<

क्या प्रदर्शन मायने नहीं रखती? न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे टीम से बाहर दो टॉप परफॉर्मर, ऋषभ पंत बरकरार

IND VS NZ ODI: ऋषभ पंत ने अटकलों के बावजूद टीम में दूसरे विकेटकीपर के तौर पर अपनी जगह बनाए रखी है.

IND VS NZ ODI: जनवरी में न्यूजीलैंड भारत का दैरा करेगी. न्यूजीलैंड भारत में वनडे और टी-20 सीरीज खेलेगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है. टीम में श्रेयस अय्यर और मोहम्मद सिराज की वापसी हुई है. वहीं साउथ अफ्रीका सीरीज में शानदार प्रर्दशन करने वाले ऋतुराज गायकवाड़ को टीम से शामिल नहीं किया गया है. वहीं  घरेलू क्रिकेट अपने बल्लेबाजी का लोहा मनवाने वाले ईशान किशन और ध्रुव जुरेल को भी नजरअंदाज कर दिया गया है. वहीं खराब फॉर्म से जूझ रहे ऋषभ पंत पर सिलेक्टर्स ने भरोसा जताया है. तीनों विकेटकीपर-बल्लेबाजों के परफॉर्मेंस की तुलना करें तो ध्रुव जुरेल ने अपने परफॉर्मेंस से प्रभावित किया है.

विजय हजारे ट्रॉफी में पंत का प्रर्दशन

ऋषभ पंत ने अटकलों के बावजूद टीम में दूसरे विकेटकीपर के तौर पर अपनी जगह बनाए रखी है.ऋषभ पंत को पिछले महीने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला था. वह अभी हजारे ट्रॉफी में दिल्ली की कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन वह ज्यादा रन नहीं बना पा रहे हैं. अपने प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने पांच मैचों में 62.67 की औसत से 188 रन बनाए हैं, जिसमें दो हाफ सेंचुरी शामिल हैं. उन्होंने आंध्र के खिलाफ 5, गुजरात के खिलाफ 70, सौराष्ट्र के मैच में 22 और ओडिशा के खिलाफ 24 रन बनाए. शनिवार को उन्होंने सर्विसेज के खिलाफ नाबाद 67 रन बनाए.

ध्रुव जुरेल ने बल्ले से किया कमाल

विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के लिए खेल रहे हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हुए ध्रुव जुरेल ने बड़ौदा के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेली. जुरेल ने सिर्फ 101 गेंदों पर नाबाद 160 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और 8 छक्के शामिल हैं. जुरेल ने इस सीज़न में लगातार तीन मैचों (80, 67, और 160*) में 50+ स्कोर बनाकर टॉप स्पॉट के लिए अपनी दावेदारी मज़बूत कर ली है. ध्रुव जुरेल ने पहले मैच में हैदराबाद के ख़िलाफ़ 80 रन बनाए, इसके बाद चंडीगढ़ के ख़िलाफ़ अहम 67 रन बनाए. उन्होंने बड़ौदा के ख़िलाफ़ नाबाद 160, असम के ख़िलाफ़ 17 और जम्मू-कश्मीर के मैच में 62 गेंदों पर 52 रन बनाए.

ईशान किशन T20 टीम में शामिल

ईशान किशन ने घरेलू क्रिकेट में अपने ज़बरदस्त प्रदर्शन की वजह से T20 टीम में जगह बनाई. उन्हें आने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए भी चुना गया है. पिछले साल उनकी कप्तानी में झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती थी. ईशान किशन ने टूर्नामेंट में ज़बरदस्त सेंचुरी बनाई थी. उन्होंने विजय हज़ारे ट्रॉफी में भी रन बनाए हैं. ईशान किशन झारखंड के कप्तान हैं और इस टूर्नामेंट में अपनी ज़बरदस्त बैटिंग के लिए चर्चा में हैं. उन्होंने ग्रुप स्टेज के पहले दो मैचों में 146 रन बनाए हैं. उन्होंने कर्नाटक के ख़िलाफ़ मैच में 33 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की. उन्होंने 39 गेंदों में 14 छक्कों की मदद से तेज़ी से 125 रन बनाए. हालांकि, केरल के खिलाफ़ मैच में वे सिर्फ़ 21 रन ही बना पाए.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक किस राशि को मिलेगा फायदा, किसे बरतनी होगी सावधानी?

Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…

Last Updated: October 23, 2026 17:31:22 IST

Diljit Dosanjh Delhi Concert: 30 अक्टूबर को दिल्ली में होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट; मुंबई में मिली हमले की धमकी

Diljit Dosanjh Delhi Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली लाइव कॉन्सर्ट को मंजूरी मिल…

Last Updated: October 23, 2026 17:27:02 IST

Barangaon Panchayat elections: हनुमान बेनीवाल के गांव में सरपंच की कुर्सी पर घमासान, आमने-सामने आईं दो सगी बहनें

Barangaon Panchayat elections: राजस्थान के नागौर जिले के बरणगांव में सरपंच पद के लिए सात…

Last Updated: October 23, 2026 16:58:30 IST

अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरे का साया, बच्चे भी निशाने पर

Bomb Threat: मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकी…

Last Updated: October 23, 2026 16:44:44 IST

भारत-पाकिस्तान की दूरियां मिटा रही Gen Z की पसंद, पाकिस्तानी गानों से ड्रामों तक क्यों बढ़ रहा युवाओं का क्रेज?

India pakistan gen z cultural connection: भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के बावजूद…

Last Updated: October 23, 2026 16:42:10 IST

हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! महंगाई भत्ता बढ़ा, जानें किसे कितना फायदा, कब मिलेगा पैसा

Himachal Government Employees Dearness Allowance: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों…

Last Updated: October 23, 2026 17:00:49 IST