Asia Cup 2025: अगर टीम इंडिया आखिरी समय में खेलने से मना भी कर देती है, तो क्या तब भी भारत सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर पाएगा या नहीं, आइए इस खबर में जानते हैं.
India Vs Pakistan
India Vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से मैच खेला जाना है. एशिया कप 2025 में होने वाले इस मैच को लेकर देश में काफी विरोध हो रहा है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह पहला मौका है जब भारत और पाकिस्तान क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होंगे. लेकिन देश में इस मैच का बहिष्कार किया जा रहा है. लोग इस मैच को टीवी या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर देखने का भी विरोध कर रहे हैं. लेकिन अगर टीम इंडिया आखिरी समय में खेलने से मना भी कर देती है, तो क्या तब भी भारत सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर पाएगा या नहीं, आइए इस खबर में जानते हैं.
INDIA vs PAKISTAN मैच की Playing XI आई सामने, 11 ‘सुल्तान’ करेंगे PAK का काम तमाम!
एशिया कप 2025 में अभी लीग चरण के मैच चल रहे हैं. इस बार एशिया कप में भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों को ग्रुप ए में रखा गया है. भारत ने यूएई के खिलाफ पहला मैच जीत लिया है, जबकि पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में ओमान को हराया था. अगर टीम इंडिया आखिरी समय में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना कर देती है, तो भी भारत एशिया कप के सुपर-4 में पहुँच सकता है.
भारत के लिए लीग चरण में तीन में से दो मैच जीतना ज़रूरी है. भारत पहले ही यूएई के खिलाफ जीत हासिल कर चुका है. पाकिस्तान के अलावा, टीम इंडिया का ओमान से भी मुकाबला होगा और अगर भारतीय टीम ओमान को हरा देती है, तो वह पाकिस्तान से खेले बिना ही आसानी से सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर लेगी. मालूम हो, यूएई को पहले मैच में 9 विकेट से रौंदने के बाद भारत का नेट रन रेट (NRR) +10.483 है.
ग्रुप-ए से दो टीमें सुपर-4 में पहुँचेंगी. अगर भारत के अलावा पाकिस्तान भी सुपर-4 में पहुँचता है, तो पाकिस्तान एक बार फिर टीम इंडिया के सामने खड़ा होगा और अगर भारत को एशिया कप 2025 के फ़ाइनल में पहुँचना है, तो उस चरण में पाकिस्तान को हराना ज़रूरी हो सकता है.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत-पाकिस्तान मैच से पहले एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी अभ्यास करते नज़र आ रहे हैं. इस वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया है, ‘सब कुछ सेट है और हम दहाड़ने के लिए भी।’ बता दें, मैच से पहले, भारत सरकार और बीसीसीआई ने टीम इंडिया को एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने की अनुमति दे दी है और मैच रद्द करने पर कोई फैसला नहीं लिया गया है. इससे मालूम चलता है कि भारत-पाकिस्तान मैच दुबई में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे होगा.
एक मैच और बदल जाएगा सारा समीकरण, सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को क्या करना होगा ?
IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे T20I के लिए वैभव…
Kieron Pollard, Mumbai Indians head coach:2010 में एक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियंस में…
सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…