<

Ashes: एडिलेड टेस्ट में DRS पर बवाल… आउट होने के बावजूद बच गया कंगारू बल्लेबाज, क्या है पूरा विवाद?

Ashes Snicko Controversy: एशेज के तीसरे टेस्ट के पहले दिन स्निकोमीटर को लेकर विवाद हुआ. स्निको में तकनीकी खराबी के कारण ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज कैरी को नॉट आउट करार दिया गया, जिसके बाद उन्होंने शतक लगाया. जानें क्या है पूरा विवाद...

Ashes Snicko Controversy: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम 5 मैचों की एशेज सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का तीसरा टेस्ट एडिलेड में खेला जा रहा है, जिसमें खेल के पहले दिन ही बवाल हो गया. दरअसल, एडिलेड टेस्ट में ‘स्निको’  तकनीक को लेकर हंगामा हुआ, जिसके चलते ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलेक्स कैरी को जीवनदान मिला. यह विवाद ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के बैटिंग के दौरान 63वें ओवर में हुआ. उस समय एलेक्स कैरी 72 रन के स्कोर पर खेल रहे थे.

उस ओवर में इंग्लैंड के गेंदबाज जोश टंग की पहली गेंद पर कैरी ने कट शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन इसमें वह सफल नहीं हो पाए. गेंद बल्ले को छूकर सीधा विकेटकीपर जेमी स्मिथ के हाथों में चली गई. इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने कॉट बिहाइंड की अपील की. हालांकि, ऑन फील्ड अंपायर को ऐसा लगा कि गेंद बैट के संपर्क में नहीं आया था. ऐसे में जोश टंग के कहने पर कप्तान बेन स्टोक्स ने डीआरएस लिया. इसके बाद जो हुआ, उससे सभी हैरान हो गए.

डीआरएस में बैटर के पक्ष में फैसला

जब डीआरएस लिया गया, तो रिप्ले में दिखा कि गेंद बिल्कुल बैट के पास से निकली. हैरानी की बात यह थी कि स्निकोमीटर में स्पाइक दिखाई दी, जो गेंद के बैट से गुजरने के पहले की थी. टीवी अंपायर ने कई एंगल से देखने के का प्रयास किया, लेकिन स्निकोमीटर में स्पाइक गेंद और बैट के नजदीक आने से पहले ही दिख रही थी. ऐसे में थर्ड अंपायर क्रिस गैफनी ने एलेक्स कैरी के पक्ष में फैसला सुनाया. स्निको की इस गलती के कारण एलेक्स कैरी को नॉट आउट करार दिया गया. हालांकि इंग्लैंड के खिलाड़ी इस फैसले से नाखुश थे. इस जीवनदान के बाद कंगारू बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने अपना शतक भी पूरा किया. उन्होंने पहली पारी में 106 रनों की पारी खेली.

स्निको कंपनी ने मानी गलती

इस मैच में डीआरएस को लेकर काफी बवाल हुआ, जिसके बाद जांच की मांग की गई. इस घटना के अगले दिन आईसीसी ने माना कि डीआरएस में स्निकोमीटर की गलती थी. बाद में स्निको तकनीक वाली कंपनी ने अपनी गलती स्वीकार की. ऑस्ट्रेलिया में मैचों के दौरान तकनीक उपलब्ध कराने वाली कंपनी बीबीजी स्पोर्ट्स के संस्थापक वारेन ब्रेनन ने कहा, एलेक्स कैरी ने माना कि जिस गेंद पर सवाल है उस पर बल्ला लगा है. इससे यही निष्कर्ष निकलता है कि उस समय जो स्निको ऑपरेटर था, उसने गलत स्टंप माइक ऑडियो चला दिया. ऐसे में बीबीजी स्पोर्ट्स गलती की पूरी जिम्मेदारी लेता है. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में गेंद से बल्ले के संपर्क का पता लगाने के लिए रियल टाइम स्निकोमीटर इस्तेमाल होता है, जबकि अन्य देशों में अल्ट्रा एज का इस्तेमाल किया जाता है.

एलेक्स कैरी ने क्या कहा?

एडिलेड टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल के बाद एलेक्स कैरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए. इस दौरान उन्होंने स्निकोमीटर विवाद पर अपनी बात रखी. कैरी ने कहा कि उन्हें ऐसा लगा कि कुछ तो उनके बैट से लगा है, लेकिन वह इतना हल्का था कि उन्हें भी पूरा यकीन नहीं था. उन्होंने माना कि अगर अंपायर उन्हें आउट देते तो वह डीआरएस जरूर लेते, लेकिन पूरे विश्वास के साथ नहीं. एलेक्स ने कहा, मुझे बैट से कुछ लगने का एहसास तो जरूर हुआ था, लेकिन भाग्य ने मेरा साथ और मुझे डीआरएस लेने की जरूरत नहीं पड़ी. 

इंग्लैंड के कोच ने क्या कहा?

इस पूरे मामले को लेकर इंग्लैंड के फास्ट बॉलिंग कोच डेविड सैकर ने भी तकनीक पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, ‘एक दिन का खेल खत्म होने के बाद हमें इस बारे में नहीं करनी चाहिए. आज के समय में तकनीक इतनी बेहतर होनी चाहिए कि ऐसी चीजें साफ पकड़ में आ जाएं.’
बता दें कि मैच के पहले दिन एलेक्स कैरी इस तकनीकी कमी का फायदा उठाया और शतकीय पारी खेली. उन्होंने एशेज में अपना पहला शतक लगाया और टीम की पारी को संभाला. कैरी की शतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 371 रन बनाए. इसमें उस्मान ख्वाजा के 82 रन और मिचेल स्टार्क के 54 रन का भी योगदान रहा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST

गर्लफ्रेंड ने बात करने से किया इनकार, तो घर में घुसकर मां की हत्या, बहनों को ले गया साथ

Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…

Last Updated: October 23, 2026 22:59:33 IST

करवाचौथ की पूजा थाली को दें रॉयल लुक, इन आसान तरीकों से करें डेकोरेट, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदी

Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…

Last Updated: October 23, 2026 22:52:43 IST

Maharashtra Crime: बचपन का दोस्त बना जान का दुश्मन! कार से मारी टक्कर, फिर डंडे से हमला

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…

Last Updated: October 23, 2026 22:29:04 IST

खुद को हिंदू बताकर की शादी, फिर पत्नी पर नमाज पढ़ने का दबाव! सहारनपुर में जुनैद गिरफ्तार

Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…

Last Updated: October 23, 2026 22:12:39 IST

Jordan church attack: जॉर्डन के चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…

Last Updated: October 23, 2026 21:23:00 IST