<
Categories: मनोरंजन

Trending Video: दिशा पाटनी और तलविंदर का रोमांटिक अंदाज कैमरे में कैद, हाथों में हाथ डाले एंट्री देख फैंस हुए दीवाने

Disha Patani Viral Video:दिशा पाटनी और सिंगर तलविंदर का लोलापालूजा इंडिया में हाथों में हाथ डाले रोमांटिक अंदाज़ कैमरे में कैद हो गया. वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं और फैंस जमकर रिएक्शन देने लगे.

Disha Patani-Talwiinder Viral Video: मुंबई में हुए लोलापालूजा इंडिया म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान अभिनेत्री दिशा पाटनी और पंजाबी सिंगर तलविंदर को एक साथ देखकर फैंस हैरान रह गए. दोनों को भीड़ के बीच हाथों में हाथ डाले चलते हुए  देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जैसे ही यह वीडियो सामने आया, इंटरनेट पर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं. फैंस इस पल को दोनों के रिश्ते का अब तक का सबसे साफ संकेत मान रहे हैं.

पहली बार खुलेआम साथ दिखे दिशा और तलविंदर

रविवार को लोलापालूजा इंडिया में दिशा पाटनी और तलविंदर ने एक साथ सार्वजनिक एंट्री की. दोनों आराम से भीड़ के बीच चलते नजर आए और कार्यक्रम खत्म होने के बाद भी साथ ही वेन्यू से निकले. बताया जा रहा है कि वे दोस्तों के साथ एक ही गाड़ी में वहां से रवाना हुए.इससे पहले दोनों को साथ देखा गया था, लेकिन इस तरह खुलेआम हाथ पकड़कर सामने आना पहली बार हुआ है, जिस वजह से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है.

स्टेज पर भी छाए रहे तलविंदर

लोलापालूजा इंडिया में तलविंदर ने इंटरनेशनल सिंगर ‘केहलानी’ के साथ मंच शेयर किया. उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली. खास बात यह रही कि तलविंदर अपने मशहूर फेस पेंट लुक में नजर आए, जो उनकी पहचान बन चुका है.

पहले भी साथ दिख चुके हैं दोनों

इससे पहले दिशा पाटनी और तलविंदर को ‘कृति सैनन की बहन नूपुर सैनन’ की शादी में एक साथ देखा गया था. उदयपुर में हुई इस शादी में दोनों की मौजूदगी ने पहली बार फैंस का ध्यान खींचा था.उस दौरान एक वायरल वीडियो में तलविंदर का चेहरा साफ नजर आया था, जो आमतौर पर वह फेस पेंट के पीछे छिपाकर रखते हैं. शादी के बाद दोनों मुंबई भी साथ लौटे थे और नूपुर के रिसेप्शन में भी एक साथ पहुंचे थे. इस दौरान दिशा की करीबी दोस्त ‘मौनी रॉय’ भी उनके साथ थीं.

कौन हैं तलविंदर?

‘तलविंदर सिंह सिद्धू’, जिन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री में तलविंदर के नाम से जाना जाता है, एक मशहूर पंजाबी सिंगर, गीतकार और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं. उनका जन्म नवंबर 1997 में ‘तरनतारन, पंजाब’ में हुआ था. उनका पालन-पोषण अमेरिका के ‘सैन फ्रांसिस्को बे एरिया’ में भी हुआ है.तलविंदर अपनी म्यूजिक स्टाइल के लिए जाने जाते हैं, जिसमें पंजाबी संगीत के साथ-साथ ‘हिप-हॉप, आर एंड बी, ट्रैप और सिंथ-पॉप’ का मिश्रण देखने को मिलता है.

फेस पेंट क्यों लगाते हैं तलविंदर?

तलविंदर अक्सर अपने चेहरे पर पेंट या मास्क लगाकर परफॉर्म करते हैं. इस बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि यह किसी से छिपने के लिए नहीं, बल्कि ध्यान को कलाकार से हटाकर ‘संगीत पर केंद्रित करने का तरीका’ है.उनका मानना है कि संगीत को पहले महसूस किया जाना चाहिए, देखा नहीं जाना चाहिए. फेस पेंट उनके लिए अहंकार और पहचान से ऊपर उठकर कला को सामने लाने का जरिया है.

म्यूजिक करियर और हिट गाने

तलविंदर ने साल 2018 में अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की थी. धीरे-धीरे उन्होंने अपनी एक मजबूत फैन फॉलोइंग बना ली. उनके लोकप्रिय गानों में
‘पल पल’, ‘गाह’, ‘धुंधला’, ‘ख्याल’, ‘नशा’, ‘विशेज’, ‘तू’ और ‘फंक सॉन्ग’ शामिल हैं.उन्होंने पाकिस्तानी सिंगर ‘हसन रहीम’ के साथ भी एक गाना किया है, जिसे काफी पसंद किया गया.तलविंदर ‘दुआ लिपा’ जैसे अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के लिए ओपनिंग एक्ट भी कर चुके हैं और कई बड़े म्यूजिक फेस्टिवल्स में परफॉर्म कर चुके हैं.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST

Gurugram News: ‘मेरे पैसे दो’, रैपिडो ड्राइवर मांगता रहा पैसे; महिला ने किराया देने से किया इनकार, Video Viral

गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…

Last Updated: October 4, 2026 16:27:55 IST

Rajya Sabha Election: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन पर बंगाल में BJP ने लगाया दांव? उत्तराखंड से दिनेश आर्य को दिया मौका

पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…

Last Updated: October 4, 2026 16:32:37 IST

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST