Mustafizur Rahman PSL: IPL 2026 से निकाले जाने के बाद बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने पाकिस्तान सुपर लीग ज्वाइन कर ली है. IPL के करोड़ों का कॉन्ट्रैक्ट गंवाने के बाद अब वह सस्ते दाम पर PSL में खेलेंगे.
Mustafizur Rahman PSL: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) द्वारा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से निकाले जाने के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान ने पाकिस्तान का रुख किया है. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर अब पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेलते नजर आएंगे. पाकिस्तान सुपर लीग की ओर से इसकी पुष्टि की जा चुकी है. यह खबर ऐसे समय पर सामने आई, जब मुस्तफिजुर को BCCI ने IPL 2026 से पहले रिलीज करने का फैसला लिया. IPL फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया है. पिछले साल IPL के मिनी ऑक्शन में KKR ने मुस्तफिजुर को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था.
IPL से हटाए जाने के बाद पाकिस्तान सुपर लीग ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर बताया कि मुस्तफिजुर रहमान PSL के अगले सीजन में खेलते दिखाई देंगे. इसका मतलब है कि जो गेंदबाज कुछ समय पहले 9 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम में IPL का हिस्सा था, अब वो PSL में खेलेगा. जाहिर सी बात है कि वहां पर मुस्तफिजुर को IPL के मुकाबले काफी कम पैसे मिलेंगे.
IPL से बाहर किए जाने के बाद मुस्तफिजुर रहमान ने पाकिस्तान सुपर लीग ज्वाइन करने का फैसला लिया. वह लगभग 8 साल बाद PSL में वापसी कर रहे हैं. इससे पहले मुस्तफिजुर रहमान लाहौर कलंदर्स के लिए PSL में खेल चुके हैं. अभी PSL का ड्राफ्ट नहीं हुआ है. 21 जनवरी को PSL का ड्राफ्ट होना है, जबकि 23 मार्च से लीग की शुरुआत होगी. उसके कुछ समय बाद ही IPL का भी आगाज होगा.
सैलरी की बात करें, तो IPL और PSL की कमाई में बड़ा अंतर है. IPL में मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये मिलने वाले थे, लेकिन अब उन्हें PSL में काफी कम रकम मिलेगी. इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि PSL इतिहास में अभी तक का सबसे महंगा खिलाड़ी लगभग 2.57 करोड़ रुपये में बिका है. साल 2025 के सीजन में कराची किंग्स ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को करीब 2.57 करोड़ रुपये में खरीदा था. ऐसे में साफ है कि मुस्तफिजुर रहमान को भी PSL में ज्यादा पैसे नहीं मिलने वाले हैं.
मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर किए जाने के बाद भारत और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच विवाद शुरू हो गया है. दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपनी स्क्वाड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत भेजने से मना कर दिया है. BCB की मांग है कि वर्ल्ड कप में होने वाले बांग्लादेश के सभी मैच श्रीलंका में कराए जाएं. इसके लिए बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है. इसके अलावा बांग्लादेश सरकार ने IPL के लाइव टेलीकास्ट पर भी बैन लगा दिया है. वहीं, BCCI ने साफ कर दिया है कि वर्ल्ड कप शुरू होने में सिर्फ 1 महीने का समय बचा है. ऐसे में बांग्लादेश के मैचों को दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया जा सकता है. इस पर आखिरी फैसला इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा लिया जाएगा.
UP Petrol Diesel Price Today: उत्तर प्रदेश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर…
Gold Price Today 23 October 2026: आज बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज…
Shahid Kapoor-Salman Khan Viral Video : IIFA 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान और…
UP MLC Election 2026: 72 जिलों में मतदान के लिए 2697 मतदेय स्थल बनाए गए…
Kareena Kapoor-Shahid Kapoor Video: करीना कपूर और शाहिद कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…
Tibet Earthquake: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, शुक्रवार सुबह भारतीय समय (IST) के…