Live
Search
Home > क्रिकेट > RCB Chairman: कभी राजस्थान ने स्क्वॉड से बाहर किया, आज बन बैठा विराट कोहली का मालिक, पूरी टीम ही खरीद ली

RCB Chairman: कभी राजस्थान ने स्क्वॉड से बाहर किया, आज बन बैठा विराट कोहली का मालिक, पूरी टीम ही खरीद ली

RCB New Chairman: बिरला ग्रुप समेत अन्य बड़े ग्रुप्स ने मिलकर आरसीबी की टीम को करीब 16500 करोड़ रुपए में खरीद लिया है. आर्यमान बिरला अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के नए चेयरमैन बन गए हैं. अब देखना होगा कि आर्यमान बिरला की अगुवाई में RCB फिर से खिताब जीत पाती है या फिर नहीं.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-03-25 14:35:49

Mobile Ads 1x1
नई दिल्ली. राजस्थान रॉयल्स के स्क्वॉड से साल 2020 में बाहर होने के बाद जिस खिलाड़ी को कभी कम आंका गया था, आज वही शख्स आईपीएल की दुनिया में एक बड़े मुकाम पर पहुंच गया है. बात हो रही है आर्यमान बिरला की जो अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के नए चेयरमैन बन गए हैं. खबरों के मुताबिक, उन्होंने फ्रेंचाइज़ी में बड़ी हिस्सेदारी हासिल कर ली है, जिससे वे टीम के संचालन में अहम भूमिका निभा रहे हैं. देखा जाए तो अब वह विराट कोहली के मालिक बन चुके हैं. जो कि आरसीबी की टीम का हिस्सा हैं.
आर्यमान बिरला का क्रिकेट करियर भले ही लंबा नहीं रहा, लेकिन उन्होंने अपने खेल से काफी प्रभावित किया था. उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने साल 2018 में सिर्फ 30 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था. हालांकि उन्हें मौके नहीं मिल सके और बाद में टीम से 2020 से बाहर होना पड़ा. लेकिन क्रिकेट से दूरी बनाने के बाद उन्होंने बिजनेस की दुनिया में कदम रखा और अब एक बड़े निवेशक के रूप में उभरे हैं. उन्होंने कई रणजी मुकाबले भी खेले हैं. बता दें कि आर्यमान बिरला मंगलम बिरला के बेटे हैं.

16500 करोड़ में बिकी आरसीबी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी की टीम मानी जाती है, उन्होंने पिछले ही साल ट्रॉफी जीती है. ऐसे में आर्यमान बिरला का टीम से जुड़ना एक नए दौर की शुरुआत माना जा रहा है. उनके पास युवा सोच और कॉर्पोरेट अनुभव है, जो टीम की रणनीति और ब्रांड वैल्यू को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है. बता दें कि 24 मार्च को ही खबर आई है कि बिरला ग्रुप समेत अन्य ने मिलकर आरसीबी की टीम को करीब 16500 करोड़ रुपए में खरीद लिया है. 

क्या फिर से जीतेगी आरसीबी?

बताया जा रहा है कि उन्होंने टीम के इंफ्रास्ट्रक्चर, प्लेयर डेवलपमेंट और डेटा-ड्रिवन स्ट्रेटेजी पर खास फोकस करने की योजना बनाई है. इससे RCB को आने वाले सीजन में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकती है. क्रिकेट फैंस के लिए यह बदलाव काफी दिलचस्प है. एक समय खिलाड़ी रहे आर्यमान अब टीम के मालिकाना ढांचे का हिस्सा बन चुके हैं. यह कहानी दिखाती है कि असफलता के बाद भी नई शुरुआत कर सफलता हासिल की जा सकती है. अब देखना होगा कि आर्यमान बिरला की अगुवाई में RCB फिर से खिताब जीत पाती है या फिर नहीं. 

MORE NEWS