Live TV
Search
Home > क्रिकेट > पूर्व प्रधानमंत्री से मुलाकात, और क्रिकेट करियर को लग गया झटका, दिग्गज को टीम में जगह मिलना मुश्किल!

पूर्व प्रधानमंत्री से मुलाकात, और क्रिकेट करियर को लग गया झटका, दिग्गज को टीम में जगह मिलना मुश्किल!

Shakib Al Hasan Career: बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ दिल्ली में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बांग्लादेश सरकार ने उनके कमबैक की संभावना से इनकार कर दिया है.

Written By:
Last Updated: August 7, 2026 19:39:18 IST

Mobile Ads 1x1
Shakib Al Hasan Career: बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. बांग्लादेश सरकार ने अब उनके दोबारा नेशनल टीम में लौटने की संभावना को लगभग खत्म कर दिया है. यह फैसला शाकिब के पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद आया है. बांग्लादेश सरकार शाकिब के इस रवैये से नाराज है.

शाकिब बुधवार को फॉरेन कॉरेस्पॉन्डेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया की ओर से आयोजित कार्यक्रम में फोन के जरिए जुड़े थे. यह कार्यक्रम शेख हसीना के सत्ता से हटने के दो साल पूरे होने के मौके पर हुआ था. हसीना फिलहाल भारत में हैं और उन्होंने इस कार्यक्रम के दौरान पहली बार मीडिया से बातचीत की. बांग्लादेश के युवा एवं खेल मंत्री अमीनुल हक ने कहा कि सरकार पहले शाकिब के मामले में काफी नरम और सहनशील रवैया अपना रही थी. शाकिब पहले हसीना की पार्टी अवामी लीग से सांसद भी रह चुके हैं. हालांकि, मंत्री के मुताबिक, हालिया कार्यक्रम में हसीना के साथ शाकिब की मौजूदगी के बाद अब उनके लिए वापसी की कोई गुंजाइश नहीं बची है.

सरकार ने बदला शाकिब को लेकर अपना रुख
शाकिब ने सितंबर 2024 में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था. हालांकि, बाद में उन्होंने करियर खत्म करने से पहले पूरी सीरीज खेलने की इच्छा जताई थी. 39 वर्षीय शाकिब इस समय श्रीलंका में हैं और उनका नाम कथित हत्या की जांच में भी सामने आया है.

शाकिब के पैतृक घर पर प्रदर्शनकारियों का हमला
कार्यक्रम के बाद मगुरा शहर में शाकिब के पैतृक घर पर प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया. रिपोर्ट के मुताबिक, घर की खिड़कियां तोड़ी गईं और पेट्रोल बम भी फेंके गए. इससे इमारत की ऊपरी मंजिल में आग लग गई. हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. वहीं, कार्यक्रम में शेख हसीना ने कहा कि जेल भेजे जाने या जान से मारे जाने की स्थिति में भी वह अपने लोगों के पास लौटेंगी.

MORE NEWS