पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने भारतीय टेस्ट टीम की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताई है. उनका कहना है कि टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ युवा खिलाड़ियों से काम नहीं चलता, बल्कि अनुभवी खिलाड़ियों की भी जरूरत होती है.
अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया पर जताई नाराजगी.
Ajinkya Rahane Reaction of Team India Test Format: भारतीय टेस्ट टीम के हालिया प्रदर्शन को लेकर पूर्व क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने बड़ी बात कही है. उनका मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ युवा खिलाड़ियों के भरोसे सफलता हासिल करना आसान नहीं होता. रहाणे के मुताबिक एक टेस्ट टीम में सीनियर और युवा खिलाड़ियों का सही संतुलन होना बहुत जरूरी है. अगर टीम में अनुभवी खिलाड़ी नहीं होंगे तो मुश्किल समय में टीम संभालना आसान नहीं रहेगा.
एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि टेस्ट टीम में कम से कम सात-आठ सीनियर खिलाड़ी और दो-तीन युवा खिलाड़ी होने चाहिए. उनका कहना है कि मौजूदा भारतीय टीम में ज्यादातर खिलाड़ी नए हैं और अनुभवी खिलाड़ियों की कमी साफ दिखाई देती है. यही वजह है कि टीम को लगातार मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है.
सीनियर खिलाड़ियों के एक साथ जाने से बढ़ी परेशानी
रहाणे ने कहा कि विराट कोहली, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन और चेतेश्वर पुजारा जैसे बड़े खिलाड़ियों का लगभग एक साथ टेस्ट क्रिकेट से बाहर होना भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका साबित हुआ. उनके मुताबिक, सीनियर खिलाड़ी सिर्फ रन या विकेट ही नहीं दिलाते, बल्कि युवा खिलाड़ियों को गाइड भी करते हैं. यही अनुभव लंबे और कठिन टेस्ट मैचों में टीम के बहुत काम आता है.
टेस्ट क्रिकेट में धैर्य जरूरी
हाल ही में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने वाले अजिंक्य रहाणे का कहना है कि आज के समय में टेस्ट क्रिकेट में पहले जैसी मजबूती और धैर्य कम देखने को मिलता है. उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में लंबे समय तक बल्लेबाजी करना और एक-एक सत्र निकालना ही अच्छे टेस्ट खिलाड़ियों की पहचान होती है. रहाणे का मानना है कि अगर भारतीय टीम को फिर से टेस्ट क्रिकेट में मजबूत बनना है तो अनुभवी खिलाड़ियों और युवा खिलाड़ियों के बीच सही संतुलन बनाना होगा.
सूरत (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: पाल क्षेत्र में मातृका फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से पहली…
NHAI ने गंदे टॉयलेट की शिकायत करने पर ₹1000 FASTag रिचार्ज देने वाली योजना की…
Lonavala Crime News: पुणे के लोनावला में 33 वर्षीय अभय माणिक मराठे की गोली लगने…
Delhi Dengue Cases: दिल्ली में लगातार डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं. अक्तूबर के…
Delhi Vidya Vahini Yojana: दिल्ली सरकार की तरफ से 'विद्या वाहिनी योजना' के तहत 581…
Shardiya Navratri 2026 Kalash Sthapana: शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और 19…