होम / Hockey Semi-Final: तीसरे क्वार्टर तक भारत जापान से 4-0 से आगे

Hockey Semi-Final: तीसरे क्वार्टर तक भारत जापान से 4-0 से आगे

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : August 12, 2023, 5:40 pm IST
Hockey Semi-Final: तीसरे क्वार्टर तक भारत जापान से 4-0 से आगे

India News (इंडिया न्यूज़),Asian Champions Trophy 2023: भारतीय पुरुष हॉकी टीम जापान के खिलाफ एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का सेमीफाइनल मुकाबला में आमने-सामाने है। यह मुकाबला चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में खेला जा रहा है। तीसरे क्वार्टर तक का खेल समाप्त हो चुका है। भारत तीसरे तक जापान से 4-0 से आगे है।

पहले क्वार्टर का खेल-

पहले क्वार्टर में दोनों में से कोई भी टीम एक भी गोल करने में सफल नहीं रही। हालाकी, पहले क्वार्टर में भारत को गोल करने के कई मौके मिले थे। लेकिन भारतीय टीम मौके को भूनाने में नाकाम रही।

दूसरे क्वार्टर का खेल-

दूसरे क्वार्टर में भारत ने शानदार प्रर्दशन करते हुए 3 गोल अपने नाम किए। भारत के लिए मैच का पहला गोल आकाशदीप ने किया। उन्होंने 19वें मिनट में हार्दिक के पास पर शानदार तरीके से गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। वहीं कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया है। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल दिया। इस गोल के साथ ही भारतीय टीम मैच में अब 2-0 से आगे हो गई है। तीसरा गोल तीसरा गोल भले ही मंदीप के नाम गया हो, लेकिन इसका पूरा श्रेय मनप्रीत को जाता है। उन्होंने शानदार टाइमिंग से गोलपोस्ट को निशाना साधकर तेज तर्रार शॉट लगाया। इसे रोकना जापान के खिलाड़ियों के लिए मुश्किल भरा था। बाकी का काम मंदीप ने गोलपोस्ट के करीब किया।

तीसरे क्वार्टर का खेल-

तीसरे क्वार्टर में भारत ने जापान को अपने बॉक्स में आने का मौका ही नहीं दिया। भारत ने लगातार शानदार गेम खेलते हुए एक और गोल दाग दिया। भारतीय डिफेंडर सुमित ने शानदार फिनिश दिया। 39वें मिनट में सुमित बॉल को अंदर ले कर आए और नेट के टॉप पर स्कूप कर शानदार फील्ड गोल दागा।

दोनों टीमों की शुरुवाती लाइन अप-

यह भी पढ़ें-Virat Kohli: इंस्टाग्राम पर भारत के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले शख्स बने विराट कोहली, एक पोस्ट की कमाई को जान उड़ जाएंगे आपके होश

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT