<

Alyssa Healy Century: 27 चौके, 2 छक्के… एलिसा हीली ने करियर के आखिरी वनडे को बनाया यादगार, भारत के खिलाफ ठोकी सेंचुरी

Alyssa Healy Century: ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने अपने करियर के आखिरी वनडे मैच में शतक लगाकर सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में एलिसा हीली ने 158 रनों की शानदार पारी खेली.

Alyssa Healy Century: भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच को महिला क्रिकेट इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा, क्योंकि यह ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एलिसा हीली का आखिरी वनडे मुकाबला है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर और कप्तान एलिसा हीली ने भारतीय गेंदबाजों को खूब खबर ली. एलिसा हीली ने अपने करियर के आखिरी वनडे मैच में शतक लगाकर इसे और भी यादगार बना दिया. उन्होंने सिर्फ 79 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. पारी की शुरुआत करने आई एलिसा हीली ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 98 गेंदों पर 158 रनों की बड़ी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 27 चौके और 2 छक्के आए. ऑस्ट्रेलिया कप्तान इस सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाकर पहले ही यादगार बना लिया है. अब आखिरी वनडे में शतक के साथ उनके करियर का आखिरी मैच और भी ज्यादा यादगार बन गया है. एलिसा हीली के आखिरी वनडे मैच में भारतीय टीम ने भी उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया, जिससे उनका दिन काफी ज्यादा खास हो गया.

एलिसा हीली के करियर का 8वां शतक

ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली (Alyssa Healy) ने तीसरे वनडे में भारत के खिलाफ शानदार शतक लगाया. यह उनके इंटरनेशनल करियर का 8वां शतक है. एलिसा हीली ने 18 चौकों के साथ अपना शतक पूरा किया. पहले उन्होंने 49 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर तेजी से रन बनाना शुरू कर दिया. फिर एलिसा हीली ने 79 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. इसके बाद भी एलिसा हीली रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी. शतक पूरा करने के बाद एलिसा हीली ने 150 का आंकड़ा भी पार कर लिया. आखिरकार स्नेह राणा की गेंद पर वह क्लीन बोल्ड होकर आउट हुई. मैच शुरू होने से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने एलिसा हीली को गॉर्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित भी किया. BCCI ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें शेयर की हैं.

एलिसा हीली ने रचा इतिहास

एलिसा हीला ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में शतक लगाकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. एलिसा हीली दुनिया की दूसरी महिला क्रिकेटर हैं, जिन्होंने अपने आखिरी मैच में शतक लगाया है. इससे पहले साउथ अफ्रीका की स्टार खिलाड़ी जोहमारी लोगटेनबर्ग ने यह कारनामा किया था. जोहमारी लोगटेनबर्ग ने नीदरलैंड के खिलाफ अपने आखिरी वनडे मैच में 103 रनों की शतकीय पारी खेली थी. अब एलिसा हीली का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है.

भारत हार चुकी वनडे सीरीज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के शुरुआती 2 मैचों में ऑस्ट्रेलिया जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा जमा लिया. पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराया और फिर दूसरे मुकाबले में 5 विकेट से शिकस्त दी. अब तीसरा वनडे मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में अपना आखिरी मैच खेल रही एलिसा हीली ने शतक लगाकर फैंस का दिल जीत लिया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST