Hindi News / Sports / Asia Cup 2023

Asia Cup 2023 : एसीसी का फैसला पाकिस्तान में होगा 2023 में होने वाला एशिया कप

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली: Asia Cup 2023 : एसीसी यानी के एशियन क्रिकेट काउंसिल की दुबई में हुई बैठक के दौरान यह फैसलार लिया गया कि 2023 में होने वाला एशिया कप पाकिस्तान में होगा। बता दें कि एसीसी के अध्यक्ष बीसीसीआई के सचिव जय शाह है। जिनकी अध्यक्षता में यह फैसला लिया गया है। […]

BY: India News Editor • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Asia Cup 2023 : एसीसी यानी के एशियन क्रिकेट काउंसिल की दुबई में हुई बैठक के दौरान यह फैसलार लिया गया कि 2023 में होने वाला एशिया कप पाकिस्तान में होगा। बता दें कि एसीसी के अध्यक्ष बीसीसीआई के सचिव जय शाह है। जिनकी अध्यक्षता में यह फैसला लिया गया है।

IPL 2025:गलती से ऑक्शन में खरीदे गए शशांक सिंह ने दिखा दिया अपना असली रंग, श्रेयस अय्यर को नहीं बनाने दिया शतक, सामने आई चौकाने वाली वजह

Asia Cup 2023

और यह जानकारी भी सामने आई है कि यह कप वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। और इसी साल यानी के 2023 में भारत में वर्ल्ड कप भी होना है। बताया जा रहा है कि यह एशिया कप भारत में होने वाले वर्ल्ड कप से पहले आयोजित किया जा सकता है।

Also Read : Rahul Dravid Will Be Head Coach टी20 वर्ल्ड कप के बाद राहुल द्रविड़ होंगे टीम इंडिया के हेड कोच

आखिरी बार 2018 में खेला गया था एशिया कप (Asia Cup 2023)

बता दें इससे पहले यह टूनार्मेंट साल 2018 में यूएई में खेला गया था। यहां भारत ने बांग्लादेश को फाइनल में हराकर यह टूनार्मेंट अपने नाम किया। तो वहीं एशिया कप 2020 पाकिस्तान में ही आयोजित होना था। लेकिन बीसीसीआई ने वहां टीम भेजने से इनकार कर दिया था।

इसके बाद श्रीलंका को एशिया कप की मेजबानी दी गई थी। और कोरोना वायरस की वजह से एशिया कप को स्थगित करना पड़ा था। यह देखना यह होगा कि अगर यह टूनार्मेंट पाकिस्तान में आयोजित हो रहा है तो क्या भारतीय टीम तब पाकिस्तान का दौरा करेगी।

भारत 2006 के बाद से नहीं गया है पाकिस्तान (Asia Cup 2023)

भारत ने साल 2006 के बाद से इस देश का दौरा नहीं किया है। इसका कारण दोनों देशों के खराब राजनीतिक संबंध है। तो वहीं वहीं पाकिस्तान की अगर बात करें तो वह साल 2012 में भारत दौरे पर आई थी। इसके बाद से दोनों देशों में टेंशन का माहौल लगातार बढ़ता रहा है। ऐसे में करीब दो साल दूर खड़े एशिया कप को लेकर भारत का क्या रुख रहेगा यह तब देखना दिलचस्प होगा।

(Asia Cup 2023 )

Read More: Nick Vujicis हाथ पैर नहीं लेकिन खेलते हैं फुटबॉल और गोल्फ

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

Asia Cup 2023
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue