India News (इंडिया न्यूज),Asian Games 2023: इस समय चीन के हांग्जो शहर में एशियन गेम्स का आयोजन चल रहा है। आपको बता दें कि भारतीय खिलाड़ियों के दल ने यहां झंडे गाड़ दिये हैं। आयोजन के आठवें दिन भारत यानी रविवार, 1 अक्टूबर को भारत ने कुल 15 पदक अपनी झोली में डाले। भारत के लिए यह दिन ऐतिहासिक रहा। एशियन गेम्स के इतिहास में यह पहला मौका है जब भारत ने एक ही दिन में इतने पदक जीते। इससे पहले भारत ने एशियन गेम्स 2010 के आयोजन में एक दिन सबसे अधिक 11 पदक जीते थे।
एशियाई खेलों में एक दिन में भारत के लिए सबसे ज्यादा पदक
साल | कौन से दिन | पदक |
हांगझोऊ 2023 | आठवें | 15 |
ग्वांग्झू 2010 | 14वें | 11 |
इंचियोन 2014 | आठवें | 10 |
जकार्ता 2018 | 10वें | 9 |
ग्वांग्झू 2010 | नौवें | 9 |
भारतीय दल ने आठ दिनों में अबतक 53 मेडल जीत लिए हैं। इसमें 19 ब्रॉन्ज मेडल, 21 सिल्वर और 13 गोल्ड शामिल हैं। आज की अपडेट में पदक तालिका में भारत चौथे स्थान पर है।
एशियन गेम्स 2023: पदक तालिका का मौजूदा हाल
रैंक | देश | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल |
1 | चीन | 132 | 72 | 39 | 243 |
2 | दक्षिण कोरिया | 30 | 35 | 60 | 125 |
3 | जापान | 29 | 41 | 42 | 112 |
4 | भारत | 13 | 21 | 19 | 53 |
5 | उज्बेकिस्तान | 11 | 12 | 17 | 40 |
यह भी पढ़ें-Asian Games 2023: एक दिन में 15 मेडल जीत भारत ने रचा इतिहास, 2014 के इस रिकॉर्ड को तोड़ा
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.