<
Categories: विदेश

विवादों में घिरा मिस्र का एक रेस्तरां, विज्ञापन में दिखाया तेल अविव पर हमलों की फुटेज, वीडियो वायरल

मिस्र के एक रेस्तरां ने अपने विज्ञापन में ईरान के तेल अविव पर हमलों के वास्तविक फुटेज को खाना पकाने के दृश्यों के साथ जोड़कर दिखाया. इसका वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद यह विज्ञापन विवादों में घिर गया.

मिस्र के एक रेस्तरां का वायरल विज्ञापन विवादों में घिर गया है, जिसमें ईरान के तेल अविव पर हमलों के वास्तविक फुटेज को खाना पकाने के दृश्यों के साथ जोड़ा गया. 

यह विज्ञापन अहमद नादा (हाती अहमद नादा) नामक लोकप्रिय मिस्र के होटल चेन का है, जो ग्रिल्ड व्यंजन, ट्रे और पारंपरिक ताजिन के लिए जाना जाता है. सोशल मीडिया एक्स पर वायरल इस वीडियो को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं बंटी हुई हैं.

विवादास्पद विज्ञापन का विवरण

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच यह प्रचार अभियान ईरान के हालिया तेल अविव हमलों से प्रेरित बताया जा रहा है. वीडियो में मिसाइल हमलों के वास्तविक फुटेज दिखाए जाते हैं, जहां विस्फोटों की लपटें धीरे-धीरे एक जलते हुए पैन में बदल जाती हैं, जिसमें मांस और सब्जियां तलती नजर आती हैं. कर्मचारियों की यूनिफॉर्म से साफ पता चलता है कि यह अहमद नादा रेस्तरां का विज्ञापन है.

यह ट्रांजिशन युद्ध की भयावहता को व्यावसायिक प्रचार से जोड़ने के लिए आलोचकों ने इसे असंवेदनशील करार दिया. वीडियो एक्स पर तेजी से वायरल हो गया, जिसे @A_M_R_M1 अकाउंट्स ने शेयर किया. बता दें कि मिस्र अमेरिका के साथ रणनीतिक साझेदार है, इजरायल के साथ शीत शांति रखता है और ईरान के साथ सतर्क संबंध है.  

सोशल मीडिया पर बंटी प्रतिक्रियाएं

एक्स पर यूजर्स की राय दो हिस्सों में बंटी हुई है. कुछ आलोचकों ने इसे संवेदनहीन बताया. एक यूजर ने लिखा, “कभी किसी के बुरे समय का मजाक न उड़ाओ, क्योंकि तुम्हें नहीं पता कब तुम्हारा समय आए.” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “ये नस्लवादी इसे मजाक समझते हैं. उनका समय आएगा.” एक और यूजर  ने सुझाव देते हुए कमेंट किया, ‘रेस्तरां को शर्म एल शेख में शरण लेने वाले इजरायली नागरिकों को खाना खिलाना चाहिए’

वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने रचनात्मकता की तारीफ की. एक ने मजाक में लिखा, “अब ये रेस्तरां तो जाऊंगा ही!” वहीं दूसरे ने लिखा, “अगर गंध आए… तो समझ लो ईरान खाना बना रहा है!” कई लोगों ने कमेंट में इच्छा जताई कि काश उनके शहर में इस होटल की एक ब्रांच हो.

यह घटना मार्केटिंग की सीमाओं पर बहस छेड़ती है. युद्ध जैसे संवेदनशील मुद्दों को प्रचार से जोड़ना ब्रांड की छवि बिगाड़ सकता है. हालांकि वायरल होने से ब्रांड को विजिबिलिटी मिली, लेकिन बैकलैश का बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST