश कर रहे हैं, संजय सैमसन के लिए एकमात्र उपाय है अपनी खेल योजना पर टिके रहना और खुद पर भरोसा रखना है.’

अगले दो मैचों में सैमसन को साबित करना होगा

विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने अपनी वापसी से टीम के प्रबंधन को अब तक प्रभावित किया है, जिससे सैमसन के बल्ले से खराब प्रदर्शन जारी रहने की स्थिति में उनकी जगह पर सवालिया निशान लग गया है. सैमसन का लक्ष्य न्यूजीलैंड के खिलाफ शेष दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में बड़ा स्कोर बनाना होगा, जो 29 और 31 जनवरी को खेले जाएंगे. अब यह देखना दिलचस्प होगा, नहीं तो तिलक वर्मा को भी आजमान का प्रयास किया जाएगा. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST