<
Categories: खेल

Viral Video: महिला अंपायर ने दिया ऑउट तो चला दिया बल्ला… R Ashwin का भयंकर गुस्सा देख फैंस के उड़े होश

R Ashwin Angry: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले चुके आर अश्विन इस समय तमिलनाडु प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। उनका गुस्सा अक्सर मैदान पर देखने को मिला और एक बार फिर उनका गुस्सा तमिलनाडु प्रीमियर लीग में देखने को मिला है।

India News (इंडिया न्यूज), R Ashwin Angry: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले चुके आर अश्विन इस समय तमिलनाडु प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। उनका गुस्सा अक्सर मैदान पर देखने को मिला और एक बार फिर उनका गुस्सा तमिलनाडु प्रीमियर लीग में देखने को मिला है। स्टार स्पोर्ट्स तमिल ने इसका एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि अश्विन अंपायर से नाराज हैं क्योंकि अंपायर ने उन्हें आउट दिया था। फैन्स भी वीडियो पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। चलिए आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं।

अश्विन को गुस्सा क्यों आया?

दरसल बीते रविवार को डिंडीगुल ड्रैगन्स बनाम आईड्रीम तिरुप्पुर तमीजंस के बीच मैच खेला गया। इस ग्रुप स्टेज मैच में अश्विन बतौर ओपनर खेलने उतरे। वैसे तो अश्विन निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन इस मैच में उन्होंने पारी की शुरुआत की। खैर, वह 11 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन वह अपने विकेट से खुश नहीं थे।

अश्विन इस गेंद पर स्वीप खेलना चाहते थे लेकिन गेंद मिस हो गई और उनके पैड पर जा लगी। अंपायर ने उंगली उठाकर आउट दे दिया, लेकिन अश्विन तुरंत अंपायर के पास गए और उन्हें कुछ समझाने लगे। अंपायर ने उनकी बातों को अनसुना कर दिया और आगे बढ़ गए।

गुस्से में मारा बल्ला!

जब अंपायर ने उनकी बात नहीं सुनी तो अश्विन का गुस्सा और भी बढ़ गया। वह अपने आउट से खुश नहीं थे। मैदान से बाहर जाते समय वह क्रीज की तरफ देख रहे थे, तभी गुस्से में उन्होंने अपना बल्ला उठाया और अपने पैड पर जोर से मारा।

‘हमें फंसाया गया, जबकि हमने…’, बेंगलुरु भगदड़ पर RCB ने खटखटाया कर्नाटक HC का दरवाजा, 11 मौतों का इन्हें ठहराया जिम्मेदार

मैच की स्थिति

इस मैच में अश्विन की कप्तानी वाली डिंडीगुल ड्रैगन्स टीम सिर्फ 93 रन पर ऑल आउट हो गई। ऐसाकिमुथ ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। साई किशोर ने 2 और एम मथिवनन ने 3 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए कराईकुडी कालाई ने 11.5 ओवर में जीत हासिल कर ली। तुषार रहेजा ने नाबाद 65 रन बनाए।

अंबाला के ऑल वेदर स्वीमिंग पूल चलाने के लिए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने लिया संज्ञान, खेल मंत्री गौरव गौतम से की बात, जल्द चालू होगा स्विमिंग पूल

Recent Posts

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST