Asia Cup 2025: पहलगाम हमलों के पीड़ितों और सेना को टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप 2025 जीतने के बाद अपनी मैच फीस दान देने की घोषणा की है.
surya kumar yadav
Suryakumar Yadav News: भारत ने एशिया कप 2025 की ट्रॉफी जीतने के बाद पाकिस्तान को धूल छटा दी. जिसके बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कुछ ऐसा किया जो दिल छूने वाला था. दरअसल, उन्होंने घोषणा की है कि वो टूर्नामेंट से मिलने वाली अपनी पूरी मैच फीस देश के सशस्त्र बलों और पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों के परिवारों को दान कर देंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सूर्यकुमार ने फाइनल में पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद इस बात की घोषणा की है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टीम इंडिया ने रविवार रात फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर करारी मात दी.
आपको बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच ये मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि जीत के बाद सूर्यकुमार ने इंस्टाग्राम पर एक दिल को छू जाने वाला पोस्ट शेयर किया. इस दौरान उन्होंने लिखा कि मैंने इस टूर्नामेंट की अपनी मैच फीस हमारे सशस्त्र बलों और पहलगाम आतंकवादी हमले से प्रभावित लोगों के परिवारों की मदद के लिए दान करने का फैसला किया है. आप हमेशा मेरे विचारों में हैं. जय हिंद. वहीं अब यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और प्रशंसकों ने कप्तान की खूब सरहाना की. इस दौरान सूर्यकुमार ने कहा कि यह देश के बहादुर और निर्दोष लोगों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का उनका तरीका था. बीसीसीआई ने विजेता भारतीय टीम और सहयोगी स्टाफ के लिए ₹21 करोड़ की पुरस्कार राशि की घोषणा की. हालाँकि, पारंपरिक ट्रॉफी वितरण समारोह आयोजित नहीं होने के कारण जश्न कुछ फीका रहा.
इतना ही नहीं इस दौरान सूर्यकुमार ने इस पर कमेंट करते हुए ये भी कहा कि मैंने कभी ऐसी ट्रॉफी नहीं देखी जो विजेता टीम को न दी गई हो. इसके आगे उन्होंने कहा कि जब मैच खत्म होता है, तो सिर्फ़ चैंपियन ही याद आते हैं, ट्रॉफी की तस्वीर नहीं. मेरे लिए, मेरे खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ ही असली ट्रॉफी हैं. सूर्या के इस पोस्ट पर ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं. फैन्स कह रहे हैं कि सूर्या सेना और पीड़ित परिवारों को लगभग 18 लाख रुपये दान करेंगे.
Badaun Miracle: बदायूं में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया. इनमें…
President Donald Trump:इकॉनमिस्ट और जनता का मानना है कि ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा विदेशी सामानों पर…
Hyderabad Crime News: हैदराबाद के बोराबांदा में मां के लिव-इन पार्टनर पर पांच साल के…
Bhiwandi Hotel Viral Video: महाराष्ट्र के भिवंडी होटल में गाना बदलने को लेकर दो गुटों…
Bettiah Chicken Businessman Murder: FIR में मृतक के पिता ने बताया कि घटना से करीब…
Jeevan Pramaan Patra 2026: पेंशनर्स 30 नवंबर तक डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं.…