OpenAI ChatGPT Health: ChatGPT बनेगा आपका स्वास्थ्य सलाहकार, बताएगा आपका हेल्थ रिपोर्ट. डेटा भी रहेगा सुरक्षित. जाने कैसे करेगा काम.
OpenAI ChatGPT Health
OpenAI ChatGPT Health: कुछ समय से OpenAI बहुत लोगों के लिए बेहतरीन चैटबॉट बन गया है. इसको देखते हुए कंपनी ने चैटबॉट के लिए एक नया फीचर ChatGPT Health लाई है. यह नया फीचर अब ChatGPT इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए एक नया डेडिकेटेड स्पेस दे रहा है, जहां यूजर्स स्वास्थ्य से जुड़ी बातचीत कर सकता है.
इस नए फीचर में थर्ड पार्टी वेलनेस ऐप को जोड़ने की सुविधा दी गई है. इसी के साथ नई AI कैपेबिलिटीज और मल्टी-लेयर सिक्योरिटी भी मिलता है. फिलहाल कंपनी इसका टेस्टिंग कर रही है और आने वाले महीने में इसे बड़े लेवल पर लॉन्च हो सकता है.
स्वास्थ्य से जुड़ी चैट्स को रेगुलर चैट हिस्ट्री से अलग से रखा जाएगा, ताकि कुछ जरूरी डेटा लीक न हो. यह टेस्ट रिपोर्ट को समझने, अपॉइंटमेंट की तैयारी करने, डाइट जानने, वर्कआउट से जुड़ी बातें जानने के लिए सुविधाजनक हो सकता है.
यहां कंपनी का कहना है कि ChatGPT Health का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स अपने इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड और वेलनेस ऐप्स जैसे MyFitnessPal समेत अन्य ऐप्स को इसके साथ जोड़ सकते हैं. ऐसा करने से यूजर्स को अपने स्वास्थ्य और लैब रिपोर्ट्स को समझने में मदद मिलेगी, साथ ही क्लिनिकल अपॉइंटमेंट की तैयारी में सहायक है.
OpenAI ने यह भी क्लियर कर दिया है कि आपके हेल्थ चैट का इस्तेमाल उनके मॉडल को ट्रेन करने के लिए नहीं किया जाएगा. आगे बताया कि यह एक प्राइवेसी फीचर है, जो उपयोगकर्ताओं को आश्वस्त करता है कि उनकी स्वास्थ्य जानकारी सुरक्षित रहेगी.
MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…
Tilak Varma World Record: भारत-न्यूजीलैंड दूसरे T20I में तिलक वर्मा ने 2026 में 26 कैच…
Delhi Krishna Nagar School : जब यह भयानक घटना हुई, उस समय क्लास चल रही…
केपेम (गोवा), 24 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय गोवा की स्वास्थ्य सेवा संचालनालय (डीएचएस), गोवा के साझेदारी…
Odisha News: ओडिशा सरकार ने अलग-अलग कंपनियों के साथ नौ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए,…
Delhi Police Fraud Case:आरोपी की लिव-इन पार्टनर भी दिल्ली पुलिस में एक महिला कांस्टेबल है.…