Ashes 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज का तीसरा टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जा रहा है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पकड़ मजबूत कर ली है, जबकि इंग्लैंड सीरीज हारने की कगार पर पहुंच गई है. देखें अब तक क्या-क्या हुआ...
Ashes 3rd Test: एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम हार की कगार पर खड़ी है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 207 रनों के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए. इंग्लैंड की टीम को टेस्ट जीतने के लिए आखिरी दिन 228 रनों की जरूरत है, जबकि ऑस्ट्रेलिया जीत से सिर्फ 4 विकेट दूर है. कंगारू टीम के कप्तान पैट कमिंस और नाथन लायन की दमदार गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज बेबस नजर आए.
इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली क्रीज पर टिके. हालांकि वह अपने शतक से चूक गए. क्रॉली ने 85 रनों की पारी खेलकर टीम को शुरुआती झटकों से बाहर निकाला. 85 रन स्कोर पर क्रॉली नाथन लायन का शिकार बने और आउट हो गए. इसके बाद इंग्लैंड की टीम फिर से लड़खड़ाने लगी. फिलहाल जेमी स्मिथ (2) और विल जैक्स (11) क्रीज पर मौजूद हैं. अब टेस्ट मैच के आखिरी दिन का खेल काफी दिलचस्प होने वाला है. देखें मैच के चौथे दिन क्या-क्या हुआ…
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 349 रन बनाए. इसमें ट्रेविस हेड के 170 रन और एलेक्स कैरी के 72 रनों का अहम योगदान रहा. टेस्ट मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 271 रन बना लिए थे. चौथे दिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने वापसी की और ऑस्ट्रेलिया को 349 रन पर ऑल आउट कर दिया. इंग्लैंड की ओर से जोश टंग ने 4 विकेट और ब्रायडन कार्स ने 3 विकेट लिया. इसके चलते इंग्लैंड को 435 रनों का बड़ा टारगेट मिला.
इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 435 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी. इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने 31 रनों के स्कोर पर बेन डकेट और ओली पोप का विकेट खो दिया. इसके बाद जैक क्रॉली और जो रूट ने पारी को संभाला. दोनों के बीच 78 रनों की साझेदारी हुई. फिर जो रूट भी 39 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद हैरी ब्रुक क्रीज पर आए और क्रॉली के साथ 68 रनों की पार्टनरशिप की. ब्रुक भी 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. फिर एक-एक करके इंग्लैंड के 6 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. अब जेमी स्मिथ और विल जैक्स क्रीज पर मौजूद हैं. ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस और नाथन लायन ने कमाल की गेंदबाजी की. दोनों ही गेंदबाजों ने 3-3 विकेट चटकाए. इंग्लैंड ने चौथे दिन खेल खत्म होने तक 6 विकेट खोकर 207 रन बनाए हैं.
अब इस टेस्ट मैच के आखिरी दिन जीत-हार का फैसला होगा. ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए सिर्फ 4 विकेट की जरूरत है. अगर ऑस्ट्रेलिया इस टेस्ट को जीतती है, वह सीरीज पर कब्जा जमा लेगी. इस सीरीज में पहले ही इंग्लैंड 2 टेस्ट मैच हार चुका है. अगर वह तीसरा मैच हारता है, तो सीरीज भी गंवा देगा. ऐसे में इंग्लैंड की टीम इस मैच को ड्रॉ करने की कोशिश करेगी. इसके लिए इंग्लैंड के बल्लेबाजों को पांचवें दिन पूरे समय बल्लेबाजी करके विकेट बचाना होगा, जिससे टेस्ट ड्रॉ कर सकें.
Lucknow Viral Video: लखनऊ के गोमती नगर स्थित Oranz Body Spa का एक वीडियो सोशल…
Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…
Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…
Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…