<
Categories: खेल

Handshake Controversy: पाकिस्तान का अपना कुछ नहीं! यहां भी कर लिया भारत की नकल

Asia cup 2025 में भारत-पाकिस्तान हैंडशेक विवाद और गहराया. पहले भारतीय टीम ने हाथ मिलाने से इनकार किया. अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी खिलाड़ियों को हाथ न मिलाने का आदेश दे दिया.

Asia cup 2025: ड्रामेबाज़ी और कॉपीकैट दोनों ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम की पुरानी पहचान है. पहले तो जब टीम इंडिया ने पाकिस्तान से हाथ मिलाने से साफ़ इनकार कर दिया, तब पाकिस्तानी खिलाड़ी और उनका बोर्ड भड़क गया. लेकिन अब वही पाकिस्तान बिल्कुल उसी फ़ैसले की नकल करते हुए कह रहा है कि वह भी भारतीय खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएगा. यानी जो काम भारत ने किया, पाकिस्तान ने भी वही कॉपी कर दिया. अब सबका सवाल यही है कि ये “नो हैंडशेक ड्रामा” मैदान पर क्रिकेट से ज़्यादा शोबाज़ी तो नहीं बनता जा रहा?

दरअसल, भारत और पाकिस्तान ने एसीसी एशिया कप 2025 के ग्रुप ए से सुपर 4 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है. दोनों टीमों के बीच 21 सितंबर को एक और मैच खेला जाएगा. पिछले मैच में शुरू हुआ हाथ न मिलाने का विवाद अब रविवार के मैच में फिर से उभर सकता है. भारतीय टीम जहाँ पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से कतरा रही है, वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब इस मामले में एक अहम घोषणा की है. पाकिस्तानी खिलाड़ी भी अब हाथ नहीं मिलाएँगे.

ASIA CUP 2025: ड्रामेबाज़ पाकिस्तान ने UAE को हराया, सुपर-4 का टिकट कटाया

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने किया हाथ ना मिलाने का फैसला

आपको बता दें कि पीसीबी उस समय बेहद नाराज़ हुआ जब 14 सितंबर को मैच के दौरान भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया. यही वजह है कि पीसीबी ने सुपर 4 मैच से पहले यह अहम फैसला लिया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी खिलाड़ी भी सुपर 4 चरण में टीम इंडिया से हाथ नहीं मिलाएँगे. सलमान अली आगा की टीम, बहिष्कार की धमकी देने के बाद, यूएई के खिलाफ मैच खेलने के लिए एक घंटे देरी से पहुँची, जहाँ दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. आखिरकार, पाकिस्तान ने मैच 41 रनों से जीतकर सुपर 4 में जगह पक्की कर ली.

पीसीबी की एक और हार?

एसीसी और पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नक़वी का यह फ़ैसला बेहद चौंकाने वाला है. टीम इंडिया ने पहले ही हाथ न मिलाने का फ़ैसला कर लिया था, इसलिए यह फ़ैसला सिर्फ़ अपनी साख बचाने की एक चाल लग रहा है. इसे टीम इंडिया के फ़ैसले से सहमति माना जा सकता है. फ़िलहाल, ऐसी खबरें आ रही हैं कि भारतीय टीम ट्रॉफी जीतने के बाद एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नक़वी से हाथ न मिलाने को तैयार नहीं है. ऐसे में पाकिस्तान का हाथ न मिलाने का फ़ैसला उसके लिए एक और हार साबित होता दिख रहा है.

Apollo Tyres बना भारतीय क्रिकेट टीम का नया साथी, हर एक मैच के लिए BCCI को कितना मिलेगा पैसा? जानिए

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Recent Posts

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST