<
Categories: मनोरंजन

Naseem Mughal कौन हैं, क्यों रखते थे ‘धुरंधर’ फिल्म में रणवीर सिंह पर ‘गंदी’ नजर?

Naseem Mughal Lulli Dakait Dhurandhar: रणवीर यामी हमज़ा की एंट्री जब पाकिस्तान में होती है तो छोटे से कद का ये एक्टर (नसीम मुगल) उससे पंगे भी लेता है और उसके साथ छेड़छाड़ भी करता है. सीन बहुत ही अच्छा बन पड़ा है.

Naseem Mughal: रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और गौरव गेरा स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ सिनेमा के पर्दे पर धूम मचा रही है. रणवीर सिंह से लेकर अक्षय खन्ना तक ने अपने दमदार रोल से फिल्म देखने का रोमांच बढ़ा दिया है. फिल्म कमाई के मामले में लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है. कमाई के मामले में कई हिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है, जिसमें शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्में भी शामिल हैं. कमाई के अलावा आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में कास्ट की भी जमकर तारीफ हो रही है. अक्षय खन्ना का रहमान डकैत का निभाया गया किरदार खासी चर्चा में है. इस बीच एक्टर नसीम मुगल द्वारा निभाया गया लुली डकैत का किरदार भी चर्चा में आ गया है. 

छोटे रोल से भी किया प्रभावित

अभिनेता नसीम मुगल ने ‘धुरंधर’ में बाबू डकैत के गुर्गे लूली डकैत का रोल किया है. उनका रोल छोटा है, लेकिन प्रभावी है. यही वजह है कि यह लोगों के जेहन में है. लूली डकैत गोलीबारी के दौरान मारा जाता है. इसमें रहमान डकैत (अक्षय खन्ना के किरदार) के बड़े बेटे का भी मर्डर हो जाता है. दर्शकों का कहना है कि ‘धुरंधर’ फिल्म में छोटी सी भूमिका में निभाकर एक्टर नसीम मुगल ने दर्शकों का दिल जीत लिया. इस फिल्म में लूली डकैत का किरदार रणवीर सिंह के किरदार के साथ सनकीपना दिखाता है. बहुत कम लोग जानते हैं का एक्टर नसीम कभी टीवी के फेमस शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भी एक भूमिका में आ चुके हैं. इसके अलावा नसीम मुगल ने कुछ ऐ़ड, टीवी शो के अलावा कई और फिल्मों में काम किया है. 

नसीम मुगल का क्या है किरदार?

कई सालों से अच्छे अभिनय के लिए जद्दोजहद में लगे नसीम मुगल को यह रोल कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा के कहने पर मिला. ‘धुरंधर’ के लुली डकैत का किरदार निभाकर चर्चा में आए एक्टर ने इस फिल्म में बाबू डकैत के गुर्गे का किरदार निभाया है.  रणवीर सिंह को पहली बार अपने इलाके में देखकर उसपर फिसलने लगता है.  ऐसे में लोग इस रोल को काफी पसंद भी कर रहे हैं. अपने इस छोटे से रोल के लिए नसीम मुगल अब दर्शकों के बीच खूब सु्र्खियां बटोर रहे हैं. 

कैसा किया अभिनय?

बतौर भारतीय रणवीर सिंह (जासूस हम्जा अली) की पाकिस्तान के ल्यारी में  एंट्री लेते ही सामना लुली डकैत से होता है. इस दौरान यानी पहली ही मुलाकात में लुली डकैत अपने गुर्गों के साथ मिलकर हमजा अली पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर देता है. फिल्म के सीन के आखिर में जूस सेलर मोहम्मद आलम उसको बचाता है और उसे पनाह देता है. लूली का किरदार इसलिए भी पसंद किया जा रहा है, क्योंकि इसमें नसीम मुगल ने लूली डकैत के रोल में जनाना अंदाज में एक्टिंग की है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Petrol-Diesel Price Today: 6 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! कहीं बढ़े दाम तो कहीं राहत, देखें पूरी लिस्ट

Petrol-Diesel Price Today 6 Oct 2026: 6 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल के दामों में ज्यादातर…

Last Updated: October 6, 2026 07:34:15 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: सोमवार को भी नहीं थमा Drishyam 3 का तूफान! Ajay Devgn की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गर्दा

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: 'दृश्यम: द कंक्लूजन'' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार…

Last Updated: October 6, 2026 07:01:13 IST

Weather Update Today 6 Oct 2026: मौसम ने फिर बदली करवट! दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today 6 October 2026: दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में आज मौसम करवट लेगा.…

Last Updated: October 6, 2026 06:28:47 IST

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST