<

गौतम गंभीर का आयुष बडोनी से LSG कनेक्शन! अचानक टीम इंडिया में एंट्री पर उठे सवाल

Ayush Badoni In Team India: आयुष बडोनी को टीम इंडिया में पहली बार मौका दिए जाने पर गौतम गंभीर पर सवाल उठ रहे हैं. कुछ लोगों का दावा है कि गौतम गंभीर से उनका कनेक्शन होने की वजह से उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली है. जानें क्या है पूरा मामला...

Ayush Badoni In Team India: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज से ऑलराउंडर वाशिंग्टन सुंदर बाहर हो गए हैं. पहले वनडे मैच के दौरान सुंदर चोटिल हो गए थे. इसके बाद BCCI नें सुंदर के रिप्लेसमेंट के तौर पर आयुष बडोनी को टीम में शामिल किया. आयुष बडोनी को पहली बार टीम इंडिया में मौका मिला है. BCCI ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी. इसमें कहा गया कि आयुष बडोनी टीम इंडिया में वाशिंग्टन सुंदर की जगह शामिल किए गए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ राजकोट में दूसरे वनडे से पहले आयुष बडोनी टीम इंडिया से जुड़ेंगे.

आयुष बडोनी को भारतीय टीम में शामिल किए जाने पर सोशल मीडिया पर फैंस भड़क गए हैं. आयुष बडोनी के सेलेक्शन को लेकर लोग गौतम गंभीर पर सवाल उठा रहे हैं. ज्यादातर लोगों का कहना है कि अक्षर पटेल को वनडे टीम में शामिल किया जाना था, क्योंकि वह वाशिंग्टन सुंदर के लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट हैं. वहीं, आयुष बडोनी मूल रूप से बल्लेबाज हैं.

कौन हैं आयुष बडोनी?

26 साल के आयुष बडोनी घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेलते हैं. वैसे तो वह मूल रूप से बल्लेबाज हैं, लेकिन कभी-कभी गेंदबाजी भी करते हैं. उन्हें पहले बार टीम इंडिया में शामिल किया गया है. बडोनी के सेलेक्शन को लेकर उनका गौतम गंभीर से कनेक्शन बताया जा रहा है. दरअसल, आयुष बडोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेलते हैं. साल 2022 में लखनऊ की टीम ने आयुष बडोनी को ऑक्शन में खरीदा था. उस समय गौतम गंभीर LSG के मेंटर थे. गौतम गंभीर ने आयुष बडोनी को पहले ही मैच से प्लेइंग-11 में शामिल किया था. उसके बाद से आयुष बडोनी लखनऊ की टीम के लिए अहम खिलाड़ी बन गए. आयुष बडोनी और गौतम गंभीर के बीच इसी कनेक्शन टीम इंडिया में सेलेक्शन से जोड़कर देखा जा रहा है.

आयुष बडोनी का घरेलू करियर?

आयुष बडोनी ने अभी तक भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है. हालांकि उनका डोमेस्टिक करियर शानदार रहा है. आयुष बडोनी ने घरेलू क्रिकेट में तीनों ही फॉर्मेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. आयुष ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 21 मैच खेले हैं, जिनमें 57.96 की औसत से 1,681 रन बनाए हैं. इसमें 4 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं. इसके अलावा लिस्ट-ए क्रिकेट में आयुष बडोनी ने 27 मैचों की 22 पारियों में 36.47 की औसत से 693 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं. इसके अलावा 18 विकेट भी लिए हैं. टी20 क्रिकेट की बात करें, तो आयुष बडोनी ने इस फॉर्मेट में 79 पारियों में 1,788 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 10 अर्धशतक आए हैं. साथ ही टी20 क्रिकेट में 26 पारियों में 17 विकेट भी ले चुके हैं.

बडोनी का IPL करियर

आयुष बडोनी IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हैं. उनकी खास बात है कि वे 3 से लेकर 7 नंबर तक कहीं भी बैटिंग कर सकते हैं. इसके अलावा उनकी गेंदबाजी और फील्डिंग भी काफी अच्छी है. आयुष बडोनी ने IPL में कुल 56 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान 46 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए आयुष ने कुल 963 रन बनाए हैं. इसके अलावा 7 मैचों में गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST