Shakib Al Hasan Career: बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ दिल्ली में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बांग्लादेश सरकार ने उनके कमबैक की संभावना से इनकार कर दिया है.
शाकिब अल हसन से बांग्लादेश सरकार खुश नहीं.
शाकिब बुधवार को फॉरेन कॉरेस्पॉन्डेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया की ओर से आयोजित कार्यक्रम में फोन के जरिए जुड़े थे. यह कार्यक्रम शेख हसीना के सत्ता से हटने के दो साल पूरे होने के मौके पर हुआ था. हसीना फिलहाल भारत में हैं और उन्होंने इस कार्यक्रम के दौरान पहली बार मीडिया से बातचीत की. बांग्लादेश के युवा एवं खेल मंत्री अमीनुल हक ने कहा कि सरकार पहले शाकिब के मामले में काफी नरम और सहनशील रवैया अपना रही थी. शाकिब पहले हसीना की पार्टी अवामी लीग से सांसद भी रह चुके हैं. हालांकि, मंत्री के मुताबिक, हालिया कार्यक्रम में हसीना के साथ शाकिब की मौजूदगी के बाद अब उनके लिए वापसी की कोई गुंजाइश नहीं बची है.
शाकिब के पैतृक घर पर प्रदर्शनकारियों का हमला
कार्यक्रम के बाद मगुरा शहर में शाकिब के पैतृक घर पर प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया. रिपोर्ट के मुताबिक, घर की खिड़कियां तोड़ी गईं और पेट्रोल बम भी फेंके गए. इससे इमारत की ऊपरी मंजिल में आग लग गई. हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. वहीं, कार्यक्रम में शेख हसीना ने कहा कि जेल भेजे जाने या जान से मारे जाने की स्थिति में भी वह अपने लोगों के पास लौटेंगी.
हर्षज्योतिषम् के तीन खंडों के साथ हर्षविधानम् और हर्षसूक्ष्मम् में क्रमबद्ध अध्ययन और अभ्यास पर…
Nana Patekar Real Name: नाना पाटेकर के निधन के बाद उनके असली नाम और ‘नाना’…
india vs west indies 2nd t20 match: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20I 9…
Kal Ka Rashifal 09 October 2026: शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए करियर और…
IND vs WI 2nd T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज…
Haryana school safety audit: हरियाणा में एक सरकारी स्कूल की मेहराब गिरने से एक 11…