<
Categories: खेल

Ashes 2nd Test Highlights: गाबा टेस्ट का पहला दिन रूट के नाम…इंग्लैंड का स्कोर 325/9, स्टार्क ने झटके 6 विकेट

Ashes 2nd Test Highlights: एशेज टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड ने 9 विकेट के नुकसान पर 325 रन बोर्ड पर टांग दिए हैं. अभी आखिरी विकेट बचा हुआ है. जो रूट और जोफ्रा आर्चर नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं. देखें इस टेस्ट के पहले दिन क्या-क्या हुआ...

Ashes 2nd Test Highlights: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के  बीच गाबा में खेले जा रहे दूसरे एशेज टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है. इस टेस्ट का पहला दिन इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट के नाम रहा. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक लगाया और इंग्लैंड को अच्छी स्थिति में पहुंचाया. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट झटके. पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद इंग्लैंड का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 325 रन है. जो रूट 135 और जोफ्रा आर्चर 32 रन बनाकर नाबाद हैं. उन दोनों ने 10वें विकेट के लिए अब तक 44 गेंदों में नाबाद 61 रन की पार्टनरशिप की है. ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टार्क ने सबसे ज्यादा 6 विकेट और माइकल नेसेर और स्कॉट बोलैंड ने 1-1 विकेट चटकाए. नीचे पढ़ें दूसरे एशेज टेस्ट के पहले दिन क्या-क्या हुआ…

रूट ने ऑस्ट्रेलिया में जड़ा पहला शतक

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने दूसरे एशेज टेस्ट के पहले दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पारी संभाला और ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अपना पहला टेस्ट शतक जमाया. इसके साथ ही रूट ने अपने टेस्ट करियर में 40 शतक पूरे किए. इससे पहले रूट ने कभी ऑस्ट्रेलिया में शतक नहीं लगाया था. जो रूट ने ऐसे समय इंग्लैंड की पारी को संभाला, जब ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज हावी हो रहे थे.

स्टार्क ने दिए शुरुआत में झटके विकेट

ऑस्ट्रेलिया को बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने दिन की शुरुआत में ही इंग्लैंड की टीम को झटके दिए. इंग्लैंड की ओर से जैक क्रॉली और बेन डकेट पारी की शुरुआत करने के लिए उतरे. स्टार्क ने अपने पहले ही ओवर में डकेट को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया. इसके बाद स्टार्क ने अपने दूसरे ओवर में इंग्लैंड के ओली पोप को जीरो पर आउट कर दूसरा झटका दिया. शुरुआत में जैक क्रॉली ने टीम की पारी को संभाला और जो जो रूट के साथ अच्छी पार्टनरशिप की. दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की.

क्रॉली ने लगाई फिफ्टी

इंग्लैंड की ओर से पारी की शुरुआत करने आए जैक क्रॉली ने शुरुआत में विकेट गिरने के बाद एक ओर से पारी को संभाला. इसके बाद उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर 76 के स्कोर पर आउट हो गए. अपनी इस पारी के दौरान क्रॉली ने 11 चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 81.7 का रहा. इंग्लैंड की ओर से 4 खिलाड़ी जीरो पर आउट हुए. इसमें ओपनर बेन डकेट, ओली पोप, जेमी स्मिथ, ब्रायडन कार्स शामिल हैं.

इंग्लैंड की प्लेइंग-11: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर.
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11:  जैक वेदराल्ड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), माइकल नेसर, मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, ब्रेंडन डॉगेट.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Vande Bharat Break Failure: 463 KM तक बिना ब्रेक दौड़ती रही वंदे भारत, लोको पायलट चिल्लाता रहा…किसी ने नहीं रोकी ट्रेन; फिर कैसे टला हादसा?

Vande Bharat Break Failure: हटिया से झांसी जा रही वंदे भारत ट्रेन 463 किलोमीटर तक…

Last Updated: November 16, 2026 09:42:25 IST

Silver Price Today: चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 16 नवंबर को Silver Rate में बदलाव, जानें आपके शहर में क्या है भाव?

Silver Price 16 Nov 2026: 16 नवंबर को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहा.…

Last Updated: November 16, 2026 09:25:06 IST

Rajasthan Railway Track Blast: पहले प्यार के जाल में फंसाया, फिर बनाया आतंकी साजिश का मोहरा! पाकिस्तानी हैंडलर का खतरनाक प्लान

Rajasthan Railway Track Blast Update: राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट की जांच में पाकिस्तानी ISI हैंडलर…

Last Updated: November 16, 2026 09:11:20 IST

Watch Video: भारत में सुरक्षित नहीं… EX-मुस्लिम साहिल पर हुआ जानलेवा हमला; इस्लाम पर बयान देना पड़ा भारी?

Youtuber Sahil Controversy: मुंबई में यूट्यूबर साहिल ने खुद पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया…

Last Updated: November 16, 2026 09:02:31 IST

फिर जेनसन हुआंग बनेंगे Nvidia के CEO? एलन मस्क ने लेटर में ऐसा क्या लिखा, कंपनी के उड़े होश

Nvidia CEO: फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, $4 ट्रिलियन की चिप कंपनी Nvidia…

Last Updated: November 16, 2026 08:46:46 IST

Gold Price 16 November 2026: सोना खरीदने का सुनहरा मौका! लगातार गिर रहे दाम, जानें आज का ताजा रेट

Gold Price 16 November 2026: दिल्ली में पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने के भाव…

Last Updated: November 16, 2026 09:14:30 IST