<
Categories: खेल

पांड्या के खास, जितेश शर्मा के रिप्लेसमेंट… टी20 डेब्यू में रचा इतिहास; कौन हैं अमित पासी?

SMAT 2025-26: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा के विकेटकीपर बल्लेबाज अपने टी20 डेब्यू पर 114 रनों की पारी खेली. इसके साथ ही अमित ने टी20 डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

Who Is Amit Pasi: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा के विकेटकीपर बल्लेबाज अमित पासी ने अपने टी20 डेब्यू पर इतिहास रच दिया. अमित पासी ने सोमवार को बड़ौदा और सर्विसेज के बीच खेले गए मैच में 55 गेंदों पर 114 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी में अमित ने 10 चौके और 9 छक्के लगाए. इसकी मदद से वडोदरा ने इस मैच में जीत हासिल की. इसी के साथ अमित पासी ने टी20 डेब्यू करने में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर बिलाल आसिफ की बराबरी कर ली. आसिफ ने मई, 2015 में अपने टी20 डेब्यू पर 48 गेंदों में 114 रनों की पारी खेली थी.
अब अमित पासी ने आसिफ के वर्ल्ड की बराबरी कर ली है. बता दें कि अमित को विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया था. उन्होंने अपने पहले ही मैच में ऐतिहासिक पारी खेलकर अपना रिकॉर्ड में दर्ज करा लिया. इसके साथ ही अमित पासी टूर्नामेंट में डेब्यू पर शतक बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज भी बन गए.

सिर्फ 44 गेंदों पर लगाया शतक

अमित पासी की धुआंधार बैटिंग की बदौलत बड़ौदा ने सर्विसेज की टीम के सामने विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. ओपनिंग करने के लिए उतरे अमित पासी ने सिर्फ 24 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की. इसके बाद अमित ने 44 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया. पासी ने विष्णु सोलंकी के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 5.2 ओवरों में 75 रनों की साझेदारी की. विष्णु सोलंकी 12 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हुए. इसके अलावा भानु पानिया ने भी बड़ौदा के लिए 15 गेंदों में नाबाद 28 रन बनाए. इसके चलते बड़ौदा ने 221 रनों की बड़ा टारगेट रखा.

सर्विसेज की टीम लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी. सर्विसेज की ओर से कुंवर पाठक और रवि चौहान ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 8.2 ओवरों में 84 रनों की पार्टनरशिप की. दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 51-51 रन बनाए. इसके अलावा कप्तान मोहित अहलावत मे 22 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेली, लेकिन मिडिल ऑर्डर में किसी का सपोर्ट नहीं मिला. इसके चलते सर्विसेज को 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

कौन हैं अमित पासी?

अमित पासी का पूरा नाम अमित हरिराम पासी है. उनका जन्म 27 अगस्त साल 1999 में हुआ था. मौजूदा समय में वह 26 साल और 103 दिन के हैं. अमित पासी बड़ौदा की टीम में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलते हैं. मौजूदा समय में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 के ग्रुप स्टेज का मैच खेला जा रहा है. अमित पासी को जितेश शर्मा के रिप्लेसमेंट के तौर पर बड़ौदा की टीम में शामिल किया गय. बता दें कि जितेश शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम से जुड़ गए हैं. इसकी वजह से अमित पासी को बड़ौदा की और से SMAT में खेलने का मौका मिला.

टी20 डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी

114 रन – अमित पासी (बड़ौदा) – सर्विसेज
106 रन – शिवम भंडारी (चंडीगढ़) – हिमाचल प्रदेश
105 रन – अक्षत रेड्डी (हैदराबाद) – मुंबई
99 रन – मुकुल डागर (हरियाणा) – पंजाब
90 रन – राजेश धूपर (ओडिशा) – बंगाल

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक किस राशि को मिलेगा फायदा, किसे बरतनी होगी सावधानी?

Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…

Last Updated: October 23, 2026 17:31:22 IST

Diljit Dosanjh Delhi Concert: 30 अक्टूबर को दिल्ली में होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट; मुंबई में मिली हमले की धमकी

Diljit Dosanjh Delhi Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली लाइव कॉन्सर्ट को मंजूरी मिल…

Last Updated: October 23, 2026 17:27:02 IST

Barangaon Panchayat elections: हनुमान बेनीवाल के गांव में सरपंच की कुर्सी पर घमासान, आमने-सामने आईं दो सगी बहनें

Barangaon Panchayat elections: राजस्थान के नागौर जिले के बरणगांव में सरपंच पद के लिए सात…

Last Updated: October 23, 2026 16:58:30 IST

अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरे का साया, बच्चे भी निशाने पर

Bomb Threat: मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकी…

Last Updated: October 23, 2026 16:44:44 IST

भारत-पाकिस्तान की दूरियां मिटा रही Gen Z की पसंद, पाकिस्तानी गानों से ड्रामों तक क्यों बढ़ रहा युवाओं का क्रेज?

India pakistan gen z cultural connection: भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के बावजूद…

Last Updated: October 23, 2026 16:42:10 IST

हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! महंगाई भत्ता बढ़ा, जानें किसे कितना फायदा, कब मिलेगा पैसा

Himachal Government Employees Dearness Allowance: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों…

Last Updated: October 23, 2026 17:00:49 IST