<

Most नहीं Momos… बाबर आजम की घटिया इंग्लिश, वीडियो देख होने लगेंगे लोटपोट

केविन पीटरसन के यूट्यूब चैनल पर दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान बाबर का यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और देखते ही देखते लोगों ने उनका मजाक बनाना शुरू कर दिया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वह चर्चा में उनकी कोई शानदार पारी या रिकॉर्ड के लिए नहीं बल्कि भाषा में मिस्टेक के लिए हैं.पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर केविन पीटरसन के यूट्यूब चैनल पर दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान बाबर का यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और देखते ही देखते लोगों ने उनका मजाक बनाना शुरू कर दिया.

दरअसल, यह बातचीत शॉर्ट-पिच गेंदों को खेलने की तकनीक को लेकर हो रही थी. केविन पीटरसन ने बाबर से पूछा कि बाउंसर का सामना करते समय वह आमतौर पर किस स्टंप के हिसाब से अपना बैटिंग गार्ड लेते हैं, मिडिल, लेग या ऑफ स्टंप. जवाब देते हुए बाबर यह कहना चाहते थे “Most of the Time” लेकिन अंग्रेजी में बोलते समय उनके मुंह से “Momos of the Time” निकल गया. बस फिर क्या था लोगों ने उनका मजाक बनाना शुरू कर दिया.

ट्विटर, इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर यूज़र्स ने क्रिकेट को खाने से जोड़ते हुए मज़ेदार मीम्स शेयर किए. किसी ने इसे फनी मोमेंट बताया तो किसी ने हल्के-फुल्के अंदाज़ में “इंग्लिश क्लास” करार दे दिया.
बाबर आज़म मैदान पर अपने खेल को लेकर लगातार मेहनत कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने सिडनी सिक्सर्स की ओर से बिग बैश लीग में अपना पहला पहला सीजन खेला इस दौरान उन्होंने आठ मैचों में 154 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल रहे.

जहां एक तरफ उनकी बल्लेबाज़ी में ठहराव और संयम की तारीफ हुई, वहीं दूसरी ओर कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट ने टी20 फॉर्मेट में उनकी स्ट्राइक रेट को लेकर सवाल भी उठाए. बाबर आज़म पाकिस्तान क्रिकेट के लिए एक अहम खिलाड़ी बने हुए हैं. माना जा रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें 2026 आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए संभावित खिलाड़ियों की सूची में जगह दी है. शाहीन शाह अफरीदी और शादाब खान जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ बाबर से भी टीम को बड़ी उम्मीदें हैं.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

FD interest rates 2026: ICICI, HDFC या Kotak कौन सा बैंक FD पर देता है ज्यादा ब्याज?

Kaun Sa Bank Sabse Zyada Interest Deta hai: आज के समय में जब विदेशों में…

Last Updated: April 9, 2026 14:23:16 IST

भारत की 18 साल बेटी ने किया कमाल, जानें कौन हैं उन्नति हुड्डा? जो बन सकती हैं सिंधू और नेहवाल से भी बड़ी स्टार!

Unnati Hooda:पहला गेम गंवाने के बाद उन्नति ने खुद को संभाला और पूरे फोकस के…

Last Updated: April 9, 2026 14:14:47 IST

पूजा में बजने वाला शंख आखिर कब और कैसे अस्तित्व में आया? जानिए इसकी उत्पत्ति से जुड़ा पौराणिक रहस्य

Shankh Rituals:हिंदु धर्म में लगभग हर पूजा-पाठ में शंख बजाया जाता है, धार्मिक मान्यताओं के…

Last Updated: April 9, 2026 14:05:10 IST

प्रेमी ने प्रेमिका को जड़ा थप्पड़, आहत होकर युवती ने गंगा में लगाई छलांग; नाविकों ने कूदकर बचाई जान

UP News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें प्रेमी ने जब…

Last Updated: April 9, 2026 13:59:47 IST

Strait Ka Matlab Kya Hai: एक घंटे साइकिल की यात्रा! ‘Strait of Hormuz’ में क्या है STRAIT का मतलब?

Strait of Hormuz Me strait ka Kya Matlab Hai: होर्मुज़ जलडमरूमध्य ईरान और ओमान के…

Last Updated: April 9, 2026 13:49:43 IST

अशोक खरात के जिले में एक और कांड, MNC में काम करने वाली 8 महिलाओं को बनाया शिकार; पुरुष को भी नहीं छोड़ा

Ashok Kharat Case: 8 महिलाओं और एक पुरुष का आरोप है कि उन्हें अनुचित तरीके…

Last Updated: April 9, 2026 13:45:45 IST