<

Ashes 5th Test: एशेज में ‘बैजबॉल’ का बजा ‘बाजा’… सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को रौंदा, 4-1 से जीती सीरीज

Ashes 5th Test: ऑस्ट्रेलिया ने 5वें टेस्ट में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर एशेज सीरीज अपने नाम कर ली है. मेजबान टीम ने इस सीरीज को 4-1 से जीत लिया है. देखें 5वें टेस्ट की हाईलाइट...

Ashes 5th Test Highlights: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे 5वें टेस्ट में कंगारू टीम ने 5 विकेट से जीत हासिल कर ली है. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 4-1 से एशेज सीरीज 2025-26 अपने नाम कर लिया है. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में 5वें टेस्ट के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया को 160 रनों की टारगेट मिला था, जिसे कंगारू टीम ने 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी डब्ल्यूटीसी की पॉइंट्स टेबल में अपना नंबर-1 का स्थान ज्यादा मजबूत कर लिया है.

इससे पहले कंगारूओं ने सीरीज के पहले 4 मुकाबलों में 3 मैच जीतकर अजेय बढ़त बना ली थी. एशेज सीरीज 2025-26 के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी, जिसके बाद गाबा में खेले गए दूसरे टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से इंग्लैंड को हराया था. फिर एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 82 रन से जीत हासिल की थी, जिसके बाद मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट में हार मिली थी. अब 5वें टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल कर इंग्लैंड को पर अपना दबदबा दिखाया है.

कैसा पहा 5वां टेस्ट मैच?

5वें टेस्ट की बात करें, तो इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी. इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 384 रन बनाए, जिसमें जो रूट ने 160 और हैरी ब्रूक ने 84 रनों की शानदार पारी खेली. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम बल्लेबाजी करने उतरी. ऑस्ट्रेलिया की ओर से सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 163 और स्टीव स्मिथ ने 138 रनों की बड़ी पारियां खेलीं. साथ ही ब्यू वेबस्टर ने भी 71 रन बनाए. इसके दम पर ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 567 रन बोर्ड पर टांग दिए. इससे ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड पर 183 रनों की लीड मिल गई.

फिर इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी. अपनी दूसरी इनिंग में इंग्लिश टीम 342 रन बनाए, जिसमें जैकब बेथेल ने 150 रनों की पारी खेली. इसके अलावा बेन डकेट और हैरी ब्रुक ने 42-42 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा इंग्लैंड की ओर से किसी अन्य बल्लेबाज ने रन नहीं बनाए, जिससे दूसरी पारी में इंग्लिश टीम 342 रन पर ढेर हो गई. इससे ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट के आखिरी दिन सिर्फ 160 रनों का टारगेट मिला, जिसे कंगारू टीम ने आसानी से हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया.

मिचेल स्टार्क बने सीरीज के हीरो

सिडनी में खेले गए 5वें टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज ट्रेविस हेड को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला, जिन्होंने दोनों पारियों में कुल 192 रन बनाए. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया. उन्होंने इस सीरीज में कुल 31 विकेट चटकाए.

उस्मान ख्वाजा का आखिरी मैच

सिडनी टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा का आखिरी टेस्ट मैच भी रहा. दरअसल, सिडनी टेस्ट शुरू होने से पहले ही ख्वाजा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का एलान कर दिया था. उन्होंने कहा था कि सिडनी टेस्ट उनका आखिरी होगा. इस सीरीज में ख्वाजा का प्रदर्शन खास नहीं रहा, जिसके चलते उन्हें आलोचनाएं का भी सामना करना पड़ा था. उस्मान ख्वाजा ने अपने क्रिकेट करियर में कई उपलब्धियां हासिल कीं. ख्वाजा ने टेस्ट क्रिकेट में 88 मैचों की 159 पारियों में 42.95 की औसत से 6,229 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 16 शतक और 28 अर्धशतक आए.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Twisha Sharma Case: बहू की मौत के मामले में सास को बड़ा झटका, MP हाई कोर्ट ने क्यों खारिज की गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका?

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सास गिरिबाला सिंह को झटका लगा है.…

Last Updated: November 4, 2026 22:49:52 IST

Watch Video: दिवाली पर कर्मचारियों की लगी लॉटरी! कंपनी ने गिफ्ट में दिए iPhone 16, वीडियो देख लोगों को हुई जलन

Watch Video: दिवाली के मौके पर लोगों को कंपनी की तरफ से तोहफे मिलते हैं.…

Last Updated: November 4, 2026 20:25:07 IST

‘रामायण’ देखकर इमोशनल हुए एक्टर्स, आशीष चंचलानी समेत इन एक्टर्स ने देखी फिल्म, शेयर किए रिव्यू

Ramayana Movie Review: रणबीर कपूर स्टारर रामायण की स्पेशल स्क्रीनिंग बुधवार को की गई. पहली…

Last Updated: November 4, 2026 19:22:02 IST

दिवाली से पहले महंगाई का झटका! अमूल ने घी और मक्खन की बढ़ाई कीमत, जानें नए दाम

Amul Price Hike: दिवाली से पहले आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा…

Last Updated: November 4, 2026 18:56:36 IST

SSC CGL Answer Key 2026: Tier 1 आंसर की कब होगी जारी? जानें डाउनलोड और ऑब्जेक्शन का तरीका

SSC CGL Tier 1 Answer Key 2026 का इंतजार जारी है. जानें आंसर की कब…

Last Updated: November 4, 2026 18:54:53 IST