<
Categories: खेल

2027 वर्ल्ड कप नहीं खेलेंगे रोहित-विराट? अजीत अगरकर के बयान ने बढ़ा दी टेंशन!

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के बयान के बाद 2027 वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा और विराट कोहली की भागीदारी पर सवाल खड़े हो गए हैं. जानिए क्या है पूरा मामला और टीम इंडिया में हुए बड़े बदलाव.

Rohit-Virat: क्या 2027 वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलेंगे? टीम इंडिया के फैंस के मन में अब यही सबसे बड़ा सवाल है. मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के ताज़ा बयान ने इस अनिश्चितता को और बढ़ा दिया है. अगरकर ने साफ कहा है कि अभी यह तय नहीं है कि रोहित और विराट 2027 वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा होंगे या नहीं. इसी वजह से शुभमन गिल को वनडे टीम की कमान सौंपी गई है. इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की बेचैनी और बढ़ गई है क्या अब टीम इंडिया एक नए दौर में कदम रख रही है?

रोहित और कोहली का 2027 विश्व कप में खेलना तय नहीं है. मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा, “यह अभी तय नहीं है कि 2027 के वनडे विश्व कप में रोहित शर्मा या विराट कोहली खेलेंगे या नहीं. इसलिए रोहित को कप्तान नहीं बनाया गया है. इस मामले में उनसे सलाह ली गई है.” शुभमन गिल को टेस्ट और वनडे दोनों क्रिकेट की कमान दिए जाने के बारे में उन्होंने कहा कि तीन प्रारूपों के लिए तीन कप्तान रखना संभव नहीं है. इसलिए गिल को दो प्रारूपों में कप्तान बनाया गया है.”

रोहित और कोहली की 7 महीने बाद वापसी, बुमराह को आराम

रोहित और कोहली 7 महीने के ब्रेक के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं. ये दोनों पहले ही टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. बुमराह को वनडे से आराम दिया गया. जसप्रीत बुमराह को वनडे सीरीज से आराम दिया गया है, जबकि उन्हें टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है. हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत चोट के कारण इस दौरे का हिस्सा नहीं हैं.

गिल ने अब तक 55 वनडे खेले हैं. शुभमन गिल ने अब तक 55 वनडे खेले हैं. इनमें उन्होंने 8 शतकों की मदद से 2775 रन बनाए हैं. उनका औसत 59.04 और स्ट्राइक रेट 99.56 का है। गिल को 50 ओवर के प्रारूप में कप्तानी का ज़्यादा अनुभव नहीं है. उन्होंने 6 लिस्ट ए मैचों में कप्तानी की है, जिनमें से उनकी टीम ने पाँच जीते हैं. गिल ने आज तक एकदिवसीय मैचों में कप्तानी नहीं की है.

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3 एकदिवसीय और 5 टी20 मैच खेलेगी. पहला एकदिवसीय मैच 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा. दूसरा मैच 23 अक्टूबर को एडिलेड में और तीसरा मैच 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा. इसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज होगी. टी20 टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे.

भारत की वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्‌डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल.

भारत की टी-20 टीम

सूर्यकुमार (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्‌डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

पीली साड़ी, लाल चुनरी और माथे पर मौर… तिलक की रस्म में दिखा अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का पारंपरिक अंदाज

Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…

Last Updated: November 20, 2026 22:09:02 IST

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST

सेना के ड्राइवर का चालान काटना MVI को पड़ा भारी, ड्यूटी से हटाई गईं अधिकारी, प्रशासन ने मांगी माफी

Army Driver Challan: असम के जोरहाट में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के चालक…

Last Updated: November 20, 2026 21:06:07 IST

Uttarakhand Crime: दूसरे की पत्नी को अपने साथ रखना चाहता था पूर्व सीआरपीएफ जवान, इनकार करने पर किया कांड, पति ने ले रखा था पैसा

Uttarakhand Crime News: पुलिस के अनुसार, संजय कुमार ने वर्ष 2024 में सीआरपीएफ से वीआरएस लिया…

Last Updated: November 20, 2026 20:57:37 IST

CM Yogi Mother Death: सीएम योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर आजम खान ने कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मां जैसी दौलत…’

CM Yogi Mother Death: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के शुक्रवार…

Last Updated: November 20, 2026 19:46:29 IST