<
Categories: खेल

भारत से मुकाबले के पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़ भागा पाकिस्तान! वायरल हो रहा है PCB अध्यक्ष का वीडियो

ND VS PAK:भारत के खिलाफ दूसरे मुकाबले से पहले पाकिस्तानी टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से इनकार कर दिया. इसके बाद मोहसिन नक़वी ने कुछ ऐसा कहा जिसे सुन लोग हैरान रह गए।

IND VS PAK: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में आज ( 21 सितंबर) को भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आमने-सामने होंगे. ये सुपर-4 का दूसरा मुकाबला है इससे पहले कल सुपर-4 का पहला मुकाबला श्रीलंका बनाम बांग्लादेश के बीच खेला गया जहां श्रीलंका को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

वहीं भारत के खिलाफ दूसरे मुकाबले से पहले पाकिस्तानी टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से इनकार कर दिया. पाकिस्तान द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार करने से एक बार फिर माहौल गरमा गया है. सवाल यह है कि क्या पाकिस्तानी टीम सवालों के जवाब देने से डरती है, जिसकी वजह से उसने प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी. इसे लेकर मोहसिन नक़वी का जवाब भी हैरान करने वाला था.

पाकिस्तान कोच के साथ की बातचीत

बता दें कि सुपर फ़ोर मैच से पहले मोहसिन नक़वी पाकिस्तानी टीम के साथ देखे गए. वह कोच माइक हेसन और कप्तान सलमान अली आगा से अलग-अलग बात करते नज़र आए. उन्होंने दुबई में टीम के बाकी खिलाड़ियों से भी मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया. मोहसिन नक़वी के इस कदम का पाकिस्तानी टीम के प्रदर्शन पर क्या असर होगा, यह तो भारत के खिलाफ मैदान पर उतरने के बाद ही पता चलेगा.

एशिया कप से बाहर होगा Pak, तो PCB को कितना होगा नुकसान? जान लीजिए

मोहसिन नक़वी ने क्या कहा?

जब PCB और एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी से पाकिस्तानी टीम द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के बहिष्कार के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बस इतना कहकर बात छोड़ दी “हम जल्द ही इस पर चर्चा करेंगे.”

IND vs AUS: Team India ने AUS को बुरी तरह हराया, सबसे बड़ी जीत का World Record बनाया

बता दें कि इससे पहले एशिया कप 2025 ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया. ये मैच हार और जीत से ज्यादा भारतीय खिलाड़ियों के पाकिस्तान के टीम के साथ हाथ ना मिलाने को लेकर चर्चा में रहा. हाथ ना मिलाने की वजह से भड़के पीसीबी ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की. उन्होंने ऐसा न करने पर यूएई के खिलाफ अगले मैच का बहिष्कार करने की भी धमकी दी. एंडी पाइक्रॉफ्ट ने एशिया कप 2025 से नाम वापस नहीं लिया. इसके विपरीत पाकिस्तानी टीम भी यूएई के खिलाफ न खेलने के अपने फैसले से पीछे हटती दिखी.

हालांकि पाकिस्तानी टीम ने यूएई के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की. और अब भारत के खिलाफ सुपर फोर मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार करके उन्होंने दिखा दिया है कि वे अपने तरकश के सारे तीर इस्तेमाल करने का इरादा रखते हैं. इससे फ़ायदा होगा या नहीं, यह अलग बात है.

ASIA CUP 2025: आखिर क्यों India की जीत से ज़्यादा चर्चे हैं Oman की इस हार के?

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Tina Ahuja On Govinda Affair: पापा गोविंदा की हरकतों पर शर्मिंदा हुई बेटी टीना? अफेयर का सवाल सुनते ही बदला मिजाज; फिर…

Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…

Last Updated: October 4, 2026 15:12:08 IST

Guwahati Night Club Case: बिना कपड़े फर्श पर पड़ी महिला, फिर हैवानों ने की ऐसी हरकत; नाइट क्लब दरिंदगी की हदें पार

Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…

Last Updated: October 4, 2026 14:41:38 IST

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST