<

IND vs ZIM: सोनी लिव या जियोस्टार नहीं… इस एप देख सकेंगे भारत-जिम्बाब्वे के मैच, जानें सारी डिटेल्स

IND vs ZIM Live Streaming: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 23 जुलाई से 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार या सोनी लिव पर नहीं होगी. जानें कहां देख सकेंगे लाइव मैच...

IND vs ZIM Live Streaming: आयरलैंड और इंग्लैंड पर बुरी तरह हार का सामना करने के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे पर पहुंच गई है. इस दौरे पर भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी. इस सीरीज में श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली युवा ब्रिगेड जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी. अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम अभी तक एक भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं जीत पाई है.

इस फॉर्मेट में भारत को पिछले 7 मैचों में 6 बार का हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच बारिश से धुल गया था. ऐसे में श्रेयस अय्यर इस दौरे पर हार के सिलसिले को तोड़ना चाहेंगे. इस सीरीज में भारतीय टीम के युवा खिलाड़ियों पर फैंस की नजरें होंगी. हालांकि इस सीरीज के मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव या जियोस्टार पर नहीं होगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि कहां देख सकेंगे लाइव…

कब खेला जाएगा पहला मैच?

भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच पहला टी20 मैच 23 जुलाई (गुरुवार) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा, जो शाम 4:30 बजे शुरू होगी. इसके लिए आधे घंटे पहले यानी 4 बजे टॉस किया जाएगा.

टीवी पर कैसे देखें लाइव?

अगर आप भारत बनाम जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) का पहला टी20 मैच टीवी पर देखना चाहते हैं, तो आप ZEE यूनाइट8 स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव मैच का आनंद ले सकते हैं. वहीं, अगर आपको फ्री में मैच देखना है, तो आप डीडी स्पोर्ट्स पर मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.

कहां देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग?

अगर आप टीवी की बजाय मोबाइल या लैपटॉप पर लाइव मैच देखना चाहते हैं, तो आपको फैनकोड (FANCODE) का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड पर की जाएगी.

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई

जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, क्लाइव मैडेंडे (विकेटकीपर), टिनोटेंडा मापोसा, तादिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामुरी, मिल्टन शुंबा

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST