<
Categories: मनोरंजन

Watch Video : 4 गाने बैन हुए तो क्या हुआ? दिलजीत ने इंदौर में मचा दिया तहलका, स्टेज पर बोले – ‘ये हिंदुस्तान किसी के बाप का नहीं है’

Diljit Dosanjh Indore Concert: चार गानों पर प्रतिबंध के विवाद के बीच दिलजीत दोसांझ ने इंदौर कॉन्सर्ट में 'जय श्री महाकाल' का जयकारा लगाया और राहत इंदौरी का मशहूर शेर सुनाकर फैंस का दिल जीत लिया.

Diljit Dosanjh Indore Concert: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने ‘Aura India Tour 2026’ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. उनके गानों के साथ-साथ उनका बेबाक अंदाज भी फैंस को खूब पसंद आता है. हाल ही में इंदौर में हुए उनके कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिलजीत न सिर्फ ‘जय श्री महाकाल’ का जयकारा लगाते नजर आए, बल्कि उन्होंने मशहूर शायर राहत इंदौरी का चर्चित शेर सुनाकर भी खूब तालियां बटोरीं. खास बात यह है कि दिलजीत का यह कॉन्सर्ट कार्यक्रम से पहले ही विवादों में आ गया था. उनके चार गानों को कार्यक्रम में नहीं बजाने का निर्देश जारी किया गया था. हालांकि, तमाम विवादों के बावजूद दिलजीत इंदौर पहुंचे और अपने फैंस के सामने शानदार प्रस्तुति दी.

‘किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है’

15 नवंबर को इंदौर में आयोजित कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत दोसांझ ने हजारों प्रशंसकों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि यह महाकाल की धरती है और यहां आने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता. सिंगर ने अपने बेबाक अंदाज में कहा कि वह पहले भी नहीं डरे थे और आज भी नहीं डरते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि फैंस की ताकत की वजह से ही वह आज उनके सामने मंच पर खड़े हैं. इसके बाद दिलजीत ने इंदौर के मशहूर शायर राहत इंदौरी का चर्चित शेर सुनाया, जिसने पूरे स्टेडियम का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. उन्होंने कहा ‘अगर खिलाफ हैं होने दो, जान थोड़ी है… सभी का खून है शामिल यहां की मिट्टी में, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है.’

दिलजीत के इस अंदाज पर कॉन्सर्ट में मौजूद दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं. इसके साथ ही पूरा माहौल ‘जय श्री महाकाल’ के जयकारों से गूंज उठा. दिलजीत ने इस खास पल का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब चर्चा हो रही है.

कॉन्सर्ट से पहले क्यों हुआ था चार गानों को लेकर विवाद?

दिलजीत दोसांझ का इंदौर कॉन्सर्ट शुरू होने से पहले ही चार गानों को लेकर विवाद में आ गया था. दरअसल, महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने 6 नवंबर को कार्यक्रम के आयोजकों को एक निर्देश जारी किया था. इसमें दिलजीत के चार गानों को कॉन्सर्ट में नहीं बजाने के लिए कहा गया था. इन गानों में ‘पटियाला पेग’, ‘5 तारा’, ‘जीभ विचो अफीम (केस)’ और ‘जट्ट उठे फायर करदा’ शामिल थे. अधिकारियों की चिंता थी कि इन गानों के बोल बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं. चूंकि कार्यक्रम में पांच साल से अधिक उम्र के बच्चों को भी प्रवेश की अनुमति थी, इसलिए आयोजकों को इन गानों को कार्यक्रम से बाहर रखने का निर्देश दिया गया था.

2019 के हाईकोर्ट आदेश का भी दिया गया हवाला

गानों पर रोक लगाने के निर्देश में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जुलाई 2019 के आदेश का भी हवाला दिया गया था. उस समय अदालत ने गानों में शराब, नशीले पदार्थों और हिंसा को बढ़ावा देने वाले बोलों पर चिंता जताई थी. अदालत का मानना था कि इस तरह के गाने कम उम्र के बच्चों पर गलत प्रभाव डाल सकते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधिकारियों को ऐसे गानों को सार्वजनिक और लाइव कार्यक्रमों में बजने से रोकने के निर्देश दिए गए थे.

किसकी शिकायत के बाद हुई थी कार्रवाई?

दिलजीत दोसांझ के चार गानों को लेकर यह पूरा मामला चंडीगढ़ के प्रोफेसर पंडितराव धरेनावर की शिकायत के बाद सामने आया था. उन्होंने 1 नवंबर को संबंधित अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराई थी. अपनी शिकायत में उन्होंने मांग की थी कि दिलजीत इन चार गानों को बदले हुए बोलों के साथ भी मंच पर प्रस्तुत न करें. इसके लिए उन्होंने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के पुराने आदेश के साथ-साथ केंद्र सरकार के नशामुक्ति अभियान का भी हवाला दिया था.

ये भी पढ़ें: आखिर क्यों अबू बकर जैसा हमसफर चाहती हैं हर लड़की? ‘दर-ए-निजात’ के किरदार की वो खूबियां, जिन्होंने बनाया उसे हर औरत का ड्रीम मैन

विवाद के बीच इंदौर पहुंचे दिलजीत, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

चार गानों पर रोक लगाने के निर्देश और कॉन्सर्ट से पहले हुए विवाद के बावजूद दिलजीत दोसांझ ने 15 नवंबर को इंदौर में अपना शो किया. मंच से ‘जय श्री महाकाल’ का जयकारा लगाना और राहत इंदौरी का मशहूर शेर सुनाना उनके इस कॉन्सर्ट के सबसे चर्चित पलों में शामिल हो गया. अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस उनके अंदाज और मंच से दिए गए संदेश की जमकर चर्चा कर रहे हैं. यही वजह है कि दिलजीत का इंदौर कॉन्सर्ट उनके म्यूजिक के साथ-साथ उनके बेबाक अंदाज को लेकर भी सुर्खियों में बना हुआ है.

ये भी पढ़ें:  कभी बॉलीवुड फिल्मों में दिखाया दम, अब काम के लिए लगा रहे गुहार, शरद कपूर के समर्थन में उतरी AICWA

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Jay Shah ICC Chairman: जय शाह लगातार दूसरी बार बने ICC चेयरमैन, निर्विरोध हुआ चयन; जानें आगे क्या होगा फोकस

Jay Shah ICC Chairman: जय शाह को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए ICC चेयरमैन चुना…

Last Updated: November 16, 2026 11:39:49 IST

Bengal Encounter: बंगाल में एनकाउंटर का सिलसिला तेज! 5 महीने में 5 आरोपी ढेर, तीन मामले दुष्कर्म और हत्या से जुड़े

Bengal Encounter: पश्चिम बंगाल में पांच महीनों में पांच पुलिस एनकाउंटर हुए, जिनमें पांच आरोपित…

Last Updated: November 16, 2026 11:25:41 IST

Caught on CCTV: पहले बेरहमी से पीटा फिर ट्रायल रूम में ले जाकर…,शोरूम हत्या का खौफनाक वीडियो आया सामने

Delhi Showroom Murder Case: पुलिस ने रविवार को आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल…

Last Updated: November 16, 2026 10:59:01 IST

Haryana News: नूंह में आधी रात गोलियों की गूंज! पुलिस एनकाउंटर में दो गो-तस्करों की मौत, पिकअप में मिले 7 गोवंश

Haryana Police Encounter: हरियाणा के नूंह में पुलिस और कथित गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई.…

Last Updated: November 16, 2026 10:29:24 IST

Vande Bharat Break Failure: 463 KM तक बिना ब्रेक दौड़ती रही वंदे भारत, लोको पायलट चिल्लाता रहा…किसी ने नहीं रोकी ट्रेन; फिर कैसे टला हादसा?

Vande Bharat Break Failure: हटिया से झांसी जा रही वंदे भारत ट्रेन 463 किलोमीटर तक…

Last Updated: November 16, 2026 09:42:25 IST

Silver Price Today: चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 16 नवंबर को Silver Rate में बदलाव, जानें आपके शहर में क्या है भाव?

Silver Price 16 Nov 2026: 16 नवंबर को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहा.…

Last Updated: November 16, 2026 09:25:06 IST