<

AUS vs BAN Test: 26 साल के गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया की उड़ाईं धज्जियां! 198 रन पर सिमटी कंगारू टीम, बन गया यह शर्मनाक रिकॉर्ड

Hasan Mahmud In Darwin Test: डार्विन टेस्ट में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज हसन महमूद का बड़ा धमाका. ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में महज 198 रनों पर ढेर, बांग्लादेश के खिलाफ दर्ज हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड.

Hasan Mahmud In Darwin Test: डार्विन के मारारा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेशी गेंदबाजों के सामने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ‘कंगारू’ टीम अपनी पहली पारी में महज 53 ओवरों में 198 रनों पर ही ढेर हो गई. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का यह अब तक का सबसे कम स्कोर है. बांग्लादेश के 26 वर्षीय तेज गेंदबाज हसन महमूद ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए स्टीव स्मिथ और ट्रैविस हेड समेत 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा.

45 रनों की शुरुआत के बाद ढही कंगारू टीम

मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को ट्रैविस हेड और जेक वेदरअल्ड ने सधी हुई शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े. हालांकि, इस साझेदारी के टूटते ही ऑस्ट्रेलियाई पारी लड़खड़ा गई और टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए.

स्टीव स्मिथ को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका. स्मिथ ने एक छोर संभालते हुए 71 रनों की जुझारू पारी खेली. वह पूरी टीम में 30 रन का आंकड़ा पार करने वाले इकलौते बल्लेबाज रहे. ऑस्ट्रेलिया ने अपने आखिरी 5 विकेट महज 46 रन जोड़ने में गंवा दिए.

दर्ज हुआ एक अनचाहा रिकॉर्ड

198 रनों पर ऑलआउट होकर ऑस्ट्रेलिया ने एक बेहद खराब रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. यह टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के खिलाफ उनका अब तक का सबसे न्यूनतम स्कोर है. इसके साथ ही यह डार्विन के इस मैदान पर भी किसी टीम का सबसे कम स्कोर बन गया है.

इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का न्यूनतम स्कोर 217 रन था, जो 2017 में ढाका टेस्ट के दौरान बना था. उसी मैच की दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम 244 रनों पर सिमट गई थी.

डेब्यू मैच में हसन महमूद की घातक गेंदबाजी

26 साल के तेज गेंदबाज हसन महमूद के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह मुकाबला बेहद यादगार बन गया. अपने पहले ही टेस्ट मैच में उन्होंने तूफानी गेंदबाजी करते हुए 17 ओवर में 55 रन देकर 6 विकेट चटकाए. यह टेस्ट फॉर्मेट में उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है. हसन महमूद के अलावा तस्कीन अहमद और इबादत हुसैन ने 2-2 विकेट हासिल कर ऑस्ट्रेलियाई टीम को समेटने में अहम भूमिका निभाई.

WTC 2025-27 चक्र के लिहाज से अहम सीरीज

बांग्लादेश की टीम साल 2003 के बाद पहली बार टेस्ट सीरीज खेलने ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर आई है. अपने पिछले दौरे पर बांग्लादेश को दोनों मुकाबलों में पारी के अंतर से करारी हार झेलनी पड़ी थी.

यह सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र का हिस्सा है. ऑस्ट्रेलिया जहां 2-0 से क्लीन स्वीप कर फाइनल में पहुंचने की अपनी राह आसान करना चाहेगा, वहीं बांग्लादेश ऐतिहासिक जीत हासिल कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरा है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

कानपुर में महिला बॉक्सर मंतशा की संदिग्ध मौत, हाईवे किनारे मिला शव, दिवाली की खरीदारी के लिए निकली थी घर से

Kanpur female boxer death: कानपुर के महाराजपुर में हाईवे किनारे 26 वर्षीय महिला बॉक्सर और…

Last Updated: November 7, 2026 19:52:33 IST

पढ़ाई के लिए डांटते थे पिता, 15 साल के बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, रात 2 बजे कर दिया खौफनाक कांड

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…

Last Updated: November 7, 2026 18:09:50 IST

UP Crime: पति गया जेल तो महिला ने अपने देवर से ही बना लिया अवैध संबंध, फिर भाभी के लिए युवक ने बड़े भाई…

Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…

Last Updated: November 7, 2026 17:30:28 IST

सीएम मोहन माझी ने ओडिशा के लोगों को दी 1292 करोड़ रुपये की सौगात, 630 मॉडल स्कूल और IT पार्क की रखी नींव

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…

Last Updated: November 7, 2026 16:54:24 IST

मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट, चलती ट्रेन से नीचे गिरा शख्स! वीडियो वायरल

Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…

Last Updated: November 7, 2026 16:41:00 IST

UP DA Hike: यूपी के 14 लाख कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 58 से सीधे 63 फीसदी हुआ महंगाई

UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…

Last Updated: November 7, 2026 16:21:53 IST