<

Badaun News: बदायूं में हुआ बड़ा चमत्कार…पहले मिसकैरेज फिर, महिला ने एक साथ 4 बच्चों के जन्म; 1 की मौत और 3 सुरक्षित

Badaun Miracle: बदायूं में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया. इनमें तीन बच्चे जीवित हैं, जबकि एक की गर्भ में ही मौत हो गई. मां की हालत फिलहाल ठीक है.

Badaun Miracle: कभी-कभी जिंदगी में कुछ ऐसा हो जाता है, जिस पर न खुशी मनाई जाती है और न ही गम. उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया. इनमें तीन बच्चे जीवित हैं, जबकि एक नवजात की गर्भ में ही मौत हो चुकी थी. तीन बच्चों के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है, लेकिन एक बच्चे को खोने का दुख भी परिवार को परेशान कर रहा है. फिलहाल महिला की हालत ठीक बताई जा रही है.

अल्ट्रासाउंड कराने अस्पताल पहुंची थी महिला

यह मामला बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित सुधीर नर्सिंग होम का है. जानकारी के अनुसार, मूसाझाग थाना क्षेत्र के करौलिया गांव की रहने वाली एकता मंगलवार शाम अपना अल्ट्रासाउंड कराने अस्पताल पहुंची थीं. वहां डॉक्टर ने महिला की हालत देखने के बाद तुरंत भर्ती होने की सलाह दी. डॉक्टर को जांच के दौरान महिला की स्थिति गंभीर लगी. इसके बाद उन्होंने परिजनों को जल्द से जल्द डिलीवरी कराने की बात कही. डॉक्टर की सलाह पर परिवार ने बिना देर किए महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया.

डॉक्टर ने पहले ही दे दी थी जानकारी

अस्पताल में ऑपरेशन की तैयारी के दौरान डॉक्टर लतिका ने परिजनों को बताया कि महिला के गर्भ में चार बच्चे हैं. हालांकि, इनमें से एक बच्चे की पहले ही मौत हो चुकी है. यह जानकारी सुनकर परिवार के लोग चिंतित हो गए. इसके बाद डॉक्टरों की देखरेख में महिला का ऑपरेशन किया गया. ऑपरेशन के बाद महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया. इनमें एक बेटा मृत पैदा हुआ, जबकि एक बेटा और दो बेटियां जीवित हैं. इस तरह परिवार को तीन बच्चों की खुशी मिली. तीनों जीवित नवजातों को बेहतर इलाज और लगातार निगरानी के लिए डॉक्टर आनंद हरि नर्सिंग होम के आईसीयू में भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ें: Watch Video: DM का पकड़ा कॉलर; चप्पल से मारने के लिए दौड़ी; गुस्साई महिला का वीडियो वायरल

बच्चों पर डॉक्टरों की नजर

डिलीवरी के बाद महिला की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है. वहीं, तीनों नवजात बच्चों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. उनकी सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए जरूरी उपचार दिया जा रहा है. एक साथ तीन बच्चों के जीवित जन्म की खबर से परिवार में खुशी है. वहीं, एक नवजात की मौत से परिजन दुखी भी हैं. परिवार के लोग अब मां और तीनों बच्चों के पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. बदायूं का यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: पति के अंतिम संस्कार की चल रही थी तैयारी, तभी कान के पीछे दिखी ऐसी चीज; खुल गई हत्यारी बीवी और उसके प्रेमी की पोल

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

kal Ka Rashifal 05 November 2026: मेष और वृश्चिक राशि वालों को धन लाभ के संकेत, जानें सभी 12 राशियों का हाल

kal Ka Rashifal 05 November 2026: गुरुवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…

Last Updated: November 4, 2026 16:06:34 IST

kal Ka Rashifal 05 November 2026: मेष और वृश्चिक राशि वालों को धन लाभ के संकेत, जानें सभी 12 राशियों का हाल

kal Ka Rashifal 05 November 2026: गुरुवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…

Last Updated: November 4, 2026 16:05:48 IST

Virat Kohli Record: विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड, रिकी पोंटिंग की भी की बराबरी

IND vs NZ पहले वनडे में विराट कोहली ने नाबाद 74 रन बनाए. उन्होंने वनडे…

Last Updated: November 4, 2026 15:59:30 IST

Neha Bohra Temple Remark: मंदिरों में महिलाएं सुरक्षित नहीं… नेहा बोरा के इस बयान पर भड़का विवाद, अब पुलिस तक पहुंचा मामला

Neha Bohra Temple Remark Controversy: दिल्ली की वकील अमिता सचदेवा ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा…

Last Updated: November 4, 2026 15:59:23 IST

कक्षा 10 के छात्रों के लिए Padhle लाएगा भारत का सबसे किफ़ायती बोर्ड 2027 क्रैश कोर्स ‘विजय बैच’

नई दिल्ली, 3 नवंबर: बोर्ड परीक्षाओं में करीब 100 दिन बाकी रहते हुए एडटेक प्लेटफॉर्म…

Last Updated: November 4, 2026 15:52:12 IST

अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत! 4 साल नहीं, अब 6 साल तक कर सकेंगे सेना में नौकरी, सैलरी और भत्तों में भी होगा इजाफा

Agniveer Scheme: सेना में अग्निवीर के तौर पर नौकरी कर रहे युवाओं को दो और…

Last Updated: November 4, 2026 15:48:13 IST