<
Categories: खेल

Ashes 2nd Test Highlights: एशेज के दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की हालत खराब… जीत के करीब कंगारू टीम, देखें कैसा रहा तीसरे दिन का खेल?

Ashes 2nd Test Highlights: एशेज के दूसरे टेस्ट का तीसरा दिन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा. पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 511 रन बनाकर 177 की लीड ले ली. इसके बाद इंग्लैंड की दूसरी पारी में 6 विकेट भी झटक लिए. जानें तीसरे दिन क्या-क्या हुआ...

Ashes 2nd Test Highlights: एशेज के दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पकड़ मजबूत बना ली है. तीसरे दिन के खेल में ऑस्ट्रेलिया ने अपना दबदबा बनाए रखा. इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए. इसके बावजूद इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया से 43 रन पीछे है. यह डे-नाइट टेस्ट मैच है, जो ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जा रहा है. इस मैच में कंगारुओं की टीम जीत की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है. ऑस्ट्रेलिया के 3 गेंदबाजों ने तीसरे दिन 2-2 विकेट झटके और इंग्लैंड को पस्त कर दिया. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और विल जैक्स 4-4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. तीसरे दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड की दूसरी पारी का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 134 रहा. इंग्लैंड अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 43 रन पीछे चल रहा है. जानें तीसरे दिन कैसा रहा खेल…

तीसरे दिन कैसा रहा खेल?

एशेज के दूसरे टेस्ट की तीसरे दिन की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के साथ हुई. शनिवार को मिचेल स्टार्क ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को अपनी बल्लेबाजी से काफी परेशान किया. ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क और एलेक्स कैरी ने तीसरे दिन अर्धशतक लगाया. इससे पहले टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के 3 बल्लेबाज कप्तान स्टीव स्मिथ, जेक वेदराल्ड, और मार्नस लाबुशेन ने अर्धशतक लगाया था. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में कुल मिलाकर 5 बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया. मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 77 रनों की पारी खेली. तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 511 पर समाप्त हुई. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने एशेज के 97 साल पुराने रिकॉर्ड को एक बार फिर से दोहराया. ऑस्ट्रेलिया के सभी 11 बल्लेबाजों ने 10 से ज्यादा रन यानी डबल डिजिट स्कोर किया. इससे पहले एशेज टेस्ट के इतिहास में 2 बार ऐसा हो चुका है.

इंग्लैंड की दूसरी पारी लड़खड़ाई

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी के बाद 177 रनों की लीड ले ली. इसके बाद इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी की शुरुआत करने के लिए उतरी. अंग्रेजों की पारी शुरुआत में लड़खड़ा गई. एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए. इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली 44 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए. उससे पहले बेन डकेट 15 रनों के छोटे स्कोर पर आउट हुए थे. क्रॉली के बाद कोई बल्लेबाज ज्याजा देर तक क्रीज पर नहीं रुका. इस तरह इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 134 रन बनाकर 6 विकेट गंवा दिए. फिलहाल इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और विल जैक्स क्रीज पर मौजूद हैं. टेस्ट मैच के चौथे दिन इंग्लैंड की टीम ज्यादा से ज्यादा रन बनाकर लीड लेना चाहेगी या फिर विकेट बचाकर टेस्ट मैच ड्रॉ करने की कोशिश करेगी. हालांकि ये इतना आसान नहीं होगा. अब देखना होगा कि टेस्ट मैच के चौथे दिन क्या होता है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST

उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी! सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी, जानें दोनों की Age

Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…

Last Updated: October 31, 2026 17:06:06 IST

हैदराबाद के गर्ल्स हॉस्टल में क्या चल रहा था? 3 राज्यों की 10 महिलाएं मिलीं, अंडाणु निकालने के शक में जांच

Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…

Last Updated: October 31, 2026 16:45:15 IST

Ahoi Ashtami 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, तारों के दर्शन और पूरी विधि

Ahoi Ashtami Puja Muhurta: अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 31, 2026 16:30:05 IST

टोल प्लाजा पर किन्नरों का हंगामा, मारपीट के बाद पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ा, वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीनने की कोशिश

Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…

Last Updated: October 31, 2026 16:12:22 IST

बल्लेबाजों के दम पर कब तक जीतेगी टीम इंडिया? चौथे टी20 में हार के बाद कैफ ने मैनेजमेंट को घेरा

India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…

Last Updated: October 31, 2026 15:58:46 IST