<

कौन हैं दिग्गज स्पिनर अमित मिश्रा? जिन्होंने IPL में झटकी सबसे ज्यादा हैट्रिक, अभी क्या कर रहा ये खिलाड़ी?

Who Is Amit Mishra: भारत के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार हैट्रिक लेने का कारनामा किया है. उन्होंने आईपीएल में अलग-अलग टीमों से खेलते हुए 3 बार हैट्रिक लिया है. आज तक आईपीएल इतिहास में कोई दूसरा गेंदबाज ऐसा नहीं कर पाया है. अमित मिश्रा ने आईपीएल के अलावा भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि अमित मिश्रा अभी क्या कर रहे हैं...

Amit Mishra Cricket Career: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां सीजन शुरू होने में सिर्फ कुछ ही दिनों का समय बचा हुआ है. 28 मार्च से आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शुरुआत होगी, जिसका पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. नए सीजन से पहले आईपीएल इतिहास के बड़े रिकॉर्ड्स की खूब चर्चा चल रही है, जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन है. ऐसे में आज हम आपको भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अमित मिश्रा के बारे में बताने जा रहा है. अमित मिश्रा भारत के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर हैं. उनके नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा बार हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड है. अमित मिश्रा ने साल 2008 से लेकर 2024 तक आईपीएल में 4 अलग-अलग टीमों के लिए कुल 162 मैच खेले हैं. इन मुकाबलों में अमित मिश्रा ने 174 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. इसी दौरान उन्होंने 3 हैट्रिक भी झटके हैं. अमित मिश्रा आईपीएल इतिहास में 3 बार हैट्रिक (3 गेंदों पर लगातार 3 विकेट) लेने वाले पहले और इकलौते गेंदबाज हैं. जानें अमित मिश्रा के बारे में…

अमित मिश्रा ने कब-कब झटकी हैट्रिक?

पूर्व लेग स्पिनर अमित मिश्रा (Amit Mishra) ने पहली बार साल 2008 में हैट्रिक लेने का कारनामा किया था. उन्होंने 3 अलग-अलग टीमों के लिए हैट्रिक लिया है. अमित मिश्रा ने दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते हुए डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ अपनी पहली हैट्रिक ली थी. इसके बाद साल 2011 में डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए अमित मिश्रा ने पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ दूसरी हैट्रिक झटकी थी. फिर साल 2013 में अमित मिश्रा ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ अपनी तीसरी हैट्रिक पूरी की थी. इसी के साथ वह आईपीएल में 3 हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने थे.

पिछले साल लिया रिटायरमेंट

भारत के दिग्गज स्पिनर अमित मिश्रा ने पिछले साल अपने 25 साल के क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया. उन्होंने 4 सितंबर, 2025 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट लेने का एलान किया. फिलहाल अमित मिश्रा क्रिकेट से दूर अपनी निजी जिंदगी का आनंद ले रहे हैं. हालांकि IPL 2026 में कमेंट्री के दौरान अमित मिश्रा दिखाई दे सकते हैं.

अमित मिश्रा का इंटरनेशनल करियर

पूर्व क्रिकेटर अमित मिश्रा का इंटरनेशनल करियर ज्यादा बड़ा नहीं रहा. उन्होंने के लिए कुल 68 मुकाबले खेले, जिनमें 156 विकेट हासिल किए. अमित मिश्रा ने भारत के लिए 22 टेस्ट मैच खेले, जिनमें 35.72 की औसत से 76 विकेट हासिल किए. इसके अलावा वनडे में अमित मिश्रा ने 34 पारियों में 64 विकेट चटकाए. वहीं, टी20 इंटरनेशनल में अमित मिश्रा के नाम 10 मैचों में 16 विकेट दर्ज हैं. इतना ही नहीं, अमित मिश्रा ने मौका मिलने पर बल्लेबाजी से भी अपना योगदान दिया है. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 32 पारियों में 21.60 की औसत से 648 रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Delhi Weather 4 October 2026: अब गर्मी में झुलसेंगे दिल्ली वाले! बारिश पर ब्रेक के बाद चढ़ा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…

Last Updated: October 4, 2026 08:42:48 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 4, 2026 08:32:35 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए जरूरी खबर, आज इतना है पेट्रोल-डीजल का भाव; देखें लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 4, 2026 08:18:19 IST

Petrol Diesel Price Today 4 October 2026: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें दिल्ली से मुंबई तक आपके शहर में आज कितनी है कीमत

Petrol Diesel Price Today:राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल ₹95.20 प्रति…

Last Updated: October 4, 2026 08:12:12 IST

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST