<

BCCI का बड़ा फैसला! घरेलू महिला क्रिकेटरों की सैलरी में ढाई गुना बढ़ोत्तरी, जानें एक दिन का कितना मिलेगा पैसा?

Good News For Women Cricket: भारत की घरेलू महिला क्रिकेटरों की मैच फीस में 2.5 गुना इजाफा किया गया है. BCCI ने घरेलू क्रिकेट खेलने वाली महिला क्रिकेटरों को क्रिसमस से पहले बड़ा तोहफा देने का एलान किया है. जानें अब कितनी मिलेगी सैलरी...

Domestic Women Cricketers Match Fee Hike: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने देश की महिला क्रिकेटरों को क्रिसमस से पहले बड़ा तोहफा दिया है. BCCI ने महिला घरेलू क्रिकेटरों के वेतन में इजाफा करने का फैसला लिया है. अब महिला क्रिकेटरों को भी पुरुषों के समान वेतन दिया जाएगा. हाल ही में वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद यह फैसला लिया गया है. दरअसल, सोमवार यानी 22 दिसंबर को BCCI की एपेक्स काउंसिल की बैठक हुई, जिसमें घरेलू महिला क्रिकेटरों की सैलरी बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया. इस प्रस्ताव को बोर्ड से मंजूरी दे दी गई है.

इस नए फैसले के तहत महिला घरेलू खिलाड़ी की खिलाड़ियों को पहले की तुलना में 2.5 गुना तक ज्यादा सैलरी मिलेगी. इससे क्रिकेट को प्रोफेशनल करियर के रूप में अपनाने की आर्थिक मजबूती भी बढ़ेगी. अब सीनियर महिला खिलाड़ियों को प्रति दिन 50,000 रुपये की सैलरी दी जाएगी, जो कि पहले सिर्फ 20,000 रुपये थी. यह सैलरी प्लेइंग-11 में शामिल सभी खिलाड़ियों के लिए समान रहेगी.

किसे कितनी मिलेगी सैलरी?

BCCI के नए फैसले के अनुसार, प्लेइंग-11 में शामिल सीनियर महिला खिलाड़ियों को प्रति मैच के हिसाब से 50 हजार रुपये प्रति दिन मिलेंगे, जो कि पहले सिर्फ 20 हजार रुपये थी. वहीं, टी20 मैच के लिए 25 हजार रुपये की सैलरी दी जाएगी. इसी के साथ घरेलू क्रिकेट में महिला खिलाड़ियों को भी लगभग पुरुषों के बराबर वेतन मिलेगा. वहीं, जूनियर महिला खिलाड़ियों की बात करें, तो प्लेइंग-11 में शामिल सभी महिला खिलाड़ियों को एक वनडे मैच के लिए 25 हजार रुपये दिए जाएंगे. इसके अलावा टी20 मैच के लिए 12,500 रुपये की सैलरी दी जाएगी.

रिजर्व खिलाड़ियों को भी फायदा

BCCI के इस फैसले से प्लेइंग-11 से बाहर बैठे खिलाड़ियों को भी बड़ा फायदा हुआ है. घरेलू क्रिकेट की सीनियर महिला खिलाड़ियों की टीम में प्लेइंग-11 से बाहर बैठे खिलाड़ियों की सैलरी भी बढ़ाई गई है. इन महिला खिलाड़ियों को वनडे मैच के लिए 25 हजार रुपये प्रतिदिन दिए जाएंगे, जबकि टी20 में रिजर्व खिलाड़ियों को 12,500 रुपये मिलेंगे. वहीं, जूनियर महिला क्रिकेट के रिजर्व खिलाड़ियों को वनडे मैचों में 12,500 रुपये प्रतिदिन दिया जाएगा. इसके अलावा टी20 मैचों में उन्हें 6,250 रुपये सैलरी मिलेगी.

घरेलू महिला क्रिकेटरों की सैलरी स्ट्रक्चर

सीनियर महिला क्रिकेटर

प्लेइंग-11: वनडे मैच के लिए 50,000 रुपये प्रति दिन
रिजर्व: वनडे मैच के लिए 50,000 रुपये प्रति दिन

टी20 मुकाबलों की फीस

प्लेइंग-11: 25,000 रुपये प्रति मैच
रिजर्व: 12,500 रुपये प्रति मैच

जूनियर महिला क्रिकेटर

प्लेइंग-11: वनडे मैच के लिए 25,000 रुपये प्रति दिन
रिजर्व: वनडे मैच के लिए 12,500 रुपये प्रति दिन

टी20 मुकाबलों की फीस

प्लेइंग-11: 12,500 रुपये प्रति मैच
रिजर्व: 6,250 रुपये प्रति मैच

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

शादी के 4 महीने बाद होटल में बैंक मैनेजर की पत्नी की मौत, CCTV में कैद हुआ आखिरी पल; पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Jhansi Hotel Wife Death Case:मुस्कान सिमौलिया की शादी के तीन महीने बाद ही संदिग्ध हालात…

Last Updated: October 26, 2026 15:09:15 IST

Mathura Crime: हिंदू लड़के से शादी करने पर बहन की हत्या कर जमीन में गाड़ा, 15 दिन तक जीजा को देता रहा धोखा, ऐसे खुला खौफनाक राज

Mathura Crime:पुलिस ने सबसे पहले युवती के परिवार से पूछताछ की. वे गोलमोल जवाब देते…

Last Updated: October 26, 2026 14:59:50 IST

India’s Got Latent: कौन हैं ‘ओडी जी’? PM मोदी की ऐसी मिमिक्री रातों-रात छा गया यूपी का लड़का; जानें राहिल की कहानी

India’s Got Latent: प्रतापगढ़ के राहिल उर्फ 'ओडी जी' ने समय रैना के शो India’s…

Last Updated: October 26, 2026 14:47:53 IST

Bhuvneshwar Kumar के समर्थन में उतरे Morne Morkel, बताया टीम इंडिया का खास प्लान

Bhuvneshwar Kumar News: न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दो टी20 मैचों में महंगे साबित हुए भुवनेश्वर…

Last Updated: October 26, 2026 14:47:28 IST

Karwa Chauth 2026: पहली बार रख रही हैं करवा चौथ का व्रत? पूजा की ये जरूरी चीजें अभी कर लें तैयार

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए…

Last Updated: October 26, 2026 14:26:30 IST