Tu Hi Disda Song: अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भूत बंगला' के गाने 'तू ही दिसदा' का टीजर रिलीज हो चुका है. इसमें अभिनेता और वामिका गब्बी का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है. सुनें गाना.
तू ही दिसदा गाना
Bhooth Bangla New Song Teaser: 14 साल बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर से ‘भूत बंगला’ में साथ आ रही है. इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है. मेकर्स ने फिल्म के नए गाने ‘तू ही दिसदा’ की टीजर रिलीज किया है. इस गाने में अक्षय कुमार 26 साल छोटी एक्ट्रेस वामिका गब्बी से रोमांस करते दिख रहे हैं.
फिल्म ‘भूत बंगला’ का नया गाना ‘तू ही दिसदा’ का टीजर रिलीज हुआ है. इस गाने में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं. दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए दिख रहे हैं. एक्ट्रेस सी ग्रीन कलर की साड़ी पहन दिख रही हैं. वहीं अभिनेता ग्रीन कलर की शर्ट और पैंट पहने दिख रहे हैं. इस गाने को झरनों, हरे-भरे जंगलों और खूबसूरत पहाड़ों के मनोरम दृश्यों के बीच शूट किया गया है. दोनों सितारों की केमिस्ट्री दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं.
इस सॉन्ग को अरिजीत सिंह और निकिता गांधी ने अपनी आवाज़ दी है. मेकर्स ने बताया है कि ये गाना कल यानी 24 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा. गाने का टीजर देखने के बाद एक यूजर ने कहा कि इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.
फिल्म ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी के अलावा परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव भी नजर आएंगे. फिल्मा का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं. वहीं इसका निर्माण अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर. कपूर द्वारा किया जा रहा है. यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…
Petrol Diesel Price Today:राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल ₹95.20 प्रति…
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…