<
Categories: खेल

Ashes 2nd Test Highlights: दूसरे एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा… 3 बल्लेबाजों ने लगाई फिफ्टी, 30 रन से आगे

Ashes 2nd Test Highlights: एशेज के दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 378 रन बनाए और 44 रनों की लीड ले ली. ऑस्ट्रेलिया के 3 बल्लेबाजों ने टेस्ट के दूसरे दिन फिफ्टी लगाई.

Ashes 2nd Test Highlights: गाबा में खेले जा रहे दूसरे एशेज टेस्ट पर ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की खूब पिटाई की. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 378 रन बना लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में ही 44 रनों की लीड ले ली है. वहीं, इंग्लैंड की टीम पहली पारी 334 रनों पर सिमट गई थी. इस टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने दबदबा बनाए रखा और इंग्लैंड पर दबाव बनाया. कंगारू टीम के लिए कप्तान स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन और जैक वेदराल्ड ने अर्धशतक लगाया.

टेस्ट मैच के दूसरे दिन की शुरुआत में इंग्लैंड के जो रूट और जोफ्रा आर्चर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे. दोनों ने 325/9 से अपने स्कोर को आगे बढ़ाया. स्कोरबोर्ड में 9 ही रन जोड़ने के बाद आर्चर (38) आउट हो गए. इससे इंग्लैंड की पहली पारी 334 रनों पर समाप्त हो गई. जो रूट 138 रन बनाकर नाबाद वापस लौटे.

ऑस्ट्रेलिया के हाथों में दूसरा टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड और जेक वेदराल्ड पारी की शुरुआत करने के लिए उतरे. दोनों खिलाड़ियों ने 77 रनों की साझेदारी की, जिसके बाद ट्रेविस हेड 33 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, वेदराल्ड ने 92 के स्ट्राइक रेट से 72 रन बनाए. फिर मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट गिरने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 196 पर पहुंच गया. मार्नस लाबुशेन 65 रन बनाकर आउट हुए. इंग्लैंड की टीम वापसी कर रही थी, लेकिन फिर स्टीव स्मिथ और कैमरन ग्रीन क्रीज पर टिक गए. दोनों ने 95 रनों की पार्टनरशिप की. ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 291 रन बना लिए थे, इस बीच इंग्लैंड के गेंदबाज ब्रायडन कार्स ने एक ही ओवर में कैमरन ग्रीन और स्टीव स्मिथ को आउट कर पवेलियन भेज दिया और टीम की वापसी कराई. दूसरे दिन स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 378 रन बनाए.

ब्रायडन कार्स की खूब पिटाई

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की खूब पिटाई की. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने 17 ओवर में 93 रन खर्च करके 2 विकेट लिए. वहीं, ब्रायडन कार्स ने 17 ओवरों में 113 रन लुटाकर 3 विकेट चटकाए. इसके अलावा जोफ्रा आर्चर ने भी 1 विकेट लिया. आर्चर ने 20 ओवर में 74 रन खर्च किए.
फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 6 विकेट गिर चुके हैं. माइकल नेसर अभी क्रीज पर मौजूद हैं. उन्होंने नाबाद 15 रन बनाए हैं. अब तीसरे दिन आगे का खेल शुरू हो गया. ऑस्ट्रेलिया ने 30 रनों की लीड ले ही और इसे आगे बढ़ाना चाहेगी, जबकि इंग्लैंड जल्द से जल्द ऑस्ट्रेलिया के बाकी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजना चाहेगी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

IND vs NZ 3rd T20I Live Streaming: कब और कहां देखें भारत-न्यूजीलैंड का मैच, जानें पूरी डिटेल

IND vs NZ 3rd T20I Live Streaming 2026: भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20 मैच 27 अक्टूबर…

Last Updated: October 26, 2026 16:31:09 IST

Rewa Medical College video case: रीवा के चर्चित डॉक्टर केडी सिंह फिर सुर्खियों में, वीडियो सामने आने के बाद जांच शुरू

Rewa Medical College video case: रीवा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. केडी सिंह से जुड़े…

Last Updated: October 26, 2026 16:23:54 IST

Jamia Protest: छात्र संघ चुनाव की मांग पर जामिया में बवाल, छात्राओं और महिला पुलिस के बीच धक्का-मुक्की; कैंपस में तनाव

Jamia Protest: दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में बीते कई दिनों से प्रदर्शन चल…

Last Updated: October 26, 2026 15:41:07 IST

प्रेमिका के परिवार को नागवार गुजरा रिश्ता, युवक समेत पिता और चाचा के साथ हैवानियत

Kolkata News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक परिवार को अपनी बेटी का रिश्ता…

Last Updated: October 26, 2026 15:19:36 IST

शादी के 4 महीने बाद होटल में बैंक मैनेजर की पत्नी की मौत, CCTV में कैद हुआ आखिरी पल; पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Jhansi Hotel Wife Death Case:मुस्कान सिमौलिया की शादी के तीन महीने बाद ही संदिग्ध हालात…

Last Updated: October 26, 2026 15:09:15 IST

Mathura Crime: हिंदू लड़के से शादी करने पर बहन की हत्या कर जमीन में गाड़ा, 15 दिन तक जीजा को देता रहा धोखा, ऐसे खुला खौफनाक राज

Mathura Crime:पुलिस ने सबसे पहले युवती के परिवार से पूछताछ की. वे गोलमोल जवाब देते…

Last Updated: October 26, 2026 14:59:50 IST