<

पहले IPL से निकाले गए, अब स्पॉन्सरशिप खत्म होने का मंडराया खतरा, हर तरफ से घिरी बांग्लादेशी टीम

भारत-बांग्लादेश का विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है. पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बांग्लादेश के प्लेयर को आईपीएल से हटवाया और अब एक कंपनी ने उनके साथ स्पॉन्सरशिप कॉन्ट्रैक्ट को भी खत्म करने का फैसला किया है.

भारत और बांग्लादेश क्रिकेट के बीच लगातार तनाव बढ़ता ही जा रहा है. मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल से बाहर होने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई से नाराज चल रहा है. हालांकि, इससे बांग्लादेश के खिलाड़ियों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.  बांग्लादेशी क्रिकेटरों को जल्द ही अपने बैट स्पॉन्सर बदलने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है. दरअसल, भारत की निर्माता कंपनी SG (Sanspareils Greenlands) ने बांग्लादेशी खिलाड़ियों के साथ अपनी साझेदारी आगे जारी न रखने का फैसला किया है.
कुछ दिन पहले आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने बीसीसीआई के निर्देश के बाद बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज़ मुस्ताफिज़ुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज़ कर दिया. इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने मुस्ताफिज़ुर को आईपीएल में खेलने के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) देने से इनकार कर दिया था. इसके अलावा बीसीबी ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने मुकाबलों को भारत से बाहर शिफ्ट करने की मांग भी की.

बड़े प्लेयर्स को स्पॉन्सर कर रही SG

फिलहाल SG बांग्लादेश टीम के कई बड़े खिलाड़ियों को स्पॉन्सर कर रही है, जिनमें कप्तान लिटन दास, और मोमिनुल हक जैसे प्लेयर शामिल हैं. हालांकि, प्लेयर्स को आधिकारिक तौर पर इस फैसले की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि उनके कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा.

बांग्लादेशी प्लेयर्स को लग सकता है झटका

एक बांग्लादेशी क्रिकेटर ने एक इंटरव्यू में से बातचीत में कहा “आने वाले दिनों में ऐसा ही होने की पूरी संभावना है. मुझे लगता है कि अन्य निर्माता भी हमारे क्रिकेटरों को स्पॉन्सर न करने का फैसला कर सकते हैं.” बता दें कि SG के इस फैसले से बांग्लादेश के खेल उद्योग को बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि अन्य कंपनियां भी खिलाड़ियों को स्पॉन्सर करने से पीछे हट सकती हैं. अगर ऐसा हुआ तो बांग्लादेश के प्लेयर्स को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

पारूल विश्वविद्यालय और गोवा स्वास्थ्य सेवा संचालनालय ने फिजिओथेरपी केंद्र शुरू किए

केपेम (गोवा), 24 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय गोवा की स्वास्थ्य सेवा संचालनालय (डीएचएस), गोवा के साझेदारी…

Last Updated: October 24, 2026 14:37:23 IST

इंडिया केम 2026 में ओडिशा को बड़ी सफलता, 53893 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव, 20 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार!

Odisha News: ओडिशा सरकार ने अलग-अलग कंपनियों के साथ नौ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए,…

Last Updated: October 24, 2026 14:36:37 IST

23 साल के लड़के ने 20 महिला पुलिस कांस्टेबल से कैसे ठगे लाखों रूपये? शादी का झासा देकर करता था ये काम; पूरा मामला जान पकड़ लेंगे माथा

Delhi Police Fraud Case:आरोपी की लिव-इन पार्टनर भी दिल्ली पुलिस में एक महिला कांस्टेबल है.…

Last Updated: October 24, 2026 14:30:57 IST

रैपिडो राइडर निकला जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध, मुंबई ATS ने किया गिरफ्तार; पीएम मोदी को लेकर कही थी ये बात

Maharashtra ATS को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर, कालाचौकी यूनिट ने आरोपी को माहिम…

Last Updated: October 24, 2026 13:37:01 IST