<

One Day Cup: IPL में बल्ले से कमाल, इंग्लैंड में गेंद से मचाया धमाल, वनडे कप में झटके 7 विकेट

Ashutosh Sharma One Day Cup: भारतीय बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने इंग्लैंड में खेले जा रहे वनडे कप में अपनी गेंदबाजी से धमाल मचा दिया है. इस टूर्नामेंट में आशुतोष शर्मा ने सिर्फ 2 मैचों में 7 विकेट चटकाए हैं.

Ashutosh Sharma One Day Cup: भारत में अभी घरेलू सीजन शुरू होने में थोड़ा समय बाकी है, जिसके चलते कई युवा स्टार खिलाड़ी इस समय इंग्लैंड में घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं. इन खिलाड़ियों में दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ बल्लेबाज आशुतोष शर्मा भी शामिल हैं, जो इंग्लैंड में मेट्रो बैंक वनडे कप खेल रहे हैं. इस टूर्नामेंट में आशुतोष शर्मा ने हैम्पशायर की ओर से खेलते हुए बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है. आईपीएल में बल्ले से धमाल मचाने वाले आशुतोष शर्मा ने वनडे कप में सिर्फ 2 मैचों में 7 विकेट हासिल किए हैं.

आशुतोष ने 24 जुलाई को हैम्पशायर की ओर से खेलते हुए मिडिलसेक्स के खिलाफ 54 रन देकर 4 विकेट चटकाए. इससे पहले उन्होंने यॉर्कशायर के खिलाफ भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए थे.

वनडे कप में आशुतोष का प्रदर्शन

27 साल के आशुतोष शर्मा आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की ओर से खेलते हैं. वह आईपीएल में फिनिशर के तौर पर जाने जाते हैं, जो आखिरी ओवर्स में लंबे-लंबे छक्के लगाते हैं. हालांकि इंग्लैंड के वनडे कप में आशुतोष शर्मा ने बल्ले से नहीं, बल्कि गेंद से जलवा बिखेरा है. वह अभी तक इस टूर्नामेंट में 2 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 18 ओवर गेंदबाजी करते हुए 102 रन देकर 7 विकेट लिए हैं. इसमें एक मेडन ओवर भी शामिल है. बता दें कि आशुतोष शर्मा ने यॉर्कशायर के खिलाफ 21 जुलाई को वनडे कप में डेब्यू किया. इस मुकाबले में उन्होंने 48 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. इसके दम पर उनकी टीम ने 50 रन से जीत दर्ज की.

4 विकेट लेने के बाद भी हारी टीम

आशुतोष शर्मा ने मिडिलसेक्स के खिलाफ अपने दूसरे मैच में 4 विकेट चटकाए, लेकिन फिर भी उनकी टीम को हार झेलनी पड़ी. इस मुकाबले में मिडिलसेक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए. मिडिलसेक्स के सलामी बल्लेबाजों ने बीच 103 रनों की साझेदारी हुई. इसके बाद आशुतोष शर्मा ने 45 रन बनाकर खेल रहे नेथन फर्नांडिस को आउट कर साझेदारी को तोड़ा.

फिर उन्होंने विकेटकीपर जो क्रैकनेल (17), जफर गोहर (0) और जेए नेल्सन (1) को भी आउट किया. उन्होंने कुल 9 ओवर गेंदबाजी करते हुए 54 रन देकर 4 विकेट लिए. यह उनके लिस्ट-ए करियर का सबसे अच्छा गेंदबाजी प्रदर्शन है. हालांकि इसके बावजूद उनकी टीम को 160 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Rise and Fall 2 में फिर दिखेंगे पवन सिंह? पहले बीच में छोड़ा था शो; अब वापसी पर सस्पेंस!

Rise and Fall 2: 'राइज एंड फॉल 2' में पवन सिंह की वापसी की चर्चाएं…

Last Updated: October 17, 2026 13:57:18 IST

Kanya Pujan 2026: कब है कन्या पूजन? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मां दुर्गा की कृपा पाने का सही तरीका

Kanya Pujan 2026: कन्या पूजन 2026 में जानें अष्टमी-नवमी की तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि…

Last Updated: October 17, 2026 13:57:04 IST

Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने पार की हद? कान में थूका, उड़ाया मजाक तो सलमान खान ने लगाई क्लास!

Bigg Boss 20: इस वीकेंड के वार पर सलमान खान स्काउट के कान में थूकने…

Last Updated: October 17, 2026 13:56:43 IST

दृश्यम देखकर रची साजिश, सोने की चेन के लिए दोस्त का कत्ल, ऐसे जाल में फंसे नाबालिग

Thane Murder Case: महाराष्ट्र के ठाणे में सोने की चेन के लालच में दो दोस्तों…

Last Updated: October 17, 2026 13:41:06 IST

Honey Singh Controversy: हनी सिंह से महाराष्ट्र साइबर सेल की पूछताछ, कॉन्सर्ट में आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है मामला

Honey Singh Controversy: रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह के एक कॉन्सर्ट में आपत्तिजनक…

Last Updated: October 17, 2026 12:53:57 IST

Kanpur Metro: दिवाली से पहले कानपुर वालों को मिल सकता है बड़ा तोहफा, नौबस्ता तक दौड़ेंगी मेट्रो ट्रेनें, देखें रूट

Kanpur Metro: कानपुर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. जल्द ही उन्हें जाम…

Last Updated: October 17, 2026 12:41:52 IST