फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में स्पेन से हार के बाद अर्जेंटीना के लिए मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक मैच के बाद मेटलाइफ स्टेडियम में हुए हंगामे के दौरान कुछ खिलाड़ियों के परिवारों को हिरासत में लिया गया.
फीफा फाइनल के बाद जमकर हुआ बवाल.
स्पेन ने शानदार प्रदर्शन कर जीता दूसरा विश्व कप
मैदान पर स्पेन का प्रदर्शन पूरी तरह शानदार रहा. टीम ने पूरे मैच में 20 शॉट लगाए, जिनमें 12 निशाने पर रहे और चार बड़े गोल करने के मौके बनाए. दूसरी ओर, अर्जेंटीना पूरे 120 मिनट में सिर्फ दो शॉट ही लगा सका. नियमित समय के अंतिम चरण में एंजो फर्नांडीज़ को पाउ कुबार्सी पर लापरवाही से टैकल करने के कारण दूसरा पीला कार्ड मिला, जिसके बाद अर्जेंटीना को अतिरिक्त समय दस खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा. इसका फायदा उठाते हुए फेरान टोरेस ने 106वें मिनट में विजयी गोल दागकर स्पेन को उसका दूसरा फीफा विश्व कप खिताब दिला दिया.
फीफा ने शुरू की जांच, बढ़ सकती हैं अर्जेंटीना की मुश्किलें
फाइनल के बाद मैदान पर हुई झड़प को लेकर फीफा ने अनुशासनात्मक जांच शुरू कर दी है. इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल जीतने के बाद अर्जेंटीना टीम द्वारा फॉकलैंड द्वीप समूह से जुड़ा बैनर दिखाने के मामले की भी जांच की जा रही है. यदि खिलाड़ियों के परिवारों को हिरासत में लिए जाने की रिपोर्ट सही साबित होती है, तो अर्जेंटीना को मैदान के बाहर भी गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.
Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…
Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…
Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…
Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…