<
Categories: खेल

IND vs PAK: सुपरहिट मुकाबले के लिए बदलेगी Team India की प्लेइंग XI, 2-2 तूफानी खिलाड़ियों की एंट्री पक्की!

Asia cup 2025 Super-4 Stage: सुपर-4 स्टेज के अपने पहले मैच के लिए सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी अपनी टीम में दो-दो बड़े बदलाव करते हुए दिखाई दे सकते हैं. भारतीय टीम लीग स्टेज में 3 मैचों में 3 जीत के साथ अजेय है.

India vs Pakistan In Super-4 Stage Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में सुपर-4 स्टेज की शुरुआत हो गई है. अब टीम इंडिया का मुकाबला पाकिस्तान से होगा. पहले भी दोनों टीमें लीग स्टेज में आमने-सामने हो चुकी हैं, तब टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था. उस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन पारी खेलते हुए भारत को जीत दिलाई थी. ऐसे में अब एक बार फिर से इन दोनों टीमों के बीच सुपरहिट मुकाबला खेला जाएगा. तो अब इस महामुकाबले के लिए भारतीय टीम अपनी प्लेइंग XI में 2-2 बड़े बदलाव कर सकती है. दुबई में होने वाले इस मैच के लिए कैसी हो सकती है टीम इंडिया की अंतिम 11 चलिए जानते हैं.  

कौन से 2 खिलाड़ी जाएंगे बाहर?

सुपर-4 स्टेज के अपने पहले मैच के लिए सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी अपनी टीम में दो-दो बड़े बदलाव करते हुए दिखाई दे सकती है. भारत ने पिछला मैच ओमान के खिलाफ खेला था और उसमें टीम इंडिया 2-2 पेसर्स के साथ खेलती हुई नज़र आई थी. इस टूर्नामेंट में पहली बार अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को प्लेइंग XI में शामिल किया गया था. पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए भारतीय टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में 2-2 बदलाव कर सकती है. अब सवाल ये है कि प्लेइंग XI से कौन से खिलाड़ी बाहर जाएंगे और किन-किन खिलाड़ियों की होगी एंट्री?

बुमराह की होगी एंट्री

ओमान के खिलाफ मैच में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को आराम दिया गया था. बुमराह की जगह पर अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को मौका मिला था, लेकिन अब एक बार फिर से बुमराह की वापसी हो सकती है और अर्शदीप सिंह को फिर से बाहर बैठना पड़ सकता है. बुमराह इस टूर्नामेंट के पहले दो मैच खेले थे, उन्होंने UAE और पाकिस्तान के खिलाफ मैचों में शिरकत की, लेकिन फिर उन्हें ओमान के खिलाफ खेले गए मैच में आराम दिया गया था, लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि एक बार फिर से उनकी प्लेइंग XI में एंट्री हो सकती है. 

ये भी पढ़ें- भारत से मुकाबले के पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़ भागा पाकिस्तान! वायरल हो रहा है PCB अध्यक्ष का वीडियो

हर्षित राणा भी होंगे बाहर!

ओमान के खिलाफ मैच में भारतीय टीम 2-2 तेज़ गेंदबाज़ों के साथ खेलने उतरी थी. अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा दोनों एक साथ टीम में खेल रहे थे, लेकिन अब पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय टीम अपनी पुरानी रणनीति अपना सकती है और एक बार फिर से एक पेसर और एक और स्पिन गेंदबाज़ यानि की वरुण चक्रवर्ती की टीम में एंट्री करवा सकती है, क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ पहले भी टीम इंडिया इसी कॉम्बिनेशन के साथ खेलने उतरी थी और उस मैच में सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी.

ये भी पढ़ें- ASIA CUP 2025: आखिर क्यों India की जीत से ज़्यादा चर्चे हैं Oman की इस हार के?

Pradeep Kumar

Recent Posts

Guwahati Night Club Case: बिना कपड़े फर्श पर पड़ी महिला, फिर हैवानों ने की ऐसी हरकत; नाइट क्लब दरिंदगी की हदें पार

Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…

Last Updated: October 4, 2026 14:41:38 IST

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST