Arshdeep Singh: भारतीय टीम ने 5 मार्च को दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में एंट्री की. इस मुकाबले में भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 51 रन देकर 1 विकेट हासिल किए. इस दौरान उनकी वाइड गेंद पर भोजपुरी कमेंटेटर ने मजेदार तरीके से डांट लगाई.
भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह.
Arshdeep Singh: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई में खेला गया. इस मुकाबले में भारत ने 7 रन से जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह बना ली. यह एक हाईस्कोरिंग मुकाबला था, जिसमें कुल 499 रन बने. भारत ने इग्लैंड को 254 रनों का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 246 रन तक पहुंच गई थी. इंग्लैंड की पारी के दौरान एक कमेंट्री में मजेदार पल देखने को मिला. दरअसल, इंग्लैंड को आखिरी 4 ओवर में जीत के लिए 60 रनों की जरूरत थी. इस दौरान तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह 17वां ओवर डालने के लिए आते हैं. अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) पहली ही गेंद पर वाइड डाल देते हैं, जिसके बाद भोजपुरी कमेंटटर मजेदार अंदाज में कहते हैं, ‘ए भैया ए भैया, तोहर जीपीएस गड़बड़ा गइल बा’.
कमेंटेटर ने आगे रहा कि जाए क बा आरा, तो जात आड़ा छपरा, ड्रामा कइले बाड़ा तबसे, न जाने गेना कहां फेंकत आड़े. रास्तो खराब हो गईल बा ई तो. कमेंटेटर ने कहा कि अब गलती करने की कोई गुंजाई नहीं है. दरअसल, इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जैकब बेथल शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत की ओर ले जा रहे थे. ऐसे में अर्शदीप सिंह वाइड यॉर्कर डालकर डॉट गेंद से दबाव बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनकी बॉल वाइड चली गई थी.
अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी पर भोजपुरी की मजेदार कमेंट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है. इसका एक क्लिप भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर फैंस के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं. बहुत से लोगों ने भोजपुरी कमेंट्री की तारीफ की. इसके अलावा कुछ लोगों ने कहा कि ऐसा लग रहा कि कमेंटेटर गेंदबाज को डांट लगा रहा है.
भारत बनाम इंग्लैंड (IND vs ENG) सेमीफाइनल मुकाबले में अर्शदीप सिंह थोड़े महंगे साबित हुए हैं. अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 51 रन देकर 1 विकेट हासिल किया. उन्होंने दबाव के समय इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स को आउट किया, जो जैकब बेथल के साथ मिलकर इंग्लैंड को जीत दिला सकते थे. अर्शदीप सिंह अपने शुरुआती ओवरों में काफी महंगे रहे, लेकिन उन्होंने आखिरी ओवर में दबाव को काफी कम किया.
5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन बनाए. भारत की ओर से संजू सैमसन ने 42 गेंदों पर 89 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके अलावा शिवम दुबे ने 25 गेंदों पर 43 रन बनाए. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 246 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथल ने शानदार शतकीय पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके.
यह मूल्य वृद्धि ऐसे समय में हुई है, जब तेल विपणन कंपनियां (OMCs) अमेरिका, इजराइल…
Rajasthan Board RBSE Result 2026 Update: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जल्द जारी…
Bill Scam: अगर आप भी रेस्टोरेंट या होटल के बिल में LPG चार्ज, फ्यूल सरचार्ज…
Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Delhi EV Policy 2.0: दिल्ली बजट 2026 के दायरे में, रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली…
Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है. बता दें कि जम्मू…