<
Categories: मनोरंजन

83वें Golden Globes 2026 की नॉमिनेशन्‍स लिस्‍ट में यह फिल्म रही टॉप पर, भारत में इस डेट और टाइम पर देख सकेंगे लाइव!

Golden Globes 2026: गोल्‍डन ग्‍लोब अवॉर्ड 2026 के लिए टीवी सीरीज और फिल्‍मों को मिलाकर कुल 28 कैटेगरी में नामांकन की घोषणा हुई है. इसमें लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्‍म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' और 'द व्‍हाइट लोटस' सीरीज ने सबसे अध‍िक नॉमिनेशन पाए.

Golden Globes 2026: इस साल 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 को कॉमेडियन निक्की ग्लेसर होस्ट करेंगी. यह लगातार दूसरा साल होगा जब वह अकेले इसे होस्ट करने वाली है. फिल्‍मों और टीवी सीरीज मिलाकर कुल 28 कैटेगरीज में अवॉर्ड दिए जाने हैं. इनमें लियोनार्डो डिकैप्रियो की ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ को फिल्‍मों में सबसे अध‍िक 9 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले हैं. ‘द व्हाइट लोटस’ को 6 नॉमिनेशन के साथ टेलीविज़न कैटेगरी में सबसे ज़्यादा नॉमिनेशन मिले हैं. नए एडिशन में बेस्ट पॉडकास्ट अवॉर्ड शामिल है, साथ ही हेलेन मिरेन और सारा जेसिका पार्कर को स्पेशल सम्मान दिया जाएगा. पाकिस्तानी-अमेरिकी कॉमेडियन कुमैल नानजियानी को टेलीविज़न पर बेस्ट स्टैंड-अप कॉमेडी के लिए नॉमिनेट किया गया. उनका स्पेशल शो ‘नाइट थॉट्स’ इस साल अवॉर्ड्स में एकमात्र साउथ एशियन रिप्रेजेंटेशन है. 

पिछले रिकॉर्ड पर नजर डालें तो

पिछले साल पायल कपाड़िया की ‘ऑल वी इमेजिन एज़ लाइट’ को बेस्ट नॉन-इंग्लिश लैंग्वेज फिल्म के लिए नॉमिनेशन मिला था. यह मलयालम फिल्म एक इंटरनेशनल प्रोडक्शन थी, जिसमें फ्रांस, भारत, नीदरलैंड्स, लक्ज़मबर्ग और इटली की कंपनियाँ शामिल थीं. बेस्ट परफॉर्मेंस ए मेल एक्टर इन ए मोशन पिक्चर – म्यूज़िकल या कॉमेडी कैटेगरी में नॉमिनेटेड लियोनार्डो डिकैप्रियो की नज़र अपने चौथे गोल्डन ग्लोब पर है. उन्होंने पहले इसी कैटेगरी में ‘द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट’ के लिए यह अवॉर्ड जीता था. लियो ने ‘द एविएटर’ और ‘द रेवेनेंट’ के लिए दो और बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीते थे लेकिन वे बेस्ट एक्टर – मोशन पिक्चर ड्रामा कैटेगरी में थे.

भारत में कहां देखें?

गोल्डन ग्लोब्स में लियोनार्डो डिकैप्रियो को अब तक 15 बार नॉमिनेट किया गया. उनका पहला नॉमिनेशन 1994 में ‘व्हाट्स ईटिंग गिल्बर्ट ग्रेप’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर कैटेगरी में था. गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 बेवर्ली हिल्स, कैलिफ़ोर्निया में बेवर्ली हिल्टन में होंगे. अमेरिका में यह 11 जनवरी को रात 8 बजे ET पर CBS और Paramount+ पर प्रसारित किया जाएगा. वहीं, भारत में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 का सीधा प्रसारण सोमवार, 12 जनवरी को सुबह 6:30 बजे (भारतीय समय) से होगा. दर्शकों को पूरी सेरेमनी देखने के लिए सुबह जल्दी उठना होगा क्योंकि यह यूनाइटेड स्टेट्स में रात भर चलती है.

भारतीय दर्शकों के लिए 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का सीधा प्रसारण विशेष रूप से Lionsgate Play पर होगा, जो हाल के वर्षों में आधिकारिक डिजिटल पार्टनर रहा है. रेड कार्पेट कवरेज आमतौर पर सुबह 5 बजे IST के आसपास शुरू होता है, जो इवेंट से लगभग 90 मिनट पहले होता है. इसमें मेन इवेंट से पहले फैशन और सेलिब्रिटी इंटरव्यू दिखाए जाएंगे. उम्मीद है कि यह इवेंट एंटरटेनमेंट टुनाइट और CBS न्यूज़ जैसे चैनलों द्वारा YouTube पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा. Hulu + Live TV, FuboTV और YouTube TV पर भी इस प्रतिष्ठित इवेंट को लाइव-स्ट्रीम किए जाने की उम्मीद है.

बेस्ट मोशन पिक्चर (ड्रामा)

फ्रेंकस्टीन
हैमनेट
द सीक्रेट एजेंट
सेंटिमेंटल वैल्यू
सिनर्स
इट वाज जस्ट एन एक्सीडेंट

बेस्ट मोशन पिक्चर (म्यूजिकल या कॉमेडी)

ब्लू मून
बुगोनिया
मार्टी सुप्रीम
नो अदर चॉइस
नोवेल वेग
वन बैटल आफ्टर अनदर

मोशन पिक्चर में बेस्ट मेल एक्टर (ड्रामा)

जोएल एडगर्टन, ‘ट्रेन ड्रीम्स’
ऑस्कर आइजैक, ‘फ्रेंकस्टीन’
ड्वेन जॉनसन, ‘द स्मैशिंग मशीन’
माइकल बी. जॉर्डन, ‘सिनर्स’
वैगनर मौरा, ‘द सीक्रेट एजेंट’
जेरेमी एलन व्हाइट, ‘स्प्रिंगस्टीन: डिलीवर मी फ्रॉम नोवेयर’

बेस्ट परफॉर्मेंर फीमेल एक्टर (म्यूजिकल या कॉमेडी)

रोज बर्न, ‘इफ आई हैड लेग्स आई वुड किक यू’
सिंथिया एरिवो, ‘विक्ड: फॉर गुड’
केट हडसन, ‘सॉन्ग संग ब्लू’
चेज इन्फिनिटी, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’
अमांडा सेफ्राइड, ‘द टेस्टामेंट ऑफ एन ली’
एम्मा स्टोन, ‘बुगोनिया’

मोशन पिक्चर में बेस्ट फीमेल एक्टर (ड्रामा)

जेसी बकले, ‘हैमनेट’
जेनिफर लॉरेंस, ‘डाई माई लव’
रेनेट रेन्सवे, ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’
जूलिया रॉबर्ट्स, ‘आफ्टर द हंट’
टेसा थॉम्पसन, ‘हेडा’
ईवा विक्टर, ‘सॉरी, बेबी’

बेस्ट परफॉर्मेंर मेल एक्टर (म्यूजिकल या कॉमेडी)

टिमोथी चालमेट, ‘मार्टी सुप्रीम’
जॉर्ज क्लूनी, ‘जे केली’
लियोनार्डो डिकैप्रियो, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’
ईथन हॉक, ‘ब्लू मून’
ली ब्युंग-हुन, ‘नो अदर चॉइस’
जेसी प्लीमन्स, ‘बुगोनिया’

बेस्ट डायरेक्टर (मोशन पिक्चर)

पॉल थॉमस एंडरसन, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’
रयान कूगलर, ‘सिनर्स’
गुइलेर्मो डेल टोरो, ‘फ्रेंकस्टीन’
जाफर पनाही, ‘इट वाज जस्ट एन एक्सीडेंट’
जोआचिम ट्रायर, ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’
क्लो झाओ, ‘हैमनेट’

बेस्ट सपोर्टिंग मेल एक्टर (कोई भी मोशन पिक्चर)

बेनेसियो डेल टोरो, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’
जैकब एलोर्डी, ‘फ्रेंकस्टीन’
पॉल मेस्कल, ‘हैमनेट’
शॉन पेन, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’
एडम सैंडलर, ‘जे केली’
स्टेलन स्कार्सगार्ड, ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’

बेस्ट सपोर्टिंग फीमेल एक्टर (कोई भी मोशन पिक्चर)

एमिली ब्लंट, ‘द स्मैशिंग मशीन’
एल फैनिंग, ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’
एरियाना ग्रांडे, ‘विकेड: फॉर गुड’
इंग्गा इब्सडॉटर लिलियास, ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’
एमी मैडिगन, ‘वेपन्स’
टेयाना टेलर, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’

बेस्ट स्क्रीनप्ले (मोशन पिक्चर)

‘हैमनेट’
‘इट वाज जस्ट एन एक्सीडेंट’
‘मार्टी सुप्रीम’
‘वन बैटल आफ्टर अनदर’
‘सेंटिमेंटल वैल्यू’
‘सिनर्स’

बेस्ट ओरिजिनल स्कोर

‘फ्रेंकस्टीन’
‘सिनर्स’
‘वन बैटल आफ्टर अनदर’
‘सिरात’
‘हैमनेट’
‘एफ1’

बेस्ट मोशन पिक्चर (नॉन-इंग्लिश लैंग्वेज)

‘इट वाज जस्ट एन एक्सीडेंट’
‘नो अदर चॉइस’
‘द सीक्रेट एजेंट’
‘सेंटिमेंटल वैल्यू’
‘सिरत’
‘द वॉयस ऑफ हिंद रजब’

बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग

‘ड्रीम एज वन’, ‘अवतार: फायर एंड ऐश’
‘गोल्डन’, ‘केपॉप डेमन हंटर्स’
‘आई लाइड टू यू’, ‘सिनर्स’
‘नो प्लेस लाइक होम’, ‘विक्ड: फॉर गुड’
‘द गर्ल इन द बबल’, ‘विक्ड: फॉर गुड’
‘ट्रेन ड्रीम्स’, ‘ट्रेन ड्रीम्स’

बेस्ट एनिमेटेड फिल्म

‘आर्को’
‘डेमन स्लेयर: किमेत्सु नो याइबा इन्फिनिटी कैसल’
‘एलियो’
‘केपॉप डेमन हंटर्स’
‘लिटिल एमेली ऑर द कैरेक्टर ऑफ रेन’
‘जूटोपिया 2’

सिनेमैटिक और बॉक्स ऑफिस उपलब्धि

टेलीविजन कैटेगरी

बेस्ट टेलीविजन सीरीज (संगीत या कॉमेडी)

‘एबॉट एलिमेंट्री’
‘द बेयर’
‘हैक्स’
‘नोबडी वांट्स दिस’
‘ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग’
‘द स्टूडियो’

बेस्ट परफॉर्मेंस मेल एक्टर (संगीत या कॉमेडी (टीवी))

एडम ब्रॉडी, ‘नोबडी वांट्स दिस’
स्टीव मार्टिन, ‘ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग’
ग्लेन पॉवेल, ‘चैड पावर्स’
सेठ रोजन, ‘द स्टूडियो’
मार्टिन शॉर्ट, ‘ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग’
जेरेमी एलन व्हाइट, ‘द बेयर’

बेस्ट टेलीविजन सीरीज (ड्रामा)

‘द डिप्लोमैट’
‘द पिट’
‘प्लुरिबस’
‘सेवरेंस’
‘स्लो हॉर्सेस”द व्हाइट लोटस’

बेस्ट लिमिटेड सीरीज, एंथोलॉजी सीरीज या टीवी मूवी

द बीस्ट इन मी
ऑल हर फॉल्ट
ब्लैक मिरर
एडोलसेंस
डाइंग फॉर सेक्स
द गर्लफ्रेंड

बेस्ट परफॉर्मेंस फीमेल एक्टर (संगीत या कॉमेडी (टीवी))

क्रिस्टन बेल, ‘नोबडी वांट्स दिस’
सेलेना गोमेज, ‘ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग’
जेना ओर्टेगा, ‘वेडनेसडे’
जीन स्मार्ट, ‘हैक्स’
आयो एडेबिरी, ‘द बेयर’
नताशा लियोन, ‘पोकर फेस’

बेस्ट परफॉर्मेंस फीमेल एक्टर- ड्रामा (टीवी)

कैथी बेट्स, ‘मैटलॉक’
ब्रेट लोअर, ‘सेवरेंस’
हेलेन मिरेन, ‘मोबलैंड’
बेला रैमसे, ‘द लास्ट ऑफ अस’
केरी रसेल, ‘द डिप्लोमैट’
रिया सीहॉर्न, ‘प्लुरिबस’

बेस्ट परफॉर्मेंस मेल एक्टर- ड्रामा (टीवी)

स्टर्लिंग के. ब्राउन, ‘पैराडाइज’
डिएगो लूना, ‘एंडोर’
गैरी ओल्डमैन, ‘स्लो हॉर्सेस’
एडम स्कॉट, ‘सेवरेंस’
नोआ वाइल, ‘द पिट’

Recent Posts

हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! महंगाई भत्ता बढ़ा, जानें किसे कितना फायदा, कब मिलेगा पैसा

Himachal Government Employees Dearness Allowance: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों…

Last Updated: October 23, 2026 16:07:28 IST

Jyoti Singh: ‘अच्छा पति मिले तभी सिंदूर लगाना’, ज्योति सिंह का वीडियो वायरल, पवन सिंह से जुड़ रहा बयान!

Jyoti Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की एक…

Last Updated: October 23, 2026 16:06:55 IST

Karwa Chauth 2026 Date: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2026 Date and Time: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 23, 2026 15:13:24 IST

Elon Musk Free Spacex Shares: क्या भारतीय मूल के बच्चों को भी मिलेगा एलन मस्क का फ्री SpaceX शेयर? जानें पूरी डिटेल

Elon Musk Free Spacex Shares:मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ज़रिए घोषणा की कि…

Last Updated: October 23, 2026 15:11:50 IST

ना सचिन ना कोहली, इस खिलाड़ी के नाम है सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड; जानें 5 टॉप में कितने भारतीय

ODI Double Century List: सचिन तेंदुलकर ने फरवरी 2010 में हिस्ट्री रची थी जब वह…

Last Updated: October 23, 2026 15:01:26 IST

Karwa Chauth: क्या बिना शादी के भी रखा जा सकता है व्रत? कुंवारी लड़कियां जान लें नियम

Karwa Chauth for Unmarried Girls: करवा चौथ पर कुंवारी लड़कियां भी अपने मंगेतर के लिए…

Last Updated: October 23, 2026 15:36:33 IST