<

मैदान से वर्दी तक का सफर, क्रिकेटर ऋचा घोष बनीं DSP! जानें इस ‘स्टार’ पद पर कितनी मिलती है दमदार सैलरी?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women Cricket Team) की युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष (Richa Ghosh) को पश्चिम बंगाल सरकार (West Bengal Government) ने स्पोर्ट्स कोटे (Sporst Quota) के तहत पुलिस विभाग में पुलिस विभाग में पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के पद पर उनका चयन किया गया है.

Richa Ghosh Becomes DSP: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष को पश्चिम बंगाल सरकार ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत पुलिस विभाग में पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के महत्वपूर्ण पद पर अब नियुक्त कर दिया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें ईडन गार्डन्स में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान नियुक्ति पत्र सौंपा है.  

डीएसपी के रूप में कितना मिलता है वेतन?

पश्चिम बंगाल पुलिस में DSP के रूप में ऋचा घोष का मूल वेतन यानी (Basic Pay) लगभग 56 हजार 100 रुपये प्रति महीने होता है, यह शुरुआती वेतन है, जिसके ऊपर कई सरकारी भत्ते जुड़े रहते हैं. इसके अलावा इसमे में महंगाई भत्ता एक सबसे ज्यादा बड़ा हिस्सा होता है और यह समय-समय पर इसमें बढ़ता जाता है. महंगाई भत्ता, यह मूल वेतन का एक सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है और समय-समय पर इसमें वृद्धि देखने को मिलती है. इसके साथ ही मकान के किराए पर होने वाले खर्चों को कम करने में पूरी तरह से मदद करता है.

बात करें यात्रा के खर्चों के बारे में तो, यह आवास पर होने वाले खर्चों को कम करने में भी पूरी तरह से मदद करता है. तो वहीं, दूसरी तरफ इन भत्तों के जुड़ने से कुल मासिक आय (Gross Monthly Income) काफी ज्यादा अच्छी होने लगती है और हर साल यह वेतन तेज़ी से बढ़ने लगता है. 

स्पोर्ट्स कोटे के तहत क्या हैं अन्य सुविधाएं?

DSP का पद प्रतिष्ठा के साथ-साथ एक सुरक्षित करियर भी पूरी तरह से प्रदान करता है. स्पोर्ट्स कोटे के तहत नियुक्ति के साथ ऋचा को कई अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक युविधाएं भी दी जाती हैं. जिसमें सरकारी वाहन से आधिकारिक कार्यों के लिए वाहन की सुविधा के साथ-साथ वर्दी संबंधी खर्चों के लिए भत्ता. इतनी नही नहीं, चिकित्सा सुविधाएं, सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन की सुविधाएं भी दी जाती हैं. 

किस तरह की होती हैं महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां?

DSP बनने के बाद, ऋचा घोष कानून-व्यवस्था बनाए रखने, पुलिस टीमों का नेतृत्व करने, अपराध नियंत्रण करने और विभिन्न प्रशासनिक कार्यों की देखरेख करने जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अब पूरी तरह से निभाएंगी. ऋचा घोष को उनकी शानदार क्रिकेट उपलब्धियों, विशेष रूप से महिला विश्व कप फाइनल में 24 गेंदों पर 34 रनों की उनकी निर्णायक पारी के लिए, CAB (बंगाल क्रिकेट संघ) द्वारा 34 लाख रुपये से भी भव्य तरीके से सम्मानित किया गया था. 

Darshna Deep

Recent Posts

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में सर्दी की दस्तक या बारिश का अलर्ट? अगले 3 दिनों में मौसम लेगा बड़ी करवट!

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में 27 अक्टूबर को आसमान साफ रहने और धूप निकलने की…

Last Updated: October 27, 2026 06:38:51 IST

Guwahati firing: गुवाहाटी में होटल के अंदर खूनी वारदात, ताबड़तोड़ फायरिंग 4 लोगों की मौत, दो संदिग्ध गिरफ्तार

Guwahati firing: असम के गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास…

Last Updated: October 26, 2026 23:35:44 IST

कोटा में एक दिन में दो छात्रों की मौत से सनसनी, कोई JEE तो कोई NEET की कर रहा था तैयारी

Kota News: राजस्थान के कोटा में दो छात्रों की मौत से हो गई है. रविवार…

Last Updated: October 26, 2026 23:06:05 IST

Supaul murder case: इंस्टाग्राम पर प्यार, कोर्ट मैरिज के बाद तलाक पर ठनी, पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया

Supaul murder case: बिहार के सुपौल जिले में तलाक के विवाद में 21 वर्षीय दामिनी…

Last Updated: October 26, 2026 22:55:07 IST

राजस्थान हाई कोर्ट में प्रेम विवाह केस के बाद हड़कंप, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, बालकनी से लटका युवक

Rajasthan High Court: राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर पीठ में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को…

Last Updated: October 26, 2026 22:36:34 IST

यूपी पुलिस की जांच पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, निर्दोष ने जेल में बिताए 6 साल; सरकार देगी 6 लाख रुपये

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में यूपी पुलिस को फटकार लगाई है. वजह…

Last Updated: October 26, 2026 22:09:46 IST